एसजीजीएस कॉलेज में मनाया गया अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस

&NewLine;<p><&sol;p>&NewLine;&NewLine;&NewLine;&NewLine;<p>पटनासिटी&comma; &lpar;न्यूज़ क्राइम 24&rpar; पटना सिटी के किला रोड में स्थित श्री गुरु गोबिंद सिंह महाविद्यालय में अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस का आयोजन किया गया। यह कार्यक्रम प्रातः काल में ही रखा गया। प्राचार्य प्रोफेसर &lpar;डॉ&period;&rpar; कनक भूषण मिश्र की अध्यक्षता में संपन्न इस कार्यक्रम में शिक्षकों&comma; शिक्षकेतर कर्मियों&comma; एनसीसी के कैडेट्स&comma; एनएसएस के विद्यार्थियों और महाविद्यालय के छात्र- छात्राओं ने गर्मजोशी से हिस्सा लिया।<&sol;p>&NewLine;&NewLine;&NewLine;&NewLine;<p>संपूर्ण विश्व में योग की अलख जगाने वाले विश्व गुरु भारत की योग संबंधी उपलब्धियों पर चर्चा करते हुए प्राचार्य प्रो&period; कनक भूषण मिश्र ने कहा कि योग जहां एक तरफ हमारे शरीर को स्वस्थ रखता है वहीं दूसरी ओर हमारे मनो-मस्तिष्क को भी स्वस्थ और सक्रिय रखता है। योग-क्रिया अपने आप में अभ्यास है और औषधि भी। हम भाग्यशाली हैं कि हमारे पुरखों ने हमारे लिए कई विशिष्ट अनुसंधान किए हैं जिनमें योग भी एक अनूठी धरोहर है। हमें इसे अपने व्यवहारिक जीवन में ज्यादा से ज्यादा स्थान देना है।<&sol;p>&NewLine;&NewLine;&NewLine;&NewLine;<p>योग दिवस कार्यक्रम में योग क्रिया के प्रशिक्षक का काम डॉ&period; नंद कुमार ने किया। उन्होंने अष्टांग योग और उसकी विविध चेष्टाओं को बताते हुए श्वाँस और शारीरिक संतुलन से जुड़े योग और आसनों को कराया। कौन सा योग और कौन सा आसन मुख्य रूप से किस बीमारी में मददगार है&comma; इसका भी उल्लेख करते हुए डॉ&period; नंद कुमार ने अनेक आसनों से लोगों को परिचित कराया और व्यावहारिक रूप में उनका प्रस्तुतीकरण किया। इस क्रम में प्राणायाम के विविध प्रकार बताए गए।<&sol;p>&NewLine;&NewLine;&NewLine;&NewLine;<p>दिवस विशेष पर योग का प्रशिक्षण प्राप्त कर रहे समूह में शिक्षक संघ अध्यक्ष डॉ&period; संजय कुमार श्रीवास्तव&comma; वित्तेक्षक डॉ&period; फजल अहमद&comma; डॉ&period; करुणा राय&comma; डॉ&period; एमएसटी असलम&comma; डॉ&period; के के धर&comma; डॉ&period; अमरेंद्र नाथ त्रिपाठी&comma; डॉ&period; सुनील कुमार&comma; डॉ&period; जन्मेजय कुमार&comma; डॉ&period; दिनेश कुमार&comma; डॉ&period; अनीसा कुमारी आदि शिक्षकों&comma; शिक्षकेतर कर्मियों&comma; सार्जेंट शुभम कुमार के नेतृत्व में एनसीसी कैडेट्स और एनएसएस के विद्यार्थियों एवं अन्य छात्र- छात्राओं ने हिस्सा लिया।<&sol;p>&NewLine;

Advertisements

Related posts

गौरीचक थाना पुलिस की छापेमारी में चार वारंटी गिरफ्तार, अग्रिम कार्रवाई जारी

सेवा क्षेत्र के उद्यमों के वार्षिक सर्वेक्षण को लेकर क्षेत्रीय प्रशिक्षण शिविर आयोजित

नगर परिषद संपतचक का 157 करोड़ से अधिक का बजट पारित, सड़क-नाला और आधारभूत ढांचे पर सबसे अधिक खर्च होगा