लहलादपुर में पेंशन की रकम को लेकर दो सगे भाइयों के बीच मारपीट

&NewLine;<p><&sol;p>&NewLine;&NewLine;&NewLine;&NewLine;<p><strong>फुलवारीशरीफ&comma; अजित।<&sol;strong> गौरीचक थाना क्षेत्र के लहलादपुर गांव में शनिवार को पारिवारिक विवाद ने हिंसक रूप ले लिया&comma; जब पेंशन की राशि को लेकर दो सगे भाइयों के बीच झगड़ा इतना बढ़ गया कि एक ने दूसरे को गोली मार दी&period; घटना के बाद गांव में अफरा-तफरी मच गई।<&sol;p>&NewLine;&NewLine;&NewLine;&NewLine;<p>जानकारी के अनुसार&comma; लहलादपुर निवासी स्व&period; त्रिपुरारी प्रसाद के पुत्र बोलबम ने अपने सगे भाई पवन को गोली मार दी&period; गोली पवन की पीठ में लगी&comma; जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया&period; घायल अवस्था में उसे परिजनों और ग्रामीणों की मदद से एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया&comma; जहां उसकी हालत चिंताजनक बताई जा रही है।<&sol;p>&NewLine;&NewLine;&NewLine;&NewLine;<p>ग्रामीणों ने बताया कि हाल ही में परिवार के एक सदस्य जय नारायण प्रसाद&comma; जो पेशे से शिक्षक थे&comma; सेवानिवृत्त हुए हैं&period; उनकी पेंशन की राशि को लेकर परिवार में विवाद चल रहा था&period; इसी को लेकर शनिवार को दोनों भाइयों में पहले कहासुनी और मारपीट हुई&comma; फिर बात गोलीबारी तक पहुंच गई।<&sol;p>&NewLine;&NewLine;&NewLine;&NewLine;<p>गौरीचक थाना अध्यक्ष अरुण कुमार ने घटना की पुष्टि करते हुए बताया कि पारिवारिक विवाद में एक भाई ने दूसरे को गोली मार दी है&period; जख्मी का इलाज चल रहा है और आरोपी फरार हो गया है&period; उसकी गिरफ्तारी के लिए छापेमारी की जा रही है&period; पीड़ित की पत्नी के बयान पर गौरीचक थाना में मामला दर्ज कर लिया गया है और आगे की कानूनी कार्रवाई जारी है।<&sol;p>&NewLine;

Related posts

जिलाधिकारी एवं पुलिस अधीक्षक ने प्रमुख पूजा पंडालों का किया निरीक्षण, सुरक्षा एवं भीड़ प्रबंधन को लेकर दिए सख्त निर्देश

निवेश पर तीन गुना मुनाफे और कार-बाइक पर भारी छूट का झांसा, 25 से 30 लोग फंसे

महावीर मंदिर में मां दुर्गा की प्राण-प्रतिष्ठा संपन्न, दर्शन के लिए उमड़े श्रद्धालु