इस्कॉन पटना में मैंगो फेस्टिवल का भव्य आयोजन : आठ टन और 20 प्रकार के आमों से सजा मंदिर

&NewLine;<p><&sol;p>&NewLine;&NewLine;&NewLine;&NewLine;<p><strong>पटना&comma; &lpar;न्यूज़ क्राइम 24&rpar; <&sol;strong>राजधानी पटना स्थित इस्कॉन मंदिर में रविवार को भव्य मैंगो फेस्टिवल का आयोजन किया गया। इस अवसर पर मंदिर परिसर को आठ टन एवं 20 प्रकार के आमों से आकर्षक ढंग से सजाया गया&comma; जिसने श्रद्धालुओं को मंत्रमुग्ध कर दिया। कार्यक्रम को संबोधित करते हुए टीएमसी के को-चेयरमैन रमन मनोहर दास ने कहा कि आम फलों का राजा होने के साथ-साथ रस का भी प्रतीक है। भगवान अपने प्रेम रस के माध्यम से संपूर्ण संसार को अपनी कृपा से रसीभूत करते हैं।<&sol;p>&NewLine;&NewLine;&NewLine;&NewLine;<p>वहीं&comma; टीएमसी के सदस्य राधापति चरण दास ने कहा कि भगवान श्रीकृष्ण समस्त रसों के अधिष्ठाता हैं। वे पूरे संसार को प्रेम&comma; भक्ति और समर्पण का संदेश देते हैं। उन्होंने बताया कि इस्कॉन अपने सभी केंद्रों में इस उत्सव को बड़े उत्साह और धूमधाम के साथ मनाता है। उन्होंने कहा कि मंदिर की प्राकृतिक सजावट प्रकृति के प्रति प्रेम और संरक्षण का संदेश भी दे रही थी। कार्यक्रम के अंत में उपस्थित सभी श्रद्धालुओं के बीच आम महाप्रसाद का वितरण किया गया। इस अवसर पर टीएमसी के सदस्य वेणु विनोद दास सहित बड़ी संख्या में श्रद्धालु एवं भक्तगण उपस्थित रहे।<&sol;p>&NewLine;

Related posts

पटना वीमेंस कॉलेज में आईसीआईसीआई बैंक ने प्री-प्लेसमेंट वार्ता का किया आयोजन

ग्राम संसद : बिहार चैप्टर-V’ में शामिल हुए संजय सरावगी, विकसित बिहार के संकल्प को दोहराया‎

जमुई छेड़खानी मामले में तीन नाबालिग गिरफ्तार, वायरल वीडियो पर भी कार्रवाई