घरेलू नुस्खों से बढ़ाएं रोग प्रतिरोधक क्षमता : डॉ० संजय सिंह

&NewLine;<p><strong>बलिया&lpar;संजय कुमार तिवारी&rpar;&colon;<&sol;strong> कोरोना काल में इम्युनिटी यानि रोग प्रतिरोधक क्षमता बढ़ाने में आयुर्वेद अहम भूमिका निभा रहा है। घरेलू उपाय इसमें अधिक कारगर साबित हो रहे हैं। वर्तमान में संक्रमण से बचने के लिए रोग प्रतिरोधक क्षमता का मजबूत होना बेहद जरूरी है। इसे उचित खानपान&comma; व्यायाम और घरेलू उपायों से बढ़ाया जा सकता है।<br>क्षेत्रीय आयुर्वेद एवं यूनानी अधिकारी डॉ० संजय सिंह ने लोगों को कोविड-19 से सुरक्षा एवं रोग प्रतिरोधक क्षमता बढ़ाने के लिए जरूरी सलाह दी है । डा०सिंह ने कहा कि रोग प्रतिरोधक क्षमता बढ़ाने के लिए घर की रसोई घर में मौजूद मसाला रामबाण हैं। इसे चाय में पकाकर भी पिया जा सकता है। मसाले में सोंठ 50 ग्राम&comma; छोटी पीपर 30 ग्राम&comma; काली मिर्च 30 ग्राम&comma; दालचीनी 100 ग्राम&comma; तेजपत्ता 50 ग्राम&comma; लौंग 20 ग्राम व मुलेठी 50 ग्राम शामिल कर लें। सोंठ और मुलेठी को कूटकर व तेजपत्ते के डंठल तोड़कर तथा छोटी इलायची को छिलका सहित सारी सामग्री को दरदरा पीस लें। जब भी चाय बनाएं इस पाउडर को एक चम्मच जरूर डालें। साथ में तुलसी&comma; अदरक और हल्दी भी डालें&period;<&sol;p>&NewLine;&NewLine;&NewLine;&NewLine;<p>डॉ० सिंह का कहना है कि खाने में तरल और गर्म पदार्थ जैसे सूप इत्यादि का अधिक से अधिक प्रयोग करना चाहिए। सब्जी में देशी पका लाल टमाटर&comma; सहजन &lpar;मुनगा&rpar;&comma; मूंग दाल&comma; परवल&comma; तरोई&comma; सोयाबीन&comma; पनीर&comma; करेला आदि को प्राथमिकता दें। साथ ही सफेद नमक के स्थान पर सेंधा या काला नमक तथा चीनी के स्थान पर पुराना गुड़ या शहद का प्रयोग ज्यादा से ज्यादा करें&period;<&sol;p>&NewLine;&NewLine;&NewLine;&NewLine;<p><strong>कोरोना उपचाराधीन को गाढ़ा सूप बेहद जरूरी&colon;-<&sol;strong><&sol;p>&NewLine;&NewLine;&NewLine;&NewLine;<p>डॉ&period; सिंह ने कहा कि कोरोना संक्रमण सभी के लिए बेहद खतरनाक है&comma; लेकिन कम इम्युनिटी वाले लोगों को यह आसानी से अपना शिकार बनाता है। कोरोना उपचाराधीन व्यक्ति को टमाटर और मुनगा के गाढ़े सूप में जीरा व सौंफ भूनकर&comma; काला नमक व काली मिर्च डालकर दिन में दो बार दें। इसके आलवा मांसाहारी व्यक्ति अंडा और चिकन या मटन सूप का भी इस्तेमाल कर सकते हैं।<&sol;p>&NewLine;

Advertisements

Related posts

कई वर्षो से बदहाल सड़क पर राहगीरों को झेलनी पड़ती है

अतिक्रमण हटाने पहुंची पुलिस पर पथराव, एक वाहन क्षतिग्रस्त

सभी धार्मिक स्थलों पर लगेगी मुलायम की प्रतिमा-सनातन पांडेय