जानीपुर हत्याकांड का 24 घंटे में खुलासा, पत्नी की हत्या की साजिश में पति समेत दो गिरफ्तार!

&NewLine;<p><&sol;p>&NewLine;&NewLine;&NewLine;&NewLine;<p><strong>फुलवारीशरीफ&comma; अजित।<&sol;strong> जानीपुर थाना क्षेत्र के गाजाचक महम्मदपुर में महिला की हत्या के मामले का पुलिस ने 24 घंटे के भीतर सफल उद्भेदन कर लिया है&period; इस सनसनीखेज हत्याकांड में मृतका के पति समेत दो अभियुक्तों को गिरफ्तार किया गया है&period; पुलिस के अनुसार हत्या की साजिश निजी अवैध संबंधों और पैसों के लेन-देन को लेकर रची गई थी&period; मृतक महिला का अपने पति के दोस्त एवं कई लोगों से अवैध संबंध चल रहा था इस बात से नाराज उसके पति ने अपने दोस्त को सुपारी देकर हत्या करवा दिया।<&sol;p>&NewLine;&NewLine;&NewLine;&NewLine;<p>सिटी एसपी पश्चिम भानु प्रताप से मिली जानकारी के अनुसार 11 जनवरी 2026 को जानीपुर थाना क्षेत्र अंतर्गत गाजाचक महम्मदपुर से एक महिला का शव बरामद होने की सूचना मिली थी&period; सूचना मिलते ही पुलिस टीम मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया&period; मृतका की पहचान माला देवी&comma; पति सुबोध शर्मा&comma; थाना पाली&comma; जिला जहानाबाद के रूप में की गई। इस मामले में जानीपुर थाना कांड संख्या 10&sol;26 दिनांक 12&period;01&period;2026 को भारतीय न्याय संहिता की धारा 103&lpar;1&rpar; के तहत प्राथमिकी दर्ज की गई&period; इसके बाद अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी-2&comma; फुलवारी शरीफ के नेतृत्व में विशेष जांच टीम का गठन किया गया&period; एसआईटी में जानीपुर&comma; नौबतपुर&comma; पिपलावों थाना के अधिकारी और तकनीकी टीम को शामिल किया गया। पुलिस ने तकनीकी और वैज्ञानिक अनुसंधान के आधार पर कार्रवाई करते हुए 24 घंटे के भीतर कांड का खुलासा कर लिया&period; इस दौरान अभियुक्त कुणाल किशोर&comma; पिता अरुण शर्मा को जहानाबाद रेलवे स्टेशन से गिरफ्तार किया गया&period; उसकी निशानदेही पर घटना में प्रयुक्त मोबाइल फोन भी बरामद किया गया।<&sol;p>&NewLine;&NewLine;&NewLine;&NewLine;<p>अनुसंधान के दौरान सामने आया कि मृतका के कई व्यक्तियों से निजी संबंध थे और पैसों के लेन-देन को लेकर विवाद चल रहा था&period; पूछताछ में गिरफ्तार कुणाल किशोर ने बताया कि मृतका के पति सुबोध शर्मा के कहने पर हत्या की साजिश रची गई थी&period; इसके तहत पहले दिए गए 2&period;50 लाख रुपये के कर्ज को वापस न लेने और हत्या के बाद और पैसे देने का लालच दिया गया था। पुलिस के अनुसार 11 जनवरी 2026 को कुणाल किशोर और सुबोध शर्मा ने माला देवी को जमीन का प्लॉट दिखाने के बहाने गाजाचक महम्मदपुर बुलाया और वहां गोली मारकर उसकी हत्या कर दी। जांच में यह भी सामने आया कि कुणाल किशोर और सुबोध शर्मा के बीच वर्षों पुराना संबंध था&period; कुणाल किशोर&comma; सुबोध शर्मा के होटल में स्टाफ के रूप में भी काम कर चुका था और दोनों के बीच मित्रता थी&period; वहीं कुणाल किशोर के मृतका माला देवी से भी निजी संबंध होने की बात सामने आई है।<&sol;p>&NewLine;&NewLine;&NewLine;&NewLine;<p>पुलिस ने हत्या में संलिप्तता के आरोप में मृतका के पति सुबोध शर्मा&comma; पिता स्वर्गीय कृष्णा शर्मा&comma; निवासी ग्राम रामपुर बारा&comma; थाना पाली&comma; जिला जहानाबाद को भी गिरफ्तार कर लिया है। गिरफ्तार अभियुक्तों में कुणाल किशोर&comma; पिता अरुण शर्मा&comma; निवासी नारायणपुर मुरारी&comma; थाना पाली&comma; जिला जहानाबाद और सुबोध शर्मा&comma; पिता स्वर्गीय कृष्णा शर्मा&comma; निवासी रामपुर बारा&comma; थाना पाली&comma; जिला जहानाबाद शामिल हैं&period; पुलिस ने अभियुक्तों के पास से घटना में प्रयुक्त मोबाइल फोन और सिम कार्ड बरामद किया है&period; छापेमारी दल में नौबतपुर&comma; पिपलावों और जानीपुर थाना के कई पदाधिकारी और पुलिसकर्मी शामिल थे।<&sol;p>&NewLine;

Advertisements

Related posts

15 दिवसीय अभिनय नाट्य कार्यशाला का शुभारंभ, युवाओं को मिलेगा नि:शुल्क प्रशिक्षण

3 वर्षीय बच्चे के लिवर कैंसर का सफल जटिल ऑपरेशन, सात घंटे चली हाईटेक सर्जरी से मिली नई जिंदगी

छत से गिरकर 11वीं की छात्रा की मौत : तीन दिन बाद भी गुत्थी बरकरार, पोस्टमार्टम में दुष्कर्म से इनकार…