न्यूज़ क्राइम 24 की खबर का असर: पटनासिटी में खुला सरिया हटाया गया

&NewLine;<p><strong>पटनासिटी&comma; रॉबीन राज।<&sol;strong> चौक थाना क्षेत्र अंतर्गत जीतू लाल लेन स्थित गली में खुले और जानलेवा सरिए की खबर प्रसारित होने के बाद और वीडियो को लोगों ने काफी शेयर भी किया जिसके बाद आखिरकार संबंधित लोगों की नींद खुल गई। खबर चलने के कुछ ही समय बाद मकान के बाहर पोल से निकला खतरनाक लोहे का सरिया हटा दिया गया। गौरतलब है कि नाला निर्माण कार्य के बीच यह सरिया राहगीरों&comma; खासकर स्कूल जाने वाले बच्चों के लिए गंभीर खतरा बना हुआ था। गली पहले से ही खुदी हुई और अव्यवस्थित थी&comma; ऊपर से खुले सरिए के कारण किसी भी समय बड़ा हादसा हो सकता था।<&sol;p>&NewLine;&NewLine;&NewLine;&NewLine;<p>स्थानीय लोगों ने मीडिया की पहल की सराहना करते हुए कहा कि खबर दिखाए जाने के बाद हटाया गया&comma; जिससे संभावित दुर्घटना टल गई। हालांकि मोहल्लावासियों का कहना है कि अभी भी नाला निर्माण कार्य के दौरान सुरक्षा मानकों का पालन सुनिश्चित किया जाना जरूरी है&comma; ताकि भविष्य में इस तरह की लापरवाही दोबारा न हो। फिलहाल खुले सरिए को हटाए जाने से क्षेत्रवासियों ने राहत की सांस ली है।<&sol;p>&NewLine;

Related posts

समावेशी विकास के लिए बीमा क्षेत्र में नवाचार आवश्यक : डॉ. प्रेम कुमार

बाढ़ के बीच स्वास्थ्य सेवाओं का ‘ऑपरेशन’ : 22 कैंप, 5 बोट एम्बुलेंस और 700 लोगों का इलाज

खुसरूपुर रेलवे स्टेशन पर चोरी के दो मोबाइल के साथ युवक गिरफ्तार!