लीची स्टिंक बग के प्रबंधन को लेकर ICAR-NRC ने आयोजित किया दो दिवसीय प्रशिक्षण

&NewLine;<p><&sol;p>&NewLine;&NewLine;&NewLine;&NewLine;<p><strong>मुजफ्फरपुर&sol;बिहार&comma; &lpar;न्यूज़ क्राइम 24&rpar;<&sol;strong> बिहार में इस वर्ष लीची की फसल को लीची स्टिंक बग के कारण हुए नुकसान को देखते हुए इसके प्रभावी प्रबंधन के लिए ICAR-NRC ऑन लीची की ओर से दो दिवसीय प्रशिक्षण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। प्रशिक्षण कार्यक्रम 10 और 11 अगस्त 2026 को आयोजित हुआ। &OpenCurlyDoubleQuote;Management of Litchi Stink Bug” विषय पर आयोजित इस प्रशिक्षण कार्यक्रम के पहले बैच में मुजफ्फरपुर&comma; समस्तीपुर और वैशाली जिले के कुल 37 प्रतिभागियों ने हिस्सा लिया। प्रशिक्षण में बिहार सरकार के कृषि विभाग से जुड़े जिला उद्यान पदाधिकारी&comma; सहायक निदेशक &lpar;पौधा संरक्षण&rpar;&comma; प्रखंड उद्यान पदाधिकारी&comma; कृषि प्रौद्योगिकी प्रबंधक &lpar;ATM&rpar;&comma; प्रखंड तकनीकी प्रबंधक &lpar;BTM&rpar; और कृषि समन्वयक शामिल हुए।<&sol;p>&NewLine;&NewLine;&NewLine;&NewLine;<p>कार्यक्रम का उद्देश्य लीची की फसल को प्रभावित करने वाले स्टिंक बग की पहचान&comma; उसके प्रभाव तथा प्रभावी प्रबंधन के संबंध में विभागीय अधिकारियों एवं तकनीकी कर्मियों को आवश्यक जानकारी एवं प्रशिक्षण प्रदान करना रहा। इस प्रशिक्षण के माध्यम से संबंधित अधिकारियों को लीची उत्पादक क्षेत्रों में किसानों तक वैज्ञानिक एवं व्यावहारिक जानकारी पहुंचाने में मदद मिलेगी&comma; जिससे कीट के प्रकोप को नियंत्रित करने और लीची उत्पादन को होने वाले नुकसान को कम करने की दिशा में प्रभावी कदम उठाए जा सकेंगे। ICAR-NRC ऑन लीची द्वारा आयोजित इस प्रशिक्षण को बिहार में लीची की फसल की सुरक्षा और किसानों को वैज्ञानिक तकनीक से जोड़ने की दिशा में महत्वपूर्ण पहल माना जा रहा है।<&sol;p>&NewLine;

Related posts

अनुसूचित जाति एवं अनुसूचित जनजाति अत्याचार निवारण अधिनियम के प्रभावी क्रियान्वयन हेतु जिला स्तरीय सतर्कता एवं मॉनिटरिंग समिति की बैठक आयोजित

हर घर तिरंगा : किशनगंज में निकली भव्य तिरंगा यात्रा

सूबे के शहरी क्षेत्रों में 598 स्वास्थ्य केंद्रों को मिली मंजूरी, मात्र 2 रुपये में होगा इलाज