महावीर कैंसर संस्थान में इफ़्तार पार्टी का आयोजन

&NewLine;<p><&sol;p>&NewLine;&NewLine;&NewLine;&NewLine;<p><strong><mark style&equals;"color&colon;&num;cf2e2e" class&equals;"has-inline-color has-vivid-red-color">फुलवारीशरीफ&lpar;अजीत यादव&rpar;&colon;<&sol;mark><&sol;strong> महावीर मन्दिर पटना द्वारा संचालित महावीर कैंसर संस्थान ने रमजान के पाक महीने के आखिरी लम्हों में रोजेदारों के लिए दावत-ए-इफ़्तार का आयोजन किया&period; जिसमें पटना के विभिन्न हिस्सों से&comma; खासकर फुलवारीशरीफ से 300 से अधिक संख्या में रोजेदार मुस्लिम धर्मावलंबियों ने एक साथ रोजा खोल कर आपसी भाई चारे सौहार्द का पैगाम पेश किया &period;<&sol;p>&NewLine;&NewLine;&NewLine;&NewLine;<p>संस्थान के चिकित्सा अधीक्षक डा० एल० बी० सिंह ने अपने स्वागत भाषण में इफ्तार में शरीक लोगों को खिताब करते हुए कहा कि संस्थान विगत कई वर्षों से रोजेदारों के साथ मिल बैठकर इफ्तार करते आ रहे हैं इससे दिली सुकून मिलती है&period; उन्होंने कहा इससे आपसी भाईचारे का संदेश जाता है और सौहार्दपूर्ण वातावरण का निर्माण होता है&period; उन्होंने कहा कि अस्पताल के नींव लेने से लेकर अबतक मुस्लिम समुदाय का काफी सहयोग मिलता रहा है&period;<&sol;p>&NewLine;&NewLine;&NewLine;&NewLine;<p>इस मौके पर अस्पताल के मुस्लिम मरीज और उनके परिजन के लिए विशेष रूप इफ्तार कराया गया&period; उन्होंने कहा कि रमजान के रोजे बुराइयों से दूर रहने के साथ ही हर तरह के नशाखोरी को पूरी तरह नकार देने&comma; पूरे जीवन नशीले पदार्थों से तौबा करने की सीख देता है&period; कैंसर का रोग सबसे ज्यादा तंबाकू और नशीले पदार्थों के सेवन करने से समाज में फैल रहा है&period; ऐसे में रमजान का महीना का लिया गया संकल्प सभी लोग अपने जीवन में उतारें तो कैंसर को हम लोग आसानी से हरा सकते हैं जीवन से दूर भगा सकते हैं &period;<&sol;p>&NewLine;&NewLine;&NewLine;&NewLine;<p>इस मौके पर उपस्थित ऑल इण्डिया मिल्ली कौंसिल के उपाध्यक्ष मौलाना अनिसुर रहमान कासमी ने कहा कि महावीर कैंसर संस्थान एक ऐसा अस्पताल है जो कि सभी धर्मों के लोगों को निःस्वार्थ सेवा करता है&period; उन्होंने अस्पताल में सभी कार्यरत कर्मियों को सेवा के लिए बधाई दी&period;<&sol;p>&NewLine;&NewLine;&NewLine;&NewLine;<p>दावत-ए-इफ्तार में मुख्य रूप से दानिस साहब&comma; वरीय आई&period;ए&period;एस एम&period; ए&period; इब्राहिम&comma; डा० मुनाजिर हसन&comma; रौशन आरा&comma; कई पूर्व मंत्री एवं विधायक सहित मुस्लिम समुदाय के प्रबुद्ध नागरिक सहित संस्थान के शासी निकाय के सदस्य वासुदेव राम&comma; निदेशक &lpar;प्रशा&period;&rpar; डा० विश्वजीत सन्याल&comma; डा० राजीव कुमार सहित संस्थान के वरीय चिकित्सक एवं कर्मचारीगण ने शिरकत की और इफ्तार में एक साथ रोजेदारों के साथ रोजा खोलकर आपसी मिल्लत का पैगाम दिया&period; महावीर मन्दिर ट्रस्ट के सचिव आचार्य किशोर कुणाल ने सभी मुस्लिम भाइयों एवं बहनों को इस मौके पर बधाई दी एवं उनके सहयोग के लिए धन्यवाद दिये &period;<&sol;p>&NewLine;

Advertisements

Related posts

मोनिका श्रीवास्तव ने यूपीएससी में पूरे भारत में प्राप्त किया 16वां स्थान, बिहार में लहराया परचम

अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद ने खेलमंत्री श्रेयसी सिंह को सौंपा ज्ञापन, की ये मांगें

कृषि उत्पादन बाजार प्रांगण का अत्याधुनिक कायाकल्प किसानों व्यापारियों को मिलेगी आधुनिक सुविधाएं – राम कृपाल यादव