फुलवारी में बदमाशों ने खदेड़ कर एक युवक को मारी गोली!

&NewLine;<p><&sol;p>&NewLine;&NewLine;&NewLine;&NewLine;<p><strong>फुलवारीशरीफ&lpar;अजीत यादव&rpar;&colon; <&sol;strong>नए साल के जश्न के बीच राजधानी पटना के फुलवारी शरीफ थाना क्षेत्र अंतर्गत कव्वाल टोली मोड़ पर शनिवार की देर शाम बदमाशों ने एक युवक को खदेड़ कर गोली मार दी। बदमाशों द्वारा चलाई गोली युवक के पेट में जा लगी और वह खून से लथपथ तड़पने लगा । वही अचानक गोली चलने की आवाज सुनकर इलाके में अफरा-तफरी मच गई । लोग अपने-अपने दरवाजा खिड़कियां बंद कर घरों में दुबक गए । वहीं कुछ देर बाद जब लोग बाहर निकले तो स्थानीय इलाके का एक एक युवक जख्मी हालत में तड़प रहा था &comma; जिसे स्थानीय लोगों की मदद से अस्पताल पहुंचाया गया। वही सुचना मिलते ही फुलवारी शरीफ थाना पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की छानबीन में जुट गई।<&sol;p>&NewLine;&NewLine;&NewLine;&NewLine;<p>जानकारी के मुताबिक फुलवारी शरीफ के कचहरी मोहल्ला निवासी मरहूम सफीक मियां का छोटा बेटा मोहम्मद जूली कव्वाल टोली मोड़ से गुजर रहा था तभी अपराधियों ने उसे घेर लिया बदमाशों को देख जूली भागने लगा तो उसे खदेड़ कर अपराधियों ने पकड़ा और पेट में पिस्टल सटाके एक गोली दाग दी। गोली मारने के बाद अपराधी भाग खड़े हुए ।वहीं इलाके में भारी अफरातफरी के बीच जख्मी हालत में जूली को अस्पताल भेजा गया। बताया जाता है कि मोहम्मद जूली हमेशा नशे में धुत रहता है। उसकी किसके साथ क्या दुश्मनी है इसका पता नहीं चल पाया है। जूली की पत्नी के साथ भी पहले से विवाद है जो अपने मायके मसौढ़ी में रहती है। एक बड़ा भाई और घर मे वृद्ध माँ है।<&sol;p>&NewLine;

Related posts

महिला सुरक्षा और सशक्तिकरण की दिशा में लखीसराय पुलिस के बढ़ते कदम

पथ निर्माण मंत्री द्वारा पुल निर्माण निगम की परियोजनाओं की समीक्षा, कार्यों को शीघ्र पूर्ण करने के निर्देश

परेव पुल पर चला विशेष वाहन चेकिंग अभियान, यातायात नियमों के उल्लंघन पर सख्ती