इस्लाम ने सेहत की हिफाजत के लिए इलाज का हुक्म दिया है : अमिर शरीयत

&NewLine;<p><&sol;p>&NewLine;&NewLine;&NewLine;&NewLine;<p><strong>फुलवारी शरीफ&comma; अजीत।<&sol;strong> रविवार को इमारत शरिया की देख रेख में चलने वाले मौलाना सज्जाद मेमोरियल हॉस्पिटल में निःशुल्क स्वास्थ्य शिविर का आयोजन किया गया&period;इस शिविर में हजारों मरीजों ने भाग लिया और डॉक्टरों से निःशुल्क इलाज और निःशुल्क दवाएं प्राप्त की&period;शिविर का उद्घाटन हजरत अमीर शरीयत अहमद वली फैसल रहमानी की दुआ के साथ हुआ&period;<&sol;p>&NewLine;&NewLine;&NewLine;&NewLine;<p>सज्जाद मेमोरियल हॉस्पिटल&comma; इमारत शरिया में आयोजित फ्री हेल्थ कैंप में मोतियाबिंद के मरीजों की जांच की गई&comma; ब्लड शुगर&comma; बीपी&comma; जनरल सर्जरी&comma; दांतों की सड़न के मरीजों की डॉक्टरों ने जांच की&period;अमीर शरीयत ने कहा कि इमारत शरीया बिहार&comma; ओडिशा और झारखंड &comma; फुलवारी शरीफ&comma; पटना एक प्राचीन कल्याण और कल्याणकारी संस्था है&comma; जो सभी वर्गों समुदाय धर्मो के लोगो के कल्याण के लिए योजनाओं को सफलतापूर्वक चला रही है&period;इमारत शरिया ने अन्य कल्याणकारी कार्यों के साथ-साथ सेहत को बेहतर रखने के लिए मौलाना सज्जाद मेमोरियल अस्पताल के जरिए वर्षो से लोगो का रियायत दर पर इलाज कर रही है &period;<&sol;p>&NewLine;&NewLine;&NewLine;&NewLine;<p>इस मौके पर कार्यवाहक नाजिम मौलाना मुहम्मद शिबली अल-कासिमी ने कहा कि इमारत द्वारा संचालित अस्पताल से सभी को फायदा हो रहा है&period; अस्पताल की विशिष्टता गरीबों और मध्यम वर्ग को ध्यान में रखते हुए बेहतर उपचार प्रदान करना है&period;<&sol;p>&NewLine;&NewLine;&NewLine;&NewLine;<p>अस्पताल के केयरटेकर डॉ&period; यासिर हबीब ने कहा कि हाल के दिनों में मरीजों और डॉक्टरों के लिए शांत वातावरण में बैठने के लिए आउटडोर कमरों का आधुनिकीकरण किया गया है&period;हेल्थ कैंप में मौलाना रिजवान अहमद नदवी&comma; मौलाना आरिफ रहमानी&comma; हाफिज इम्तियाज रहमानी&comma; मौलाना क्यामुद्दीन रहमानी&comma; मौलाना हफजुर रहमान रहमानी&comma; मौलाना नसीरुद्दीन मजाहिरी&comma; सैयद मसीहुद्दीन और अन्य ने अस्पताल के जनरल ओपीडी&comma; जनरल सर्जरी&comma; पैथोलॉजी&comma; फ्री आई सर्जरी आदि विभागों का निरीक्षण किया &period;<&sol;p>&NewLine;

Advertisements

Related posts

पटना में मासिक अपराध समीक्षा गोष्ठी, अपराध नियंत्रण को और सुदृढ़ करने के निर्देश

पत्नी संग पटना साहिब पहुंचे मंत्री दीपक प्रकाश, गुरु दरबार में लगाई हाजिरी

सेकंड चांस कार्यक्रम के तहत बालिकाओं के लिए मॉक टेस्ट का सफल आयोजन