जमुई में सांसद अभय कुशवाहा ने कहा, अपराधिक संरक्षित लोग चला रहे हैं सरकार

&NewLine;<p><&sol;p>&NewLine;&NewLine;&NewLine;&NewLine;<p><strong>जमुई&comma; मो० अंजुम आलम<&sol;strong>। राजद सांसद अभय कुशवाहा रविवार को एक दिवसीय कार्यक्रम के तहत जमुई पहुंचे&comma; जहां स्थानीय परिसदन भवन में कार्यकर्ताओं ने उनका फूलमालाओं के साथ जमकर स्वागत किया। साथ ही जिंदाबाद के नारे भी लगाए। इस दौरान सांसद अभय कुशवाहा मीडिया कर्मी से भी मुखातिब हुए और केंद्र व राज्य सरकार के खिलाफ जमकर हमला बोला। उन्होंने कहा कि बिहार में सरकार नीतीश कुमार नहीं अपराधिक संरक्षित पांच- दस लोगों द्वारा चलाया जा रहा है। आज बिहार में दिन प्रतिदिन बढ़ती घटना- दुर्घटना पर कार्रवाई करने के बदले एनडीए के लोग बीते दिनों की बात कर लोगों को दिग्भ्रमित कर रहे हैं। उन्होंने इशारों- इशारों में अनंत सिंह पर हमला करते हुए नीतीश कुमार को घेरा। उन्होंने कहा कि आज किस तरह के लोगों का सहयोग कर बाहर लाने का कार्य किया जा रहा है। आज बिहार में अफसरशाही चरम पर है। अफसरशाही में जनहित तबाह हो जाता है। थाना से ब्लाक तक आम लोगों की बात को दबाया जा रहा है। सबसे बड़ा जंगल राज वर्तमान समय में चल रहा है।<&sol;p>&NewLine;&NewLine;&NewLine;&NewLine;<p>शराबबंदी के सवाल पर उन्होंने कहा कि आज शराबबंदी से हमारे युवाओं का भविष्य बर्बाद हो रहा है। किस तरह से होम डिलीवरी हो रही है&comma; यह किसी से छुपा नहीं है। शराबबंदी कानून गंभीर विषय है। सरकार को शराबबंदी कानून पर पुनः विचार- विमर्श और समीक्षा करनी चाहिए।<&sol;p>&NewLine;&NewLine;&NewLine;&NewLine;<p>राजद सांसद ने आगे कहा कि बिहार में दिन- प्रतिदिन घट रही घटना और दुर्घटना पर कार्रवाई करने के बदले एनडीए के साथी पुराने दिनों की बात कर लोगों को गुमराह करते हैं। घटना अभी हो रही है और बात पहले की सरकार की करते हैं। उन्होंने महागठबंधन 2015 और 2017 में महागठबंधन की सरकार में बिहार में कई तरह की योजनाओं को लागू करने&comma; पांच लाख से अधिक युवाओं को रोजगार देकर देश में इतिहास रचने की बात कही।<&sol;p>&NewLine;&NewLine;&NewLine;&NewLine;<p>अभय कुशवाहा ने कहा कि आने वाले 2025 में बिहार तेजस्वी यादव के हाथों में रहेगा। बिहार में हो रहे जमीन सर्वे की तरह एक देश&comma; एक कानून प्रस्ताव भी फेल हो जाएगा। क्योंकि यह प्रस्ताव सर्वदलीय बैठक कर तैयार नहीं किया गया है। यह प्रस्ताव भारतीय जनता पार्टी का प्रस्ताव है। उन्होंने कहा कि जब छह से सात फेज में चुनाव होते हैं तो पोलिंग बूथ पर पहुंचने के लिए गाड़ी एवं सुरक्षा बलों की कमी हो जाती है। ऐसे कई बिंदुओं पर सरकार को विचार करने की जरूरत है। विदेश में राहुल गांधी द्वारा दिए गए बयान के सवाल पर उन्होंने कहा कि राहुल गांधी विदेश की धरती पर जाकर देश को गाली देने का काम नहीं किया है। देश की जो वास्तविक स्थिति है उस स्थिति को उन्होंने बयां किया है। लेकिन भारतीय जनता पार्टी राहुल गांधी के बयान को तोड़- मरोड़ कर दूसरे रूप में परोसने का कार्य करती है। इस मौके पर पूर्व विधायक अजय प्रताप&comma; राजद जिलाध्यक्ष त्रिवेणी यादव&comma; श्रवण कुमार&comma; मुकेश कुमार &comma;पप्पू मंडल&comma; शैलेंद्र महतो&comma; प्रो&period; नागेंद्र कुमार आदि मौजूद थे।<&sol;p>&NewLine;

Related posts

सीएम की सौगात : बरियारपुर एयरपोर्ट के पास बनेगा मेडिकल कॉलेज, नई चीनी मिल भी लगेगी

चिराग पासवान को धमकी देने वाले आतंकियों की अविलंब हो गिरफ्तारी और मिले कठोर से कठोर सजा : राजेश भट्ट

बाढ़ को लेकर अलर्ट शेखपुरा डीएम ने घाटकुसुम्भा के संवेदनशील इलाकों का किया निरीक्षण