बोध गया में भाजपा प्रदेश अध्यक्ष सम्राट चौधरी ने धर्म गुरु दलाई लामा से भेंट कर लिया आशीर्वाद

&NewLine;<p><&sol;p>&NewLine;&NewLine;&NewLine;&NewLine;<p><strong>पटना&comma; &lpar;न्यूज क्राइम 24&rpar;<&sol;strong> भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष सम्राट चौधरी आज गया पहुंचे। अपने एक दिवसीय दौरे पर उन्होंने विश्व प्रसिद्ध विष्णुपद मंदिर में पूजा अर्चना कर प्रदेश की तरक्की के लिए प्रार्थना की। श्री चौधरी ने इस क्रम में बौद्ध धर्म गुरु परम पावन दलाई लामा जी से मुलाकात की और उनका आशीर्वाद लिया।<&sol;p>&NewLine;&NewLine;&NewLine;&NewLine;<p>श्री चौधरी बुधवार की सुबह गया के विष्णुपद मंदिर पहुंचे और तुलसी दल से विष्णु सहत्रनाम पाठ के साथ पूजा अर्चना की। इस दौरान उन्होंने कहा कि यह अति प्राचीन पौराणिक स्थल है। यहाँ भगवान विष्णु के चरण की पूजा होती है। उन्होंने कहा कि गया मोक्षस्थली के रूप में देश और दुनिया में चर्चित है।<&sol;p>&NewLine;&NewLine;&NewLine;&NewLine;<p>ऐसी मान्यता है कि पितरों के तर्पण के पश्चात इस मंदिर में भगवान विष्णु के चरणों के दर्शन करने से समस्त दुखों का नाश होता है एवं पूर्वज पुण्यलोक को प्राप्त करते हैं।<&sol;p>&NewLine;&NewLine;&NewLine;&NewLine;<p>इसके बाद भाजपा अध्यक्ष चौधरी ने बोधगया के तिब्बतियन मोनेस्ट्री पहुंच कर बौद्ध धर्म गुरु परम पावन दलाई लामा जी से मुलाकात की। परम पावन दलाई लामा जी को पुष्प गुच्छ भेंटकर उनका स्वागत किया और उन्हें नमन कर उनका आशीर्वाद लिया।<&sol;p>&NewLine;&NewLine;&NewLine;&NewLine;<p>परम पावन दलाई लामा जी ने भाजपा अध्यक्ष को दीर्घायु एवं स्वस्थ रहने का आशीर्वाद दिया। श्री चौधरी ने भी परम पावन दलाई लामा जी के स्वस्थ और सुदीर्घ जीवन की कामना की।<&sol;p>&NewLine;&NewLine;&NewLine;&NewLine;<p>इस दौरान श्री चौधरी ने कहा कि बोधगया पवित्र तीर्थस्थल है। यहां प्रतिवर्ष लाखों देशी और विदेशी पर्यटक आते हैं। धर्म गुरु दलाई लामा जी के यहां प्रवास के बाद इनकी संख्या और बढ़ जाती है। यहां पर्यटकों के लिए और सुविधा बढ़ाने की जरूरत है। श्री चौधरी के साथ विधानसभा में विपक्ष के नेता विजय कुमार सिन्हा&comma; विधान परिषद में विपक्ष के नेता हरि सहनी&comma; पूर्व मंत्री प्रेम कुमार सहित भाजपा के सैकड़ों कार्यकर्ता भी थे।<&sol;p>&NewLine;

Advertisements

Related posts

कंगनघाट से तख्त साहिब सौंदर्यकरण और मल्टीलैवल पार्किंग का कार्य भी जल्द होगा शुरु

तख्त पटना साहिब कमेटी के वरिष्ठ उपाध्यक्ष लखविन्द्र सिंह गृह मंत्री अमित शाह से भेंट

शेखपुरा में गलत तरीके से संचालित मां सावित्री हॉस्पिटल को किया गया सील