नगर परिषद फुलवारी शरीफ अंतर्गत वार्ड संख्या-05 बिरला कॉलोनी में 71 लाख से अधिक की योजनाओं का उद्घाटन संपन्न

&NewLine;<p><&sol;p>&NewLine;&NewLine;&NewLine;&NewLine;<p><strong>फुलवारीशरीफ&comma; अजित।<&sol;strong> नगर परिषद फुलवारी शरीफ अंतर्गत वार्ड संख्या-05 स्थित बिरला कॉलोनी में रविवार को विभिन्न विकास योजनाओं का उद्घाटन समारोह संपन्न हुआ&period; कार्यक्रम का उद्घाटन नगर परिषद सभापति आफताब आलम ने किया&comma; जबकि अध्यक्षता वार्ड पार्षद विमलेश कुमारी ने की। इस दौरान करीब 71 लाख 80 हजार 809 रुपये की लागत से बनने वाली सड़क एवं आरसीसी नाला निर्माण योजनाओं का उद्घाटन किया गया&period; योजनाओं में बिरला कॉलोनी और आसपास के क्षेत्रों में पीसीसी सड़क&comma; आरसीसी नाली एवं जल निकासी व्यवस्था से संबंधित पांच महत्वपूर्ण कार्य शामिल हैं।<&sol;p>&NewLine;&NewLine;&NewLine;&NewLine;<p>उद्घाटन की गई योजनाओं में संजय शर्मा के मकान से देवव्रत पंडित के मकान तक पीसीसी सड़क एवं आंशिक आरसीसी नाला निर्माण&comma; सत्येन्द्र शर्मा के मकान से डी&period;एन&period; सिंह के मकान तक आरसीसी नाली एवं सड़क निर्माण&comma; बिरला कॉलोनी मोड़ से प्राथमिक कन्या विद्यालय पुलिस चौकी तक आरसीसी नाली निर्माण&comma; सुनील सिन्हा मार्केट से रामोवती सदन तक नाला निर्माण तथा नामी लाल रजक के मकान से मिल्लत कॉलोनी मोड़ तक आरसीसी नाली निर्माण कार्य शामिल हैं।<&sol;p>&NewLine;&NewLine;&NewLine;&NewLine;<p>कार्यक्रम को संबोधित करते हुए पूर्व मंत्री एवं स्थानीय विधायक श्याम रजक ने कहा कि बिहार सरकार मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी के नेतृत्व में हर क्षेत्र का सर्वांगीण विकास कर रही है&period; उन्होंने कहा कि फुलवारी शरीफ के प्रत्येक वार्ड में सड़क&comma; गली&comma; बिजली&comma; स्वास्थ्य एवं आधारभूत सुविधाओं के क्षेत्र में लगातार विकास कार्य हो रहे हैं&period; राज्य में भय और आतंक का माहौल समाप्त हुआ है तथा सभी जाति और धर्म के लोग मिलजुल कर बिहार के विकास में अपनी भागीदारी निभा रहे हैं। कार्यक्रम में स्थानीय लोगों ने विकास योजनाओं के लिए नगर परिषद प्रतिनिधियों के प्रति आभार जताया&period; मौके पर बड़ी संख्या में स्थानीय नागरिक एवं गणमान्य लोग मौजूद रहे&period;मौके पर वार्ड पार्षद मोहम्मद मिनहाज&comma; पूर्व पार्षद भीम पंडित&comma; गुड्डू रजक&comma; रमेश यादव&comma; भाजपा नेता अभय कुमार सिंह सहित बड़ी संख्या में स्थानीय लोग मौजूद रहे।<&sol;p>&NewLine;

Advertisements

Related posts

पुलिस दबिश और कुर्की की कार्रवाई के बीच अभियुक्त ने किया आत्मसमर्पण

ख़ास रिपोर्ट : मासूमों की जिंदगी बचाने में तन-मन-धन से जुटी पटना पुलिस

पश्चिमी क्षेत्र में पुलिस का विशेष अभियान, 29 अभियुक्त गिरफ्तार!