साम्प्रदायिक शक्तियों के सामने लालू जी नहीं झूके तो उनका बेटा तेजस्वी को भी कोई नहीं झुका सकता है : तेजस्वी प्रसाद यादव

&NewLine;<p><&sol;p>&NewLine;&NewLine;&NewLine;&NewLine;<p><strong>पटना&comma; &lpar;न्यूज़ क्राइम 24&rpar; <&sol;strong>राष्ट्रीय जनता दल&comma; अल्पसंख्यक प्रकोष्ठ की ओर से तेजस्वी प्रसाद यादव जी को राष्ट्रीय जनता दल का राष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष बनाये जाने के बाद आज श्रीकृष्ण मेमोरियल हाॅल में उनके सम्मान में अभिनंदन समारोह &lpar;इस्तकबालिया तकरीब&rpar; आयोजित किया गया&comma; जिसमें बड़ी संख्या में अल्पसंख्यक समाज के लोग राज्यभर से उपस्थित हुए और सभी लोगों ने तेजस्वी जी के नेतृत्व में नफरत के खिलाफ और भारत के संवैधानिक व्यवस्था की मजबूती के लिए संकल्प लिया कि देश में गंगा-जमुनी संस्कृति और भाईचारा की मजबूती के लिए एकजुट होकर भाजपा और आरएसएस के नीतियों का विरोध करेंगे। कार्यक्रम की अध्यक्षता अल्पसंख्यक प्रकोष्ठ के प्रदेश अध्यक्ष डाॅ0 अनवर आलम और संचालन अल्पसंख्यक प्रकोष्ठ के राष्ट्रीय प्रधान महासचिव मोहिबुल हसन हीरा ने की।<&sol;p>&NewLine;&NewLine;&NewLine;&NewLine;<p>इस अवसर पर राष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष श्री तेजस्वी प्रसाद यादव ने कहा कि देश के संविधान की जगह भाजपा&comma; आरएसएस के संविधान को लागू करना चाहती है। इसका हमसभी को मिलकर मुकाबला करना होगा। देश के संवैधानिक व्यवस्था के खिलाफ भाजपा भाई-भाई को लड़ाना चाहती है और भावना को भड़काकर देश को कमजोर करना चाहती है। चुनाव जीतने के लिए भाजपा ने जिस तरह का खेल पश्चिम बंगाल में हुमायुं कबीर के माध्यम से किया&comma; उसका पोल खुल गया। और अब यह स्पष्ट हो गया है कि भाजपा को सत्ता में आने की कितनी बेचैनी है और किस तरह से वहां पर अकलियतों के बीच फूट डालने की राजनीति की गई&comma; उसका स्टिंग आॅपरेषन में सारे मामले सामने आ गये कि किस तरह से भाजपा खेल खेल रही थी।<&sol;p>&NewLine;&NewLine;&NewLine;&NewLine;<p> सभी को पता है कि लालू जी ने आडवाणी के रथ को रोककर देष की एकता और अखंडता को मजबूती प्रदान की। जब भी हम लाॅ एण्ड आर्डर की बात करते हैं तो दिषा को भटकाने वाले कार्य सत्तारूढ़ दल के द्वारा किये जाते हैं। हमलोग विचार के पक्के हैं। राष्ट्रीय जनता दल विचारों के साथ हमेशा खड़ा रहा है और सड़क से लेकर सदन तक भाजपा के लड़ाने वाली नीतियों के खिलाफ आवाज बुलंद करते रहे हैं और आपलोगों के समर्थन और विष्वास के बल पर भाजपा को हमसब मिलकर परास्त करेंगे। आज स्थिति यह हो गई है कि अल्पसंख्यक समाज के राजनीतिक भागीदारी को कमजोर करने के लिए भाजपा हुमायुं कबीर जैसे लोगों का सहारा लेती है। हमें ऐसे लोगों को चिन्हित करना होगा और उसके खिलाफ एकजुट होकर मुकाबला करना होगा। बंटने वाली नीतियों से बचना होगा और अपने प्रतिनिधित्व को बढ़ाने के लिए एकजुट होकर खड़ा रहना होगा। जब लालू जी साम्प्रदायिक शक्तियों के सामने नहीं झूके तो उनका बेटा तेजस्वी को भी कोई नहीं झुका सकता है।<&sol;p>&NewLine;&NewLine;&NewLine;&NewLine;<p>प्रदेष राजद प्रवक्ता एजाज अहमद ने बताया कि अल्पसंख्यक प्रकोष्ठ के राष्ट्रीय अध्यक्ष अली अषरफ फातिमी ने राष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष श्री तेजस्वी प्रसाद यादव जी को हैदराबादी टोपी&comma; साफा और बुके देकर स्वागत किया। बड़ी संख्या में अल्पसंख्यक समाज के लोगों ने भी स्वागत किया। सिख समाज की ओर से तेजस्वी जी को सरोपा औ तलवार भेंटकर सम्मानित किया गया। इस अवसर पर अल्पसंख्यक प्रकोष्ठ के राष्ट्रीय अध्यक्ष सह पूर्व केन्द्रीय मंत्री अली असरफ फातिमी ने कहा कि तेजस्वी जी का इस्तकबाल करने का मकसद उनके विचार और सोच को अल्पसंख्यक समाज पसन्द करते हैं। <&sol;p>&NewLine;&NewLine;&NewLine;&NewLine;<p>जिस तरह से लालू प्रसाद जी ने फिरकापरस्त ताकतों के खिलाफ लड़ाई लड़ी उसे मजबूती प्रदान करने में तेजस्वी जी अपनी बड़ी भूमिका निभा रहे हैं। इन्होंने कहा कि गंगा-जमुनी संस्कति&comma; अमन-भाईचारा और मुसलमानों को हक और अधिकार देने के प्रति राष्ट्रीय जनता दल हमेषा अल्पसंख्यक समाज के साथ खड़ी रही है। इन्होंने कहा कि सच्चर कमिटी की रिपोर्ट बताती है कि लालू जी के कार्यकाल में मुसलमानों का नौकरियों में 08 प्रतिषत हिस्सेदारी थी जबकि आज हमारी आबादी 18 प्रतिषत है लेकिन हम नौकरियों में सिर्फ 06 प्रतिषत हैं<&sol;p>&NewLine;&NewLine;&NewLine;&NewLine;<p>क्योंकि आज भाजपा&comma; आरएसएस को मजबूती देने वाले लोग सत्ता में बैठे हुए हैं और जिस तरह से सत्ता के लिए समझौतावादी राजनीति की है उसका परिणाम है कि भाजपा आज नीतीष जी को सत्ता से बाहर करने की राजनीति में सफल हुई है। इन्होंने कहा कि तेजस्वी जी के संदेष को हर जगह पहुंचाने के साथ-साथ आपके हक&comma; अधिकार और हिस्सेदारी की बात हमेषा नेतृत्व के सामने किया है। इस अवसर पर प्रदेश राजद अध्यक्ष श्री मंगनी लाल मंडल ने कहा कि अल्पसंख्यक समाज का लालू जी और तेजस्वी जी के प्रति जो सम्मान का भाव रहा है&comma; उसे कोई भी कम नहीं कर सकता है। तेजस्वी जी ने 17 महीने के कार्यकाल में नफरत के खिलाफ नौकरी और अल्पसंख्यक समाज के हिस्सेदारी के लिए कार्य किया है। हमसब एकजुट होकर बिहार और देष की राजनीति से नफरत वाली शक्तियों को समाप्त करने में सफल रहेंगे।<&sol;p>&NewLine;&NewLine;&NewLine;&NewLine;<p>इस अवसर पर डाॅ0 कांति सिंह&comma; सांसद सुधाकर सिंह&comma; प्रदेश उपाध्यक्ष डाॅ0 तनवीर हसन&comma; पूर्व मंत्री मो0 इसराईल मंसूरी&comma; डाॅ0 शमीम अहमद&comma; श्री शिवचन्द्र राम&comma; विधायक कारी मोहम्मद सोहैब&comma; ओसामा शहाब&comma; मो0 आसिफ&comma; मो0 फारूख शेख&comma; गौतम कृष्ण&comma; पूर्व विधायक मो0 अख्तरूल इस्लाम शाहीन&comma; मो0 फराज फातमी&comma; श्री रामाषीष यादव&comma; मुमताज अंसारी&comma; राजद के प्रदेश मुख्य प्रवक्ता श्री शक्ति सिंह यादव&comma; प्रदेश प्रवक्ता एजाज अहमद&comma; प्रदेश महासचिव मो0 फैयाज आलम कमाल&comma; आयशा फातिमा&comma; गुलाम रब्बानी&comma; अल्पसंख्यक प्रकोष्ठ के तनवीर अंसारी&comma; भाई आरिफ&comma; आरिफ हुसैन&comma; एनामुल हक&comma; जेड हसन&comma; सलमान अख्तर&comma; मो0 ताहिर&comma; तनजीम अहमद&comma; इलियास अंसारी&comma; अनवारूल हक अंसारी&comma; विष्वनाथ यादव&comma; महताब आलम&comma; सरदार रंजीत सिंह&comma; मो0 अफरोज आलम&comma; उपेन्द्र चन्द्रवंषी&comma; मो0 बेलाल खान&comma; अवगिना खान&comma; मो0 शहजाद&comma; शाबिर अली&comma; फुल हसन अंसारी&comma; बल्ली यादव&comma; जावेद अहमद&comma; खालिद नसरूदीन&comma; शहनवाज आलम&comma; मो0 आसिफ लड्डू&comma; डेवीड&comma; सलमान अख्तर&comma; शाहीद जमाल&comma; अभिषेक सिंह&comma; गणेश यादव&comma; विमल राय&comma; संजय यादव&comma; बिंदन यादव&comma; जावेद अहमद सहित अन्य गणमान्य नेतागण उपस्थित थे।<&sol;p>&NewLine;

Advertisements

Related posts

बिहार में डिजिटल क्रांति की ओर बड़ा कदम : बिहटा में ₹50.75 करोड़ का न्यू मीडिया और डेटा हब बनेगा

सहायक शिक्षा विकास पदाधिकारी प्रतियोगिता परीक्षा को लेकर प्रशासन अलर्ट, सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम

अभ्यास मध्य विद्यालय शेखपुरा में चतुर्थ दीक्षांत समारोह का आयोजन