लोकसभा में रामकृपाल ने बिहार में नए उधोग स्थापित करने की आवाज उठायी

<p><strong>पटना&lpar;अजित यादव&rpar;&colon;<&sol;strong> पाटलिपुत्र सांसद रामकृपाल यादव लगातार दुसरे दिन लोकसभा में बिहार के जनहित के मुद्दे को उठाकर केंद्र सरकार से बिहार के विकास योजनाओं में तेजी लाने का आग्रह किया है । सोमवार को कई रेलवे से जुड़ी योजनाओं के निर्माण कार्य के सम्बंध में बात उठाने के दुसरे दिन मंगलवार को रामकृपाल ने केंद्र सरकार से बिहार में बेकारी की गंभीर समस्या के निदान के लिए नए उधोग स्थापित कराने की पुरजोर मांग की है । सांसद श्री यादव ने कहा कि बिहार-झारखंड विभाजन के दौरान बिहार के सभी सरकारी उपक्रम झारखंड चले गए। नतीजतन आज बिहार की 11 करोड़ की आबादी बेरोजगारी एवं भुखमरी से परेशान है।उन्होंने बेरोजगारी एवं भुखमरी मिटाने के लिए केन्द्र व राज्य सरकार को नए रोजगार के अवसरों को उपलब्ध कराने के प्रयासों में तेजी लाने की बात कही है । प्रयासरत है&period;<&sol;p>&NewLine;<p>मंगलवार को लोकसभा में पाटलिपुत्र से भाजपा सांसद रामकृपाल यादव ने कहा कि बिहार में नए उद्योग लगने से यहां रोजगार के अवसर बढ़ेंगे&comma; जिससे पलायन कम होगा और गरीबी दूर होगी। वहीं&comma; राज्य में आर्थिक समृद्धि आएगी। आगे कहा कि मुझे पूर्ण विश्वास है कि केंद्र की भाजपा सरकार इस दिशा में पहल करेगी। बिहार में नए उद्योग स्थापित होने से बिहार सशक्त बनेगा एवं प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी का आत्मनिर्भर भारत का सपना भी पूरा होगा।<&sol;p>&NewLine;

Advertisements

Related posts

मोबाइल झपटमार गिरोह के दो आरोपी गिरफ्तार, चोरी के मोबाइल बरामद

मां मथुरासिनी महोत्सव 2026 पर बरबीघा में निकाली गई भव्य शोभायात्रा

बिहार की बेटी सुचिता सिंह ने अंतरराष्ट्रीय मंच पर बढ़ाया प्रदेश का मान