फुलकाहा थाना क्षेत्र में नदियों के किनारे धड़ल्ले से हो रहा अवैध खनन

&NewLine;<p><&sol;p>&NewLine;&NewLine;&NewLine;&NewLine;<p><strong><mark style&equals;"color&colon;&num;cf2e2e" class&equals;"has-inline-color has-vivid-red-color">अररिया&lpar;रंजीत ठाकुर&rpar;&colon;<&sol;mark><&sol;strong> अररिया एक तरफ सरकारी स्तर पर अवैध रूप से बालू निकाले जाने पर प्रतिबंध लगाया गया है तो वहीं प्रदूषण नियंत्रण विभाग ने भी अवैध बालू खनन पर कड़े निर्देश जारी कर रखा है। इसके बावजूद नदियों के पेट से अवैध रूप से बालू निकाला जा रहा है। <&sol;p>&NewLine;&NewLine;&NewLine;&NewLine;<p>इस खेल में बालू माफिया मुस्तैदी से जुटे हैं। जानकारी के अनुसार बालू माफियाओं ने नरपतगंज प्रखंड मुख्यालय से पश्चिम एवं फुलकाहा थाना क्षेत्र स्थित सुरसर नदी घाट को निशाना बनाना शुरू कर दिया है। यह सब खेल विभागीय अधिकारियों की मदद से चल रहा है। <&sol;p>&NewLine;&NewLine;&NewLine;&NewLine;<p>फुलकाहा थाना क्षेत्र अंतर्गत अंचरा के सुरसर चौक से उत्तर एवं दक्षिण भाग समेत पांच जगहों पर धड़ल्ले से अवैध बालू खनन जारी है। यह सब कुछ विभागीय अधिकारियों की मदद से हो रहा है। सूत्र बताते हैं कि फुलकाहा के अंचरा&comma; भवानीपुर में बालू निकल रहा है वहां से सबसे अधिक बालू ट्रेक्टर से भेजा जा रहा है। <&sol;p>&NewLine;&NewLine;&NewLine;&NewLine;<p>अवैध खनन कराने वाले लोग पांच- पांच सौ रुपये वसूल रहे हैं। यही हाल अन्य जगहों का भी है। ऐसे तो पूरे नरपतगंज प्रखंड में हीं नदी और नहर किनारे से बालू और मिट्टी का अवैध खनन किया जा रहा है। खनन विभाग भी खानापूर्ति करने के लिए कहीं-कहीं कार्रवाई कर देती है। <&sol;p>&NewLine;&NewLine;&NewLine;&NewLine;<p>नरपतगंज प्रखंड के अंचरा पंचायत के सुरसर नदी घाट के सुरसर चौक से उत्तर पश्चिम भाग से बहने वाली नदी के किनारे से रोजाना दर्जनों की संख्या में ट्रैक्टर से मिट्टी और बालू बेचा जा रहा हैं। लेकिन खनन विभाग मूकदर्शक बने देख रहा है।<&sol;p>&NewLine;&NewLine;&NewLine;&NewLine;<p> खनन विभाग अधिकारियों का रोना रो रहा है तो पुलिस इसे खनन विभाग की ओर से होने वाली कार्यवाई की बात का पल्ला झाड़ रही है। सुरसर नदी से खनन कर बेचने के माध्यम से ले जाए जा रहे बालू लदे पांच ट्रैक्टर ट्रेलर को दो माह पूर्व फुलकाहा थानाध्यक्ष नगीना कुमार ने जब्त किया था इस पर जुर्माना लगाकर छोड़ा गया। <&sol;p>&NewLine;&NewLine;&NewLine;&NewLine;<p>लेकिन इसके बावजूद भी सैकड़ों की संख्या में ट्रैक्टर ट्रेलर से अवैध खनन जारी है। यह खेल सुबह तीन बजे से नौं बजे तक होता है। माफियाओं के द्वारा एक ट्रेलर बालू अट्ठारह सौ रुपये में बेचा जाता है और यह बालू मानिकपुर में बन रहे सड़क निर्माण में लगाया जा रहा है। <&sol;p>&NewLine;&NewLine;&NewLine;&NewLine;<p>इस अवैध खनन में कई सफेदपोशों का मिलीभगत बताया जा रहा है। इस बाबत नरपतगंज अंचल पदाधिकारी शंभू प्रकाश ने कहा कि क्षेत्र के संबंधित थानाध्यक्षों को कहा गया है कि ऐसे खनन माफियाओं पर कड़ी कार्रवाई करें। उन्होंने कहा कि इस तरह के कई मामले में ट्रैक्टर ट्राली एवं जेसीबी को पूर्व में जब्त किया गया था।<&sol;p>&NewLine;

Advertisements

Related posts

विकलांग शराब कारोबार को पुलिस ने गिरफ्तार किया!

प्रेम यूथ फाउंडेशन के स्वयंसेवको ने नशा मुक्त होली का दिया संदेश

पुलिस ने होली पर्व और नेपाल में 5 मार्च को हो रहे चुनाव को लेकर निकाला फ्लैग मार्च