पत्नी की नहीं हुई विदाई तो साली को लेकर फुर्र हुआ जीजा!

&NewLine;<p><&sol;p>&NewLine;&NewLine;&NewLine;&NewLine;<p><strong>दरियापुर&lpar;न्यूज़ क्राइम 24&rpar;<&sol;strong>&colon; ससुर ने अपनी बेटी की विदाई नहीं की तो दामाद ने अपनी छोटी à¤¸à¤¾à¤²à¥€ à¤•ा अपहरण कर लिया। लड़की के पिता ने गड़खा थाने में मामले की प्राथमिकी दर्ज करायी है&comma; जिसमें दरियापुर थाने के अकबरपुर गांव निवासी कृष्णा राम को आरोपी बनाया गया है। दर्ज प्राथमिकी में लड़की के पिता ने कहा है कि उनके दामाद कृष्णा राम ने कुछ दिनों पहले धमकी दी थी कि अगर उसकी पत्नी सुकांति देवी की विदाई नहीं की गई तो वह उनकी बेटी &lpar;14 वर्ष&rpar; का अपहरण कर शादी कर लेगा। इस पर लड़की के पिता ने कहा कि आप सुकांति के साथ अक्सर मारपीट करते हैं तो मैं उसे कैसे विदा कर दूं&quest; इस बीच उनकी नाबालिग बेटी शौच करने खेत की तरफ गई&comma; लेकिन काफी देर बाद भी वापस नहीं लौटी। खोजबीन के दौरान कुछ लोगों ने बताया कि उनका दामाद उनकी बेटी को जबरन बाइक पर बैठाकर गांव से बाहर ले जा रहा था। प्राथमिकी में शादी की नीयत से उनकी नाबालिग बेटी का अपहरण कर लिए जाने की बात कही गई है। फिलहाल पुलिस मामले की छानबीन कर रही है। घटना बिहार के सारण जिले के उत्तर कदना गांव की है।<&sol;p>&NewLine;

Related posts

औरंगाबाद दुष्कर्म मामले की जांच के लिए राजद की छह सदस्यीय समिति कल जाएगी घटनास्थल

उर्वरक की कालाबाजारी पर जीरो टॉलरेंस, 330 लाइसेंस रद्द एवं 72 मामलों में प्राथमिकी दर्ज :मंत्री श्री विजय कुमार

गंगा के बढ़ते जलस्तर का सांसद रविशंकर प्रसाद ने किया निरीक्षण