पटना समेत 6 जिलों में सायरन बजते ही बंद होंगी बत्तियां, मई के तीसरे सप्ताह में होगी नागरिक सुरक्षा की बड़ी मॉकड्रिल

&NewLine;<p><&sol;p>&NewLine;&NewLine;&NewLine;&NewLine;<p><strong>पटना&comma; न्यूज़ क्राइम 24।<&sol;strong> गृह मंत्रालय&comma; भारत सरकार के निर्देशानुसार मई के तीसरे सप्ताह में पटना समेत राज्य के छह जिलों में हवाई हमला एवं ब्लैकआउट संबंधी माकड्रिल का आयोजन होगा। राज्य स्तर पर नागरिक सुरक्षा निदेशालय को माकड्रिल के सफल आयोजन हेतु नोडल एजेंसी नामित किया गया है। माकड्रिल की तैयारी को लेकर गुरुवार को आपदा प्रबंधन विभाग के सभागार में संबंधित जिलों के जिला पदाधिकारी तथा पुलिस अधीक्षकों के साथ बैठक का आयोजन किया गया।<&sol;p>&NewLine;&NewLine;&NewLine;&NewLine;<p>बैठक की अध्यक्षता आपदा प्रबंधन विभाग के सचिव डॉ&period; चंद्रशेखर सिंह ने वीडियो कांफ्रेंसिंग के माध्यम से की। उन्होंने कहा कि नागरिक सुरक्षा को लेकर केंद्र सरकार के निर्देश के अनुसार वर्ष में कम से कम दो बार अर्द्धवार्षिक माकड्रिल का आयोजन किया जाना है। पिछले अभ्यास में पटना समेत दूसरे कई जिलों का उत्कृष्ट प्रदर्शन पाया गया था। उन्होंने बताया कि निर्धारित तिथि और समय पर एक साथ सायरन बजेंगे। उन्होंने संबंधित जिलों में सायरन की व्यवस्था सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। कहा कि ब्लैक आउट में बिजली की भूमिक महत्वपूर्ण होती है। इसलिए जिलों के पदाधिकारी समय रहते बिजली विभाग से सामंजस्य स्थापित करेंगे और ब्लैक आउट की सफलता में सहयोग लेंगे। आगे उन्होंने कहा कि सायरन के लिए चौक-चौराहों पर लगे साउंड सिस्टम&comma; थानों और फायर ब्रिगेड की गाड़ियों का भी सहयोग लिया जा सकता है। पदाधिकारी माकड्रिल के दौरान अस्पतालों की खिड़कियों पर क्यूबिकल पर्दा या प्राइवेसी कर्टन लगवाना सुनिश्चित करेंगे। माकड्रिल के दौरान आमजन पैनिक ना करें&comma; इसके लिए समुचित प्रचार-प्रसार करेंगे।<&sol;p>&NewLine;&NewLine;&NewLine;&NewLine;<p>उक्त बैठक में असैनिक सुरक्षा के महानिदेशक-सह-आयुक्त डॉ&period; परेश सक्सेना ने नागरिक सुरक्षा की दिशा में होने वाले माकड्रिल की बारीकियों से उपस्थित पदाधिकारियों को रूबरू कराया। उन्होंने कहा कि पिछले अभ्यास में बेगूसराय जिले का उत्कृष्ट प्रदर्शन था। इसी तर्ज पर अगले अभ्यास के लिए पदाधिकारी अपनी तैयारी पूरी करें। उन्होंने अभ्यास की सफलता के लिए स्कूल-कॉलेजों&comma; दवा व्यवसाइयों के साथ-साथ सामाजिक क्षेत्रों से जुड़े लोगों को इसमें शामिल करने का आह्वान किया।<&sol;p>&NewLine;&NewLine;&NewLine;&NewLine;<p>उन्होंने माकड्रिल के लिए निर्धारित सभी छह बिंदुओं का सिलेसिलेवार उल्लेख किया और इसके उद्देश्यों से भी अगवत कराया। इस अवसर पर मुख्य रूप से पुलिस महानिरीक्षक नागरिक सुरक्षा निदेशालय&comma; पुलिस अधीक्षक नागरिक सुरक्षा निदेशालय&comma; जिलाधिकारी पटना&comma; जिलाधिकारी किशनगंज&comma; जिलाधिकारी बेगूसराय&comma; जिलाधिकारी पूर्णिया&comma; जिलाधिकारी अररिया&comma; जिलाधिकारी कटिहार के साथ-साथ संबंधित जिलों के पुलिस अधीक्षक&comma; समादेष्टा एसडीआरएफ व आपदा प्रबंधन विभाग के संयुक्त सचिव श्री मो&period; नदीमुल गफ्फार सिद्दीकी आदि मौजूद रहे।<&sol;p>&NewLine;

Advertisements

Related posts

फुलवारीशरीफ में फैमिली एडॉप्शन प्रोग्राम की शुरुआत, 600 परिवारों को मिलेगा स्वास्थ्य लाभ

महिलाओं की सुरक्षा को लेकर पटना पुलिस सख्त, ‘शक्ति सुरक्षा दल’ की समीक्षा बैठक आयोजित

ऑपरेशन मुस्कान : जहानाबाद पुलिस ने लौटाई मुस्कान, 103 मोबाइल असली मालिकों को सौंपे