मेदांता पटना में अत्याधुनिक ‘मदर एंड चाइल्ड सेंटर’ का माननीय स्वास्थ्य मंत्री मंगल पांडेय द्वारा उद्घाटन

&NewLine;<p><&sol;p>&NewLine;&NewLine;&NewLine;&NewLine;<p><strong>पटना&comma; &lpar;न्यूज़ क्राइम 24&rpar;<&sol;strong> मेदांता पटना में आज अत्याधुनिक सुविधाओं से सुसज्जित मदर एंड चाइल्ड सेंटर का भव्य उद्घाटन स्वास्थ्य मंत्री मंगल पांडेय द्वारा किया गया। इस अवसर पर उन्होंने कहा कि मेदांता पटना का 500 बेड के सुपरस्पेशियलिटी अस्पताल के रूप में विस्तार राज्य के स्वास्थ्य ढांचे को नई मजबूती प्रदान करता है। उन्होंने कहा की मेदांता पटना में शुरू किया गया यह मदर एंड चाइल्ड सेंटर बिहार के लिए एक महत्वपूर्ण उपलब्धि है। यह सेंटर न केवल आधुनिक इंफ्रास्ट्रक्चर और अनुभवी डॉक्टरों से सुसज्जित है&comma; बल्कि यहाँ बच्चों के लिए समर्पित पीडियाट्रिक सुपरस्पेशियलिटी सेवाएं भी उपलब्ध हैं। इनमें पीडियाट्रिक कार्डियोलॉजी एवं पीडियाट्रिक कार्डियक सर्जरी&comma; पीडियाट्रिक ऑन्कोलॉजी&comma; पीडियाट्रिक गैस्ट्रोएंटेरोलॉजी&comma; पीडियाट्रिक न्यूरोलॉजी&comma; पीडियाट्रिक ऑर्थोपेडिक्स सहित अन्य उन्नत उपचार शामिल हैं।<&sol;p>&NewLine;&NewLine;&NewLine;&NewLine;<p>इसके साथ ही&comma; पेडियाट्रिक कार्डियोलॉजी और पेडियाट्रिक हीमैटो-ऑन्कोलॉजी के लिए मेदांता पटना में PPP रेफरल प्रोग्राम के अंतर्गत निःशुल्क चिकित्सा की उपलब्धता यह सुनिश्चित करती है कि जरूरतमंद बच्चों को समय पर उच्च गुणवत्ता वाला उपचार मिल सके। यह पहल बिहार के स्वास्थ्य क्षेत्र में एक महत्वपूर्ण बदलाव ला रही है। मेदांता का यह सेंटर मातृत्व से लेकर नवजात बच्चों की संपूर्ण देखभाल तक की सेवाएं एक ही छत के नीचे प्रदान करेगा। यह सेंटर प्री-कंसेप्शन काउंसलिंग&comma; एडवांस एंटिनेटल केयर&comma; सुरक्षित एवं फैमिली-सेंट्रिक डिलीवरी&comma; पोस्टनैटल सपोर्ट और नवजात शिशु देखभाल जैसी सेवाओं के साथ एक इंटीग्रेटेड केयर मॉडल है। यहाँ लेबर-डिलीवरी-रिकवरी &lpar;LDR&rpar; सूट&comma; लेवल-III NICU&comma; हाई-रिस्क प्रेग्नेंसी मैनेजमेंट और 24&&num;215&semi;7 इमरजेंसी सपोर्ट जैसी सुविधाएं उपलब्ध हैं&comma; जो सुरक्षित मातृत्व और नवजात देखभाल को सुनिश्चित करती हैं।<&sol;p>&NewLine;&NewLine;&NewLine;&NewLine;<p>मेदांता की ऑब्स्टेट्रिक्स एंड गायनेकोलॉजी की डायरेक्टर डॉ&period; मीना सामंत ने कहा की हम महिलाओं के स्वास्थ्य को जीवन के हर चरण में प्राथमिकता देने का प्रयास करेंगे। इस सेंटर में हम प्री-कंसेप्शन से लेकर हाई-रिस्क प्रेग्नेंसी&comma; सुरक्षित डिलीवरी और पोस्टनैटल केयर तक एक निरंतर केयर मॉडल प्रदान करेंगे। एडवांस फेटल डायग्नोस्टिक्स&comma; व्यक्तिगत काउंसलिंग&comma; और मिनिमली इनवेसिव एवं रोबोटिक सर्जरी जैसी सुविधाओं के साथ हमारा लक्ष्य है कि हर माँ को सुरक्षित और भरोसेमंद अनुभव मिले।<&sol;p>&NewLine;&NewLine;&NewLine;&NewLine;<p>मेदांता पटना के मेडिकल डायरेक्टर डॉ&period; रवि शंकर सिंह ने कहा&comma; हमारा उद्देश्य है कि मरीजों को अलग-अलग सेवाओं के लिए भटकना न पड़े&comma; बल्कि एक ही स्थान पर मल्टीडिसिप्लिनरी एक्सपर्ट टीम—ऑब्स्टेट्रिक्स&comma; गायनेकोलॉजी&comma; नियोनेटोलॉजी और पीडियाट्रिक्स—के माध्यम से सम्पूर्ण उपचार मिले। एडवांस इंफेक्शन कंट्रोल प्रोटोकॉल&comma; 24&&num;215&semi;7 इमरजेंसी बैकअप और तुरंत डायग्नोस्टिक सपोर्ट के साथ हम बेहतर क्लिनिकल परिणाम सुनिश्चित करने के लिए प्रतिबद्ध हैं। मेदांता की नियोनेटोलॉजी विभाग की डायरेक्टर डॉ&period; नीता केवलानी ने कहा&comma; नवजात शिशुओं की देखभाल के लिए हमारा विभाग अत्याधुनिक लेवल-III NICU से सुसज्जित है&comma; जहाँ समय से पहले जन्मे &lpar;Premature&rpar; और गंभीर रूप से बीमार नवजात शिशुओं का विशेषज्ञ प्रबंधन किया जाता है। य<&sol;p>&NewLine;&NewLine;&NewLine;&NewLine;<p>हाँ अत्याधुनिक लाइफ सपोर्ट सिस्टम&comma; संक्रमण नियंत्रण के सख्त मानक और प्रशिक्षित नियोनेटोलॉजिस्ट एवं नर्सिंग टीम 24&&num;215&semi;7 उपलब्ध रहती है। हम नवजात सेप्सिस&comma; श्वसन संबंधी समस्याएं&comma; जन्मजात विकार और लो-बर्थ-वेट शिशुओं के लिए समर्पित और उन्नत देखभाल प्रदान करते हैं&comma; जिससे बेहतर सर्वाइवल और क्लिनिकल आउटकम सुनिश्चित हो सके। मेदांता पटना का यह सेंटर केवल डिलीवरी तक सीमित नहीं है&comma; बल्कि बच्चों के जन्म से लेकर उनके संपूर्ण विकास—टीकाकरण&comma; पोषण&comma; विकासात्मक देखभाल और सुपरस्पेशियलिटी सेवाओं—तक की सुविधा प्रदान करेगा।<&sol;p>&NewLine;&NewLine;&NewLine;&NewLine;<p>इस अवसर पर संस्थान के कई वरिष्ठ चिकित्सक उपस्थित रहे&comma; जिनमें प्रमुख रूप से डॉ&period; मीना सामंत&comma; डॉ&period; निगम प्रकाश नारायण&comma; डॉ&period; नीता केवलानी&comma; डॉ&period; नम्रता कुमारी&comma; डॉ&period; चंद्रशेखर सिंह सहित अन्य विशेषज्ञ शामिल थे। मेदांता पटना का यह कदम राज्य में मातृ एवं शिशु स्वास्थ्य सेवाओं को नई ऊँचाई प्रदान करेगा और मरीजों को विश्वस्तरीय उपचार स्थानीय स्तर पर उपलब्ध कराने की दिशा में एक महत्वपूर्ण पहल है।<&sol;p>&NewLine;

Advertisements

Related posts

एक लक्ष्य, एक संकल्प : गौरैया संरक्षण के लिए आगे आएं : मंत्री डॉ. प्रमोद कुमार

बिहार दिवस पर “शक्ति उत्सव” का आयोजन, 250 महिलाओं को मिला सम्मान

मुख्यमंत्री ने समृद्धि यात्रा के दौरान गया जिले को दी 744 करोड़ रुपये की योजनाओं की सौगात