बेला एसएसबी व बसमतिया पुलिस की संयुक्त कार्रवाई में 74.65 लीटर शराब बरामद, एक तस्कर गिरफ्तार!

&NewLine;<p><&sol;p>&NewLine;&NewLine;&NewLine;&NewLine;<p><strong>अररिया&comma; रंजीत ठाकुर। <&sol;strong>नरपतगंज प्रखंड क्षेत्र के भारत-नेपाल सीमा से सटे बेला एसएसबी एवं बसमतिया थाना पुलिस ने संयुक्त कार्रवाई करते हुए शनिवार देर रात विभिन्न ब्रांड की 74&period;65 लीटर अंग्रेजी व नेपाली शराब के साथ एक अंतरजिला तस्कर को गिरफ्तार किया है। कार्रवाई के दौरान एक अपाचे बाइक भी जब्त की गई। गिरफ्तार तस्कर की पहचान सुपौल जिले के किशनपुर थाना क्षेत्र अंतर्गत सिंगियावन गांव वार्ड संख्या-05 निवासी के रूप में की गई है। जब्त शराब में नेपाली दिलवाले ब्रांड की 168 बोतल &lpar;50 लीटर&rpar;&comma; मैकडॉवेल नंबर-1 की 28 बोतल &lpar;8&period;02 लीटर&rpar; तथा एसी ब्लैक की 36 बोतल &lpar;16&period;63 लीटर&rpar; शामिल है। कुल मिलाकर 74&period;65 लीटर शराब बरामद की गई।<&sol;p>&NewLine;&NewLine;&NewLine;&NewLine;<p>जानकारी के अनुसार&comma; यह कार्रवाई सीमा स्तंभ संख्या 196&sol;04 के समीप गुप्त सूचना के आधार पर की गई। बेला बीओपी प्रभारी सहायक कमांडेंट राणा कुमार सिंह के नेतृत्व में एसएसबी के जवानों एवं बसमतिया थानाध्यक्ष सुनील कुमार के नेतृत्व में पुलिस बल ने संयुक्त रूप से छापेमारी की। कार्रवाई के बाद एसएसबी ने जब्त शराब&comma; बाइक एवं गिरफ्तार तस्कर को आवश्यक कागजी प्रक्रिया पूरी कर बसमतिया थाना पुलिस को सुपुर्द कर दिया। बसमतिया थानाध्यक्ष सुनील कुमार ने बताया कि गिरफ्तार तस्कर से आवश्यक पूछताछ की जा रही है। पूछताछ के बाद रविवार को उसे न्यायिक हिरासत में अररिया भेजने की तैयारी की जा रही है।<&sol;p>&NewLine;

Advertisements

Related posts

टेंडर हार्ट्स इंटरनेशनल स्कूल में धूमधाम से मनाया गया मदर्स डे

पंचायत सरपंच के घर से 165 लीटर विदेशी शराब व बीयर बरामद!

बंगाल में भाजपा की ऐतिहासिक जीत पर फुलकाहा में जश्न, ढोल-नगाड़ों के साथ निकला विजय जुलूस