प्रदेश में कल से दो दिनों तक हो सकती है बारिश

&NewLine;<p><&sol;p>&NewLine;&NewLine;&NewLine;&NewLine;<p><strong>पटना&comma; अजित।<&sol;strong> मौसम विभाग में एक बार फिर मौसम के बदलने का अलर्ट जारी किया है&period; अगले दो दिनों तक बारिश होने का पूर्वनुमान जताया गया है&period; बारिश के साथ ही बदल पास और तेज आंधी चलने की भी संभावना है&period;बताया गया कि काल बैसाखी के चलते प्री मानसून बारिश हो सकता है&period;मौसम विभाग के अनुसार&comma; लो प्रेशर बनने से मौसम में बदलाव होने का अनुमान है। बताया गया है कि दिल्ली&comma; यूपी में हुई बारिश के प्रभाव से यहां के तापमान में गिरावट हुई है। पिछले 24 घंटे में अधिकतम और न्यूनतम तापमान में हल्की गिरावट हुई है। कई जिलों में सुबह से धूप खिलने के कारण पिछले पांच दिन अधिकतम तापमान सामान्य से अधिक रहा। धूप में गर्मी कमी तो रविवार को अधिकतम नार्मल से दो डिग्री नीचे आ गया।मौसम विज्ञान केंद्र पटना से मौसम बुलेटिन में कुमार गौरव ने बताया है की पिछले 24 घंटे के दौरान प्रदेश का मौसम शुष्क बना रहा&period; <&sol;p>&NewLine;&NewLine;&NewLine;&NewLine;<p>अधिकतम तापमान 36&period;8 डिग्री सेल्सियस वैशाली में एवं सबसे कम न्यूनतम तापमान 12&period;5 डिग्री सेल्सियस सीतामढ़ी में रहा&period;प्रदेश का औसत अधिकतम तापमान 33&period;3 डिग्री सेल्सियस एवं औसत न्यूनतम तापमान 16&period;7 डिग्री सेल्सियस रहा&period; आज के मौसम विश्लेषण के अनुसार एक गर्त झारखंड से तटीय आंध्र प्रदेश तक समुद्र तल से औसत 0&period;9 किलोमीटर ऊपर बना है&period;साथ ही चक्रवर्तीय परिसंचरण उत्तर पश्चिम उत्तर प्रदेश एवं आसपास समुद्र तल से औसत 3&period;1 किलोमीटर ऊपर मौजूद है&period; <&sol;p>&NewLine;&NewLine;&NewLine;&NewLine;<p>इसके प्रभाव से अगले 24 घंटे के दौरान गया जमुई बांका एवं नवादा जिला में एक या दो स्थानों में हल्की वर्षा होने की संभावना है&period; तत्पश्चात अगले 4 दिनों के दौरान प्रदेश के दक्षिण एवं पूर्वी भागों के कुछ स्थान तथा शेष भागों के एक या दो स्थानों में हल्की से मध्यम स्तर की वर्षा के साथ में हवा की गति आंधी के साथ 30 से 40 किलो मीटर प्रति घंटे रहने का पूर्वानुमान है&period; अगले 48 घंटे के दौरान अधिकतम तापमान में कोई विशेष परिवर्तन नहीं होने का पूर्वानुमान है&comma; तत्पश्चात अगले तीन दिनों के दौरान अधिकतम तापमान में 2 से 4 डिग्री सेल्सियस की कमी देखी जा सकती है।<&sol;p>&NewLine;&NewLine;&NewLine;&NewLine;<p>मालूम हो कि पश्चिमी विक्षोभ के कारण मार्च के पहले हफ्ते में भी बारिश हुई है। इससे पहले फरवरी में भी तीन से चार बार हल्की वर्षा हो चुकी है। एक बार फिर बारिश की संभावना बनी हुई है। काल वैसाखी के प्रभाव से 19 से मार्च से लेकर दो दिनों तक बादल छाने और गरज व तेज हवा के साथ बारिश की संभावना है। मौसम वैज्ञानिक एसके पटेल ने बताया कि मार्च से प्री मानसून सीजन शुरू हो गया है। ऐसे में काल वैसाखी का असर होता है। <&sol;p>&NewLine;&NewLine;&NewLine;&NewLine;<p>गर्म और शुष्क स्थानीय और पूर्वी नमी वाली हवाओं के कारण ऐसी स्थिति उत्पन्न होती है। बताया कि इस वक्त पश्चिम बंगाल से लेकर दक्षिण उड़ीसा -झारखंड तक निम्न दवाब की रेखा गुजर रही है। इसके प्रभाव से गया व दक्षिण बिहार के कुछ अन्य हिस्सों में 19 मार्च से बादल गरज के साथ हल्की बारिश हो सकती है। 21 मार्च तक मौसम के खराब रहने का अनुमान है। ऐसी स्थिति में वज्रपात से भी बचाव जरूरी है। अगले 48 घंटे में मौसम में बदलाव की संभावना है। 19 और 20 मार्च को कई जगहों पर हल्की बारिश और बूंदाबांदी हो सकती है।<&sol;p>&NewLine;

Advertisements

Related posts

केंद्र सरकार ने कई राज्यों के राज्यपाल बदले, बिहार को मिला नया राज्यपाल

भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन, सीएम नीतीश कुमार सहित एनडीए के सभी पांच उम्मीदवारों ने राज्यसभा चुनाव के लिए नामांकन भरा‎

होली के जश्न में हादसा : हर्ष फायरिंग में एक की मौत, दूसरा घायल