इस्लामिया टीचर्स ट्रेनिंग बी.एड. कॉलेज में योग अभ्यास पखवाड़ा का समापन

&NewLine;<p><&sol;p>&NewLine;&NewLine;&NewLine;&NewLine;<p><strong>फुलवारीशरीफ&comma; अजित।<&sol;strong> पटना के फुलवारी शरीफ स्थित इस्लामिया टीचर्स ट्रेनिंग बी&period;एड&period; कॉलेज में आईक्यूएसी के तत्वावधान में आयोजित योग अभ्यास पखवाड़ा का 17 फरवरी 2026 को सफलतापूर्वक समापन किया गया&period; कार्यक्रम का उद्देश्य स्वास्थ्य के प्रति जागरूकता बढ़ाना तथा नियमित योगाभ्यास के लिए प्रेरित करना रहा&period;<br><&sol;p>&NewLine;&NewLine;&NewLine;&NewLine;<p>इस अवसर पर योग शिक्षक सिम्मी माला और संजीव कुमार ने दैनिक जीवन में योग की उपयोगिता पर विस्तार से प्रकाश डालते हुए प्रतिभागियों को विभिन्न प्रकार के प्राणायाम और योगासन का अभ्यास कराया&period; पखवाड़े के दौरान प्रतिभागियों को सूर्य नमस्कार के 12 चरण&comma; अनुलोम-विलोम&comma; भ्रामरी प्राणायाम तथा सूक्ष्म व्यायाम का प्रशिक्षण दिया गया&period; इसमें विशेष रूप से सांस की गति और विभिन्न योग मुद्राओं की विधि को विस्तार से समझाया गया।<&sol;p>&NewLine;&NewLine;&NewLine;&NewLine;<p>महाविद्यालय के प्राचार्य आर&period; के&period; अरुण ने अपने संबोधन में कहा कि योग भारतीय संस्कृति की अमूल्य धरोहर है और इसे दैनिक जीवन में अपनाना अत्यंत आवश्यक है&period; उन्होंने कहा कि नियमित योगाभ्यास से शरीर स्वस्थ रहने के साथ मानसिक संतुलन भी मजबूत होता है। कार्यक्रम में आईक्यूएसी के सह-समन्वयक डॉ&period; अली इमाम तथा सदस्य डॉ&period; मंजुला की उपस्थिति उल्लेखनीय रही&period; दोनों ने अपने विचार व्यक्त करते हुए कहा कि योग से शारीरिक और मानसिक स्वास्थ्य सुदृढ़ होता है तथा शरीर में सकारात्मक ऊर्जा का संचार होता है। पूरे पखवाड़े के दौरान महाविद्यालय के शिक्षक एवं शिक्षिकाओं ने उत्साहपूर्वक भागीदारी निभाई और कार्यक्रम को सफल बनाने में महत्वपूर्ण योगदान दिया।<&sol;p>&NewLine;

Advertisements

Related posts

लालू जी के सोंच के साथ राजद को अन्तिम पायदान के लोगों तक पहुंचना होगा और उनके हक और अधिकार की लड़ाई को मजबूती के साथ लड़ना होगा : तेजस्वी यादव

पटना में नशीले इंजेक्शन और कोडीन कफ सिरप की बड़ी खेप बरामद, टेम्पो समेत सामान जब्त!

पटना में दो लोगों को गोली मारने वाला आरोपी गिरफ्तार, देशी कट्टा और मोबाइल बरामद!