राजस्व विभाग की सेवाएं उपलब्ध कराने हेतु कॉमन सर्विस सेंटर का उद्घाटन

&NewLine;<p><&sol;p>&NewLine;&NewLine;&NewLine;&NewLine;<p><strong>अररिया&comma; रंजीत ठाकुर।<&sol;strong> राजस्व विभाग की सेवाएं उपलब्ध कराने हेतु कॉमन सर्विस सेंटर &lpar;सीएससी&rpar; अररिया प्रखंड में किया गया उद्घाटन अररिया सदर प्रखंड में कॉमन सर्विस सेंटर &lpar;सी०एस०सी&rpar; का आज अपर समाहर्ता&comma; अररिया अनिल कुमार द्वारा विधिवत उद्घाटन किया गया।<&sol;p>&NewLine;&NewLine;&NewLine;&NewLine;<p>इस अवसर पर भूमि सुधार उप समाहर्ता&comma; फारबिसगंज अमित कुमार&comma; भूमि एवं राजस्व वरीय समाहर्ता चंद्रशेखर यादव तथा अररिया सदर अंचल अधिकारी सहित कई वरीय पदाधिकारी कार्यक्रम में उपस्थित थे।<&sol;p>&NewLine;&NewLine;&NewLine;&NewLine;<p>कार्यक्रम को संबोधित करते हुए अपर समाहर्ता अररिया ने कहा कि सीएससी ग्रामीण एवं शहरी दोनों क्षेत्रों में डिजिटल सेवाओं की पहुंच सुनिश्चित करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभा रहे हैं। अब अररिया प्रखंड के नागरिक अंचल कार्यालय में CSC &lpar;सीएससी&rpar; के प्रशिक्षित वीएलई ऑनलाइन राजस्व सेवाएँ उपलब्ध कराएंगे।<&sol;p>&NewLine;&NewLine;&NewLine;&NewLine;<p>राजस्व एवं भूमि सुधार विभाग की आमजनों को दाखिल-खारिज&comma; परिमार्जन प्लस&comma; भू-लगान भुगतान&comma; ई-मापी समेत अन्य ऑनलाइन सेवाएँ आसानी से उपलब्ध कराने के लिए यह एक महत्वपूर्ण पहल है। उन्होंने यह भी कहा कि उक्त सभी सेवाएँ नियत शुल्क पर उपलब्ध कराएँगे। सभी ऑनलाइन राजस्व सेवाओं से संबंधित शुल्क&sol;दर भी प्रदर्शित किया गया है। इस केंद्र के संचालन से आम जनता को सरकारी सेवाओं की त्वरित और पारदर्शी सुविधा मिलेगी। उद्घाटन कार्यक्रम में सीएससी के जिला प्रबंधक रविन्द्र कुमार&comma; समन्वयक सुभाष गुप्ता एवं विभिन्न प्रखंडों से आए वीएलई नदीम अहमद &lpar;अररिया&rpar;&comma; मोहम्मद सलमान जावेद &lpar;रानीगंज&rpar;&comma; दीपक कुमार मंडल &lpar;पलासी&rpar;&comma; महबूब आलम &lpar;सिकटी&rpar; सहित अन्य पदाधिकारी एवं कर्मी उपस्थित थे।<&sol;p>&NewLine;

Advertisements

Related posts

अध्यक्ष पद के लिए धर्मेंद्र पटेल निर्विरोध सेक्टर अध्यक्ष निर्वाचित किए

डीएम ने सुनी 54 लोगों की समस्याएं, अधिकारियों को दिए निष्पादन के निर्देश

उप विकास आयुक्त ने विकास योजनाओं की समीक्षा की