दो पट्टीदारों के झगड़े में हथियार लहराने वाला लफ़ंगा धराया, एक नलकटूआ और दो कारतूस बरामद

&NewLine;<p><strong>फुलवारीशरीफ&lpar;अजित यादव&rpar;&colon;<&sol;strong> शनिवार को फुलवारी के कोरजी महमदपुर गांव में दो पट्टीदारों के आपसी विवाद के बीच हथियार चमकाने पहुंचा बदमाश कट्टा&lpar;नलकटुआ&rpar; व गोली के साथ गिरफ्तार हो गया ।सरे आम हथियार चमकाने से ग्रामीणों में दहशत का माहौल हो गया। हालांकि यह स्पष्ट नही हो पाया कि बदमाश युवक किसके तरफ से हथियार लेकर धमकाने पहुंच गया था। वहीं गिरफ्तार बदमाश कृष्णा भारती का पुत्र दीपक भारती से हथियार के सम्बंध में पुलिस पूछताछ कर रही है&period; एसएचओ आर रहमान ने बताया कि कोरजी महमदपुर गांव में दो पट्टीदारों गोपाल भारती और मनोहर भारती के परिवार के लोग आपस मे लड़ाई झगड़ा कर रहे थे उसी दौरान उसी गांव का बदमाश दीपक भारती हथियार चमकाने लगा । इसकी सूचना मिलते ही ग्रामीणों की मदद से उसे गिरफ्तार कर किया गया है। उसके पास से बरामद एक कट्टा&lpar;नलकटुआ&rpar; व दो गोली के सम्बंध में पूछताछ किया जा रहा है कि उसने हथियार कहाँ से खरीदा । गिरफ्तार बदमाश दीपक को पुलिस जेल भेजने की कार्रवाई में जुटी है।<&sol;p>&NewLine;

Related posts

समालखा में उमड़ा देशभक्ति का सैलाब, शान से लहराया तिरंगा

स्वतंत्रता दिवस पर संपतचक पीएचसी में गूंजीं दो किलकारियां, परिवारों की खुशियां हुईं दोगुनी

15 अगस्त पर सामने आई इंसानियत की अलग तस्वीर, थानाप्रभारी के साथ मासूमों ने दी तिरंगे को सलामी