पटना में एलपीजी आपूर्ति व्यवस्था की समीक्षा, पारदर्शिता व सख्त कार्रवाई के निर्देश

&NewLine;<p><&sol;p>&NewLine;&NewLine;&NewLine;&NewLine;<p><strong>पटना&comma; &lpar;न्यूज़ क्राइम 24&rpar;<&sol;strong> प्रभारी सचिव&comma; पटना जिला-सह-अपर मुख्य सचिव&comma; सामान्य प्रशासन विभाग&comma; बिहार सरकार डॉ&period; बी&period; राजेन्दर की अध्यक्षता में मंगलवार को पटना समाहरणालय में एलपीजी गैस की उपलब्धता&comma; बुकिंग एवं आपूर्ति से संबंधित विषयों पर समीक्षात्मक बैठक आयोजित की गई। बैठक में एलपीजी की आपूर्ति एवं वितरण की वर्तमान स्थिति पर संतोष व्यक्त किया गया। साथ ही जिला प्रशासन&comma; पटना के प्रयासों की सराहना करते हुए अधिकारियों को उपभोक्ताओं की सुविधाओं का विशेष ध्यान रखने का निर्देश दिया गया।<&sol;p>&NewLine;&NewLine;&NewLine;&NewLine;<p>डॉ&period; राजेन्दर ने कहा कि एलपीजी गैस की आपूर्ति पारदर्शी तरीके से सुचारू रूप से सुनिश्चित की जाए। उन्होंने कालाबाजारी&comma; होर्डिंग&comma; ओवरप्राइसिंग एवं अवैध उपयोग की शिकायत मिलने पर विधि-सम्मत सख्त कार्रवाई करने के निर्देश दिए। इसके अलावा मिशन मोड में पीएनजी सुविधा के विस्तार&comma; नियंत्रण कक्ष को सतत सक्रिय रखने तथा प्राप्त शिकायतों का त्वरित निष्पादन सुनिश्चित करने पर जोर दिया गया। अधिकारियों को आवश्यक वस्तुओं एवं सेवाओं की निर्बाध उपलब्धता बनाए रखने के साथ-साथ प्रवासी श्रमिकों के हितों के संरक्षण का भी निर्देश दिया गया। बैठक में यह भी कहा गया कि उपभोक्ताओं&comma; तेल विपणन कंपनियों&comma; गैस एजेंसियों एवं जन-प्रतिनिधियों के साथ निरंतर संवाद स्थापित कर सुझाव और फीडबैक प्राप्त किया जाए&comma; ताकि व्यवस्था को और बेहतर बनाया जा सके। साथ ही सरकार के सभी निर्देशों का समुचित अनुपालन सुनिश्चित करने पर बल दिया गया।<&sol;p>&NewLine;

Related posts

ग्रामीणों की शिकायत के बावजूद नहीं चेता प्रशासन, टूटा रिंग बांध…

पति ने पत्नी पर ब्लेड से किया जानलेवा हमला, शरीर पर दो दर्जन से अधिक जख्म!

नेपाल से कार में लाया जा रहा था 104 किलो गांजा, घुरना पुलिस ने चालक को दबोचा