साइबर थानों की समीक्षा बैठक में साइबर अपराध पर लगाम कसने के दिए गए निर्देश

&NewLine;<p><&sol;p>&NewLine;&NewLine;&NewLine;&NewLine;<p><strong>पटना&comma; &lpar;न्यूज़ क्राइम 24&rpar;<&sol;strong> आर्थिक अपराध इकाई&comma; बिहार&comma; पटना के सभागार में आज दिनांक 29 अप्रैल 2025 को साइबर थानों के पुलिस उपाधीक्षक-सह-थानाध्यक्षों की एक समीक्षा बैठक आयोजित की गई। बैठक की अध्यक्षता पुलिस महानिदेशक विनय कुमार ने की। इस अवसर पर अपर पुलिस महानिदेशक &lpar;आर्थिक अपराध इकाई&rpar; उपेन्द्रनाथ वर्मा सहित बिहार के सभी साइबर थाना प्रभारी उपस्थित रहे।<&sol;p>&NewLine;&NewLine;&NewLine;&NewLine;<p>बैठक में साइबर अपराधों की बढ़ती घटनाओं को ध्यान में रखते हुए पुलिस पदाधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए। इन निर्देशों में निम्न बिंदु प्रमुख रहे&colon;<&sol;p>&NewLine;&NewLine;&NewLine;&NewLine;<p>हर हाल में साइबर अपराध से संबंधित कांडों को दर्ज किया जाए।<&sol;p>&NewLine;&NewLine;&NewLine;&NewLine;<p>साइबर अपराधियों की Modus Operandi की सूची बनाकर प्रभावी कार्रवाई की जाए।<&sol;p>&NewLine;&NewLine;&NewLine;&NewLine;<p>साइबर जागरूकता अभियान चलाया जाए।<&sol;p>&NewLine;&NewLine;&NewLine;&NewLine;<p>अभियानों के माध्यम से साइबर अपराधियों की गिरफ्तारी सुनिश्चित की जाए।<&sol;p>&NewLine;&NewLine;&NewLine;&NewLine;<p>कांडों की त्वरित जांच कर निष्पादन सुनिश्चित किया जाए।<&sol;p>&NewLine;&NewLine;&NewLine;&NewLine;<p>ऐसे संदिग्ध बैंक खातों की जांच की जाए जिनमें लगातार भारी मात्रा में पैसों का लेन-देन हो रहा है।<&sol;p>&NewLine;&NewLine;&NewLine;&NewLine;<p>फर्जी खाता खोलने वालों की पहचान कर कार्रवाई की जाए।<&sol;p>&NewLine;&NewLine;&NewLine;&NewLine;<p>Arrested Digital Fraudsters से पूछताछ कर उनके गिरोह&comma; नेटवर्क&comma; और इस्तेमाल किए जा रहे मोबाइल ऐप्स और वेबसाइट्स की जानकारी एकत्र की जाए।<&sol;p>&NewLine;&NewLine;&NewLine;&NewLine;<p>साइबर थानों द्वारा की गई सूचना संकलन एवं विश्लेषण की प्रक्रिया को नियमित और सटीक बनाया जाए।<&sol;p>&NewLine;&NewLine;&NewLine;&NewLine;<p>साइबर अपराधों की रिपोर्टिंग हेतु NCRP पोर्टल का बेहतर उपयोग किया जाए।<&sol;p>&NewLine;&NewLine;&NewLine;&NewLine;<p>प्रत्येक साइबर थाना अपने कार्यों की समीक्षा कर गुणवत्ता सुधार के प्रयास करे।<&sol;p>&NewLine;&NewLine;&NewLine;&NewLine;<p>बैठक में यह भी स्पष्ट किया गया कि जिस साइबर थाना में अधिकाधिक प्राथमिकी दर्ज होती है&comma; उसकी कार्यप्रणाली को मॉडल के रूप में अपनाया जाएगा ताकि अन्य थानों में भी साइबर अपराध नियंत्रण के कार्यों को प्रभावी रूप से लागू किया जा सके।<&sol;p>&NewLine;

Advertisements

Related posts

राज्यसभा चुनाव हेतु राष्ट्रीय लोक मोर्चा से एनडीए उम्मीदवार होंगे उपेंद्र कुशवाहा

आंसुओं से उम्मीद तक : एम्स पटना ने लौटाई बचपन की मुस्कान

एम्स पटना में गूंजा ‘कुष्ठ-मुक्त भारत’ का संकल्प, लेपकॉन 2026 में जुटे 300 से अधिक विशेषज्ञ