नए विद्यार्थियों को क्लब की गतिविधियों और उद्देश्यों से कराया गया परिचित

&NewLine;<p><&sol;p>&NewLine;&NewLine;&NewLine;&NewLine;<p><strong>पटना&comma; &lpar;न्यूज़ क्राइम 24<&sol;strong>&rpar; Kaizen Commerce and Management Club की ओर से Mother Veronica Excellence and Innovation Centre &lpar;MVEIC&rpar; में क्लब ओरिएंटेशन कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का उद्देश्य नए विद्यार्थियों का स्वागत करने के साथ उन्हें क्लब के दृष्टिकोण&comma; उद्देश्यों और विभिन्न गतिविधियों से परिचित कराना था।<&sol;p>&NewLine;&NewLine;&NewLine;&NewLine;<p>कार्यक्रम के दौरान बैच वितरण किया गया और क्लब के प्रमुख पदाधिकारियों की घोषणा की गई। Kaizen Commerce and Management Club की अध्यक्ष आयशा&comma; सेमेस्टर-V&comma; विज्ञापन एवं विपणन प्रबंधन विभाग से हैं। उपाध्यक्ष कृति&comma; सेमेस्टर-V&comma; वाणिज्य विभाग और कोषाध्यक्ष आकांक्षा&comma; सेमेस्टर-V&comma; वाणिज्य विभाग से हैं।<&sol;p>&NewLine;&NewLine;&NewLine;&NewLine;<p>इसके बाद वाणिज्य विभाग के समन्वयक एवं सहायक प्राध्यापक गौतम सौरभ तथा विज्ञापन एवं विपणन प्रबंधन विभाग की सह-समन्वयक एवं सहायक प्राध्यापक योशा सिंह ने विद्यार्थियों को संबोधित किया। उन्होंने विद्यार्थियों को क्लब की गतिविधियों में सक्रिय भागीदारी करने तथा टीम भावना और निरंतर सीखने की प्रवृत्ति बनाए रखने के लिए प्रोत्साहित किया। कार्यक्रम में क्लब की यात्रा और उपलब्धियों पर प्रस्तुति दी गई। इसके बाद &OpenCurlyQuote;Kaizen Journey’ वीडियो दिखाया गया। सुश्री कृति ने संगीत प्रस्तुति देकर कार्यक्रम को और आकर्षक बनाया।<&sol;p>&NewLine;&NewLine;&NewLine;&NewLine;<p>नए विद्यार्थियों के लिए सकारात्मक एवं उत्साहपूर्ण माहौल बनाने के उद्देश्य से &OpenCurlyQuote;Guess the Brand Name with Emoji’ गतिविधि आयोजित की गई। इसके बाद सेमेस्टर-III के विद्यार्थियों ने रैम्प वॉक प्रस्तुत किया। प्रतिभागियों और विद्यार्थियों के उत्साहवर्धन के लिए चॉकलेट भी वितरित की गई। कार्यक्रम का समापन आदिरा आनंदी सिंह के धन्यवाद ज्ञापन के साथ हुआ। आयोजकों के अनुसार&comma; कार्यक्रम ने क्लब के नए शैक्षणिक वर्ष की शुरुआत को उत्साहपूर्ण और सहभागितापूर्ण बनाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई।<&sol;p>&NewLine;

Related posts

नवाबगंज पंचायत में आम सभा, विकास योजनाओं पर हुई चर्चा

ग्रामीणों की भागीदारी से तैयार की गई पंचायत विकास की रूपरेखा

पटना जिले के सभी थानों में Child Help Desk और Child Corner स्थापित