एलिवेटेड रोड, आरओबी और एयरपोर्ट अप्रोच रोड समेत महत्वपूर्ण परियोजनाओं की हुई समीक्षा

&NewLine;<p><&sol;p>&NewLine;&NewLine;&NewLine;&NewLine;<p><strong>पटना&comma; &lpar;न्यूज़ क्राइम 24&rpar; <&sol;strong>भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष एवं दरभंगा &lpar;नगर&rpar; विधायक संजय सरावगी ने आज माननीय पथ निर्माण मंत्री इंजीनियर कुमार शैलेंद्र के साथ दरभंगा जिले की महत्वपूर्ण आधारभूत संरचना परियोजनाओं को लेकर उच्चस्तरीय समीक्षा बैठक की। बैठक में जिले में चल रही विभिन्न सड़क&comma; एलिवेटेड रोड एवं रेल ओवरब्रिज &lpar;आरओबी&rpar; परियोजनाओं की प्रगति की विस्तृत समीक्षा की गई। इस दौरान निर्माण कार्यों में आ रही बाधाओं को दूर कर सभी परियोजनाओं को तय समय-सीमा में पूरा कराने पर विशेष जोर दिया गया।<&sol;p>&NewLine;&NewLine;&NewLine;&NewLine;<p>बैठक के दौरान संजय सरावगी ने अधिकारियों से परियोजनाओं की वर्तमान स्थिति&comma; निर्माण की गति तथा कार्यों में आ रही तकनीकी एवं प्रशासनिक समस्याओं की जानकारी ली। उन्होंने कहा कि दरभंगा में तेजी से बढ़ रही आबादी और यातायात के दबाव को देखते हुए आधुनिक आधारभूत संरचना का विकास समय की आवश्यकता है। विकास परियोजनाओं में किसी भी स्तर पर अनावश्यक विलंब नहीं होना चाहिए। उन्होंने विभागीय समन्वय के साथ समस्याओं का त्वरित समाधान करने और निर्माण कार्यों में तेजी लाने पर जोर दिया।<&sol;p>&NewLine;&NewLine;&NewLine;&NewLine;<p>समीक्षा के दौरान दरभंगा एलिवेटेड रोड एवं लोहिया चौक-पंडासराय एलिवेटेड रोड की प्रगति पर चर्चा हुई। इसके साथ ही दरभंगा एयरपोर्ट के नए टर्मिनल के लिए अप्रोच रोड से संबंधित कार्यों की भी समीक्षा की गई। शहर की यातायात व्यवस्था को सुगम बनाने के लिए दिल्ली मोड़&comma; कगवा गुमटी&comma; दोनार चौक&comma; चट्टी चौक एवं पंडासराय आरओबी परियोजनाओं की स्थिति पर भी अधिकारियों से जानकारी ली गई।<&sol;p>&NewLine;&NewLine;&NewLine;&NewLine;<p>बैठक में शिवधारा-हरपुर पथ के चौड़ीकरण तथा हराही-दिग्घी-गंगासागर पोखर एकीकरण से जुड़ी परियोजनाओं पर भी विस्तार से चर्चा की गई। संजय सरावगी ने कहा कि इन परियोजनाओं के पूरा होने से दरभंगा शहर की यातायात व्यवस्था बेहतर होगी और आम लोगों को आवागमन में बड़ी सुविधा मिलेगी।<&sol;p>&NewLine;&NewLine;&NewLine;&NewLine;<p>उन्होंने कहा कि दरभंगा मिथिला का महत्वपूर्ण केंद्र है। बेहतर सड़क और कनेक्टिविटी से व्यापार&comma; शिक्षा&comma; स्वास्थ्य&comma; पर्यटन एवं रोजगार के अवसरों को भी गति मिलेगी। सरकार का स्पष्ट उद्देश्य है कि आधारभूत संरचना से जुड़ी योजनाओं का लाभ जनता को समय पर मिले और विकास कार्यों में गुणवत्ता के साथ तेजी सुनिश्चित हो।<&sol;p>&NewLine;&NewLine;&NewLine;&NewLine;<p>बैठक में पथ निर्माण विभाग के प्रधान सचिव पंकज पाल&comma; भारतीय राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण &lpar;एनएचएआई&rpar;&comma; बिहार राज्य पुल निर्माण निगम तथा बिहार राज्य सड़क विकास निगम &lpar;बीएसआरडीसी&rpar; के वरिष्ठ अधिकारी उपस्थित रहे। संजय सरावगी ने अधिकारियों से परियोजनाओं की नियमित निगरानी&comma; बेहतर विभागीय समन्वय और निर्माण कार्यों में तेजी सुनिश्चित करने का सुझाव दिया। वहीं बैठक में परियोजनाओं को तय समय-सीमा में पूरा करने और निर्माण से जुड़ी बाधाओं के त्वरित समाधान पर जोर दिया गया।<&sol;p>&NewLine;

Related posts

राष्ट्रभक्ति के रंग में रंगा एम्स पटना, उत्साह और गौरव के साथ मनाया गया 80वां स्वतंत्रता दिवस

गार्गी उद्यमी सखी सावन महोत्सव 2026 ने बिहार में महिला उद्यमिता, संस्कृति और आत्मनिर्भरता का उत्सव मनाया

80वें स्वतंत्रता दिवस पर नवीन पुलिस केंद्र में फहरा तिरंगा, SSP पटना ने किया परेड का निरीक्षण