औचक निरीक्षण में पुलिस अधीक्षक ने थाने की व्यवस्था और कानून-व्यवस्था का लिया जायजा

&NewLine;<p><&sol;p>&NewLine;&NewLine;&NewLine;&NewLine;<p><strong>जहानाबाद&comma; &lpar;न्यूज़ क्राइम 24&rpar;<&sol;strong> पुलिस अधीक्षक अपराजित लोहान द्वारा बुधवार को उमता धरनई थाना का औचक निरीक्षण किया गया। निरीक्षण के दौरान उन्होंने थाना कार्यालय&comma; मालखाना&comma; बंदी गृह &lpar;हाजत&rpar; सहित विभिन्न महत्वपूर्ण अभिलेखों के संधारण की स्थिति का गहनता से निरीक्षण किया। साथ ही थाने में लंबित कांडों की समीक्षा करते हुए क्षेत्र की विधि-व्यवस्था की स्थिति का भी जायजा लिया। निरीक्षण के दौरान पुलिस अधीक्षक ने थाना परिसर की व्यवस्थाओं&comma; अभिलेखों के रखरखाव तथा पुलिस कार्यप्रणाली का अवलोकन किया। उन्होंने लंबित मामलों की प्रगति की जानकारी ली और संबंधित अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।<&sol;p>&NewLine;&NewLine;&NewLine;&NewLine;<p>समीक्षा के उपरांत पुलिस अधीक्षक ने निर्देश दिया कि लंबित कांडों का शीघ्र निष्पादन सुनिश्चित किया जाए तथा आम लोगों की शिकायतों का समयबद्ध और गुणवत्तापूर्ण निवारण किया जाए। उन्होंने वारंट एवं कुर्की-जब्ती की कार्रवाई को प्रभावी ढंग से निष्पादित करने तथा अपराधियों के विरुद्ध सख्त कार्रवाई करने का भी निर्देश दिया। इसके अलावा क्षेत्र में अपराध नियंत्रण और कानून-व्यवस्था को सुदृढ़ बनाए रखने के लिए नियमित गश्ती&comma; सघन वाहन जांच अभियान तथा संदिग्ध गतिविधियों पर कड़ी निगरानी रखने के निर्देश दिए गए। पुलिस अधीक्षक ने कहा कि आमजन की सुरक्षा और अपराध नियंत्रण पुलिस की सर्वोच्च प्राथमिकता है तथा इसमें किसी प्रकार की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी।<&sol;p>&NewLine;

Related posts

पीजी फीस वृद्धि समेत दस सूत्री मांगों को लेकर एआईएसएफ की भूख हड़ताल पांचवें दिन भी जारी, कुलपति आवास का घेराव

भादो वदी अमावस्या महोत्सव में उमड़ा श्रद्धालुओं का सैलाब, 501 महिलाओं ने किया सामूहिक मंगल पाठ

भाजपा प्रदेश अध्यक्ष संजय सरावगी अररिया पहुंचे, कार्यकर्ताओं ने किया भव्य स्वागत