मनेर में फिर दरिंदों का शिकार हुई मासूम बेटी, 11 साल की लड़की का पहले किया सामूहिक दुष्कर्म फिर जघ्नय हत्या!

&NewLine;<p><&sol;p>&NewLine;&NewLine;&NewLine;&NewLine;<p><strong>मनेर&comma; आनंद मोहन।<&sol;strong> मनेर थाना अंतर्गत महिनवां बगीचा में हत्या कर पेड़ पर लटकाई 11 वर्षीय बच्ची का शव बरामद किया गया है। शव मिलते ही इलाके में सनसनी फैल गई। घटनास्थल पर लोगों की भीड़ जुटी हुई है। मृतिका की पहचान मनेर थाना अंतर्गत आजाद नगर निवासी अमर कुमार की पुत्री शिवानी कुमारी के रूप में हुई है। घटना के संबंध में मृतिका के फूफा &comma; फुआ ने बताया की शिवानी 26 अगस्त से ही लापता थी&comma; जिसकी गुमशुदगी का मामला मनेर थाना में दर्ज है। परिजनों ने बताया कि शिवानी रतनटोला के गांव के पश्चिम महिनावां बगीचा में 26 अगस्त को लकड़ी चुनने गई थी। उसके बाद वह वापस घर नहीं लौटी।परिजन उसकी खोजबीन करने के बाद गुमशुदगी का मामला दर्ज कराया था। घटना स्थल गांव से दूर सुनसान आम के बगीचे में है&comma;जहां पानी भरा हुआ है। बगीचे में पेड़ से लटका हुआ शव बरामद हुआ है। परिजनों और ग्रामीणों में काफी गुस्सा है।<&sol;p>&NewLine;&NewLine;&NewLine;&NewLine;<p>गुरुवार दोपहर ग्रामीणों ने दानापुर-मनेर मुख्य मार्ग पर राष्ट्रीय राजमार्ग 30 पर आजादनगर के सामने आगजनी की। साथ ही रास्ते पर ईंट और ड्रम रखकर जाम लगा दिया। मनेर विधायक भाई वीरेंद्र एवं स्थानीय पुलिस परिजनों और ग्रामीणों को समझाने-बुझाने के बाद सड़क जाम हटाया गया। तब जाकर यातायात सुचारु रूप से चालू हुआ। सड़क जाम करीब 3 घंटे तक रहा। लेकिन परिजन आरोपियों पर कार्रवाई की मांग कर रहे हैं। मनेर विधायक भाई वीरेंद्र एवं स्थानीय ग्रामीणों ने पुलिस पर लापरवाही का आरोप लगाया है एवं लापरवाह थानेदार को निलंबित करने के भी मांग किया। घटना के सूचना मिलते ही पर परिजनों में रो &&num;8211&semi; रो का बुरा हाल है। <&sol;p>&NewLine;&NewLine;&NewLine;&NewLine;<p>घटना के सूचना मिलते ही पटना नगर पुलिस अधीक्षक पश्चिम &comma; दानापुर अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी&comma; मनेर थाना की पुलिस एफएसएल टीम&comma; डॉग स्क्वॉड के टीम मौके वरदात पर पहुंचकर मामले की जांच कर रही है। पटना नगर पुलिस अधीक्षक पश्चिमी भानु प्रताप सिंह ने बताया कि बताया कि मनेर थाना अंतर्गत बगीचे में पेड़ से अर्धनंगन अवस्था में 11 वर्षीय बच्ची का शव मिला है। प्रथम दृष्टया हत्या कर शव को पेड़ पर लटकाने का प्रतीत होता है। बच्ची का गुमशुदगी का मामला मनेर थाना में दर्ज कराया गया था जिसका मनेर थाना कांड संख्या 626&sol;25 है। कांड का अनुसंधान जारी है। बच्ची के साथ दुष्कर्म हुआ है या नहीं पुलिस इसकी भी जांच कर रही है। घटनास्थल से एक चाकू बरामद हुई है। घटना स्थल से एफएसएल के टीम साक्ष्य संकलन कर रही है। घटनास्थल पर डॉग स्क्वायड की टीम भी मामले की जांच कर रही है। सेल टीम &comma; टेक्निकल टीम भी काम कर रही है। आसपास लगे हुए सीसीटीवी फुटेज का भी अवलोकन किया जा रहा है मोबाइल डाटा डंप सहित अन्य बिंदुओं पर अनुसंधान जारी है। अपराधियों की गिरफ्तारी के लिए तबातोड़ छापेमारी की जा रही है।<&sol;p>&NewLine;

Advertisements

Related posts

15 दिवसीय अभिनय नाट्य कार्यशाला का शुभारंभ, युवाओं को मिलेगा नि:शुल्क प्रशिक्षण

3 वर्षीय बच्चे के लिवर कैंसर का सफल जटिल ऑपरेशन, सात घंटे चली हाईटेक सर्जरी से मिली नई जिंदगी

छत से गिरकर 11वीं की छात्रा की मौत : तीन दिन बाद भी गुत्थी बरकरार, पोस्टमार्टम में दुष्कर्म से इनकार…