अंतर्राज्यीय स्मैक कारोबार सास और दामाद को 206 ग्राम स्मैक, 50 हजार रूपये नगद के साथ गिरफ्तार किया

&NewLine;<p><&sol;p>&NewLine;&NewLine;&NewLine;&NewLine;<p><strong>अररिया&comma; रंजीत ठाकुर।<&sol;strong> जिले के पलासी थाना पुलिस ने शनिवार को गुप्त सूचना के आधार पर अंतर्राज्यीय स्मैक कारोबार करने वाला सास और दामाद को 206 ग्राम स्मैक&comma;50 हजार रूपये नगद के साथ गिरफ्तार करने में सफलता प्राप्त की है। जानकारी पुलिस अधीक्षक अररिया अंजनी कुमार ने दिया। एसपी अंजनी कुमार ने अपने कार्यालय कक्ष में जानकारी देते हुए बताया कि पलासी थाना में पदस्थापित सब इंस्पेक्टर प्रमोद कुमार को गुप्त सूचना मिली थी कि कलियागंज से आ रही राज दुलारा बस संख्या बीआर 38 पी 3278 में एक महिला और एक पुरुष स्मैक लेकर पलासी की ओर आ रहा है। प्रमोद कुमार ने इसकी सूचना थानाध्यक्ष समेत वरीय अधिकारियों को दी।जिसके बाद एसपी अंजनी कुमार ने तुरंत पलासी थानाध्यक्ष मिथिलेश कुमार के नेतृत्व में एक विशेष छापामारी दल का गठन किया।<&sol;p>&NewLine;&NewLine;&NewLine;&NewLine;<p>छापामारी दल पलासी चौक पर पहुंचकर बस का इंतजार करने लगी। बस के आने पर जब बस की तलाशी ली गई तो दो अलग अलग सीट पर एक महिला और एक पुरुष संदिग्ध हालत में बैठी मिली। पूछने पर नाम पता बदल बदलकर बता रही थी। जिसके बाद छापामारी दल ने दोनों को बस से उनके समानों के साथ नीचे उतारकर तलाशी ली तो पश्चिम बंगाल के मालदा जिला के महेशापुर नयाग्राम कलिया चौक के 40 वर्षीय सलिअख शेख पिता सोलू शेख के पास से एक मोबाइल और मालदा के खनता कलिया चौक की रहने वाली महिला 58 वर्षीया बेहुला पति मंसूर अली के कपड़ों में छिपाकर रखे गए काले रंग के पालीथिन में 206 ग्राम स्मैक और 50 हजार नगद राशि बरामद की गई। <&sol;p>&NewLine;&NewLine;&NewLine;&NewLine;<p>दोनों आपस में सास और दामाद है और दोनों मिलकर स्मैक कारोबार करने की बात पुलिसिया पूछताछ में स्वीकार की। मामले को लेकर पलासी थाना में कांड संख्या 471&sol;25 दिनांक 29&period;11&period;25 धारा 8&lpar;सी&rpar;&comma;20&lpar;बी&rpar;&comma;22&lpar;सी&rpar; एनडीपीएस एक्ट के तहत दर्ज किया गया है। एसपी ने बताया कि स्मैक की खरीद बिक्री से जुड़े अन्य पहलुओं को लेकर पुलिस दोनों से पूछताछ कर रही है। छापामारी दल में पलासी थानाध्यक्ष मिथिलेश कुमार&comma;सब इंस्पेक्टर प्रमोद कुमार&comma;अमरनाथ राय&comma; रौशन कुमार सिंह&comma;श्यामा सिंह और सशस्त्र बल के जवान शामिल थे।<&sol;p>&NewLine;

Advertisements

Related posts

डीएम ने सुनी 54 लोगों की समस्याएं, अधिकारियों को दिए निष्पादन के निर्देश

उप विकास आयुक्त ने विकास योजनाओं की समीक्षा की

तेज रफ्तार कार ने अनियंत्रित होकर तीन बाइक सवार को रौंदते हुए विद्युत ट्रांसफर्मर में जोरदार टक्कर मारा, कई घायल!