भावना के साथ जैन श्रद्धालुओं ने की पूजा-अर्चना

&NewLine;<p><&sol;p>&NewLine;&NewLine;&NewLine;&NewLine;<p><strong><mark style&equals;"color&colon;&num;cf2e2e" class&equals;"has-inline-color has-vivid-red-color">पटना सिटी&comma; न्यूज क्राइम 24।<&sol;mark><&sol;strong> नववर्ष के शुभ अवसर पर हाजीगंज स्थित श्री पार्श्वनाथ दिगम्बर जैन गुरारा मंदिर&comma; कमलदह दिगम्बर जैन सिद्ध क्षेत्र गुलजारबाग में सोमवार को जैन श्रद्धालुओं ने संसार के समस्त जीवों के मंगलमय भावना के साथ श्रद्धापूर्वक जिनेन्द्र प्रभु का विशेष आराधना की। मीडिया प्रतिनिधि प्रवीण जैन ने बताया कि नववर्ष के मौके पर श्री जिनेन्द्र प्रभु का मस्तकाभिषेक&comma; महाशांतिधारा व अष्ट द्रव्यों से विशेष पूजा-अर्चना कर विश्व में सुख-शांति-समृद्धि की प्रार्थना की गई। इसके पश्चात जैन श्रद्धालुओं ने भक्ति भाव पूर्वक मंगल आरती किया। इस दौरान जैन समुदाय ने जिनेन्द्र प्रभु से धैर्य-आस्था&comma; विश्वास&comma; विश्वमैत्री के साथ विश्व में सत्य&comma; अहिंसा&comma; करुणा&comma; दया&comma; संयम का आचरण हो और घर -घर में नववर्ष नव-जीवन का सत्यार्थ प्रकाश हो के साथ मंगलमय नव वर्ष की कामना की।<&sol;p>&NewLine;&NewLine;&NewLine;&NewLine;<p>श्री कमलदह दिगम्बर जैन मंदिर में विराजमान मुनि श्री 108 महिमा सागर जी महाराज व अन्य साधु-साध्वीयों से जैन धर्मावलंबियों ने पहुँच कर मंगल आशीर्वाद लिया। जहां जैन संतों के सानिध्य में धार्मिक अनुष्ठान आयोजित हुए। धर्मसभा को सम्बोधित करते हुए जैन मुनि ने कहा कि मंगलमय नव वर्ष के लिए जीवन में उत्साह&comma; उमंग&comma; विनय का वास होना आवश्यक है। इस नये साल पर हृदय से कलुषता को मिटाने की हमें संकल्प लेना चाहिए। सहज सरलता का जीवन हो। हम वीर प्रभु से प्रार्थना करते है कि यह नव वर्ष लोगों के मन की शांति और चेहरों की प्रसन्नता में कारण बनें। इंसानियत&comma; एकता&comma; शांति&comma; प्रेम&comma; सद्भाव&comma; समर्पण&comma; वात्सल्य सभी जीवों के बीच बनी रहे।<&sol;p>&NewLine;

Advertisements

Related posts

कालाबाजारी पर रोक के लिए सभी डीएम एवं एसपी को दिए गए हैं आवश्यक निर्देश

परेड ग्राउंड का डीएम ने किया औचक निरीक्षण, व्यवस्था सुधारने के दिए निर्देश

जल जमाव समस्या का होगा निदान : रत्नेश कुशवाहा