कोशी योजना की भूमि से अतिक्रमण मुक्त करने काअतिक्रमण कारियों दिया निर्देश : कार्यपालक अभियंता

&NewLine;<p><strong>अररिया&lpar;रंजीत ठाकुर&rpar;&colon;<&sol;strong> जिले के बथनाहा स्थित  कोशी योजना की भूमि को अवैध अतिक्रमण से मुक्त कराने के लिए कोशी योजना बथनाहा के कार्यपालक अभियंता ने कोशी योजना की भूमि पर अवैध रूप से बने झुग्गी झोपड़ी तथा कच्चा मकानों पर शुक्रवार को नोटिस चिपका दिया है जिसमें उन्होंने अतिक्रमणकारियों को 2 दिनों के अंदर अपना-अपना झोपड़ी तथा सामान हटा लेने का निर्देश दिया गया है अन्यथा समय अवधि समाप्त होने के बाद  कार्रवाई की जाएगी । वही नोटिस मिलने के बाद अवैध अतिक्रमणकारियो में भूचाल मच गया है । जबकि कोशी परियोजना के अधिकारियों की माने  तो कई लोगो के पास अपना स्थाई रूप से जमीन तथा मकान भी है वे लोग भी कोशी योजना की जमीन पर कब्जा करने की नियत से झुग्गी झोपड़ी बना लिया है जिस कारण कोशी योजना ने मामले को गंभीरता से लेते हुए सभी अतिक्रमणकारियों को भूमि खाली करने का निर्देश दिया है । वही नोटिस मिलने के बाद दुकानदारों के समक्ष रोजी-रोटी की समस्या उत्पन्न हो  गई है कई दुकानदार जो अस्थाई रूप से उक्त भूमि के अगल-बगल दुकान चला रहे थे उनका दुकान बंद होने से भुखमरी की समस्या उत्पन्न हो सकती है लोगों का कहना है कि जो कोशी के जमीन में बसे हुए हैं उन्हें खाली कराया जाए ना कि रोड के किनारे अस्थाई रूप से दुकान खोलकर रोजी रोटी तथा जीवन यापन चला रहे हैं उन्हें तत्काल प्रशासन के तरफ से छोड़ दिया जाय  इनलोगो का कहना है कि कोरोना के कारण एक वर्ष से दुकान बंद था अब जबकि खुला है तो खाली करने का निर्देश दिया गया है ऐसे में जाए तो जाएं कहा।<&sol;p>&NewLine;

Related posts

समालखा में उमड़ा देशभक्ति का सैलाब, शान से लहराया तिरंगा

स्वतंत्रता दिवस पर संपतचक पीएचसी में गूंजीं दो किलकारियां, परिवारों की खुशियां हुईं दोगुनी

15 अगस्त पर सामने आई इंसानियत की अलग तस्वीर, थानाप्रभारी के साथ मासूमों ने दी तिरंगे को सलामी