आइएएस पूजा सिंघल का सीए सुमन सिंह गिरफ्तार, घर से मिले थे 19 करोड़

&NewLine;<p><&sol;p>&NewLine;&NewLine;&NewLine;&NewLine;<p><strong>रांची&lpar;न्यूज़ क्राइम 24&rpar;&colon; <&sol;strong>आइएएस पूजा सिंघल पर ईडी का शिकंजा लगातार कसता जा रहा है। जिस सीए सुमन कुमार के घर से 19 करोड़ रुपये मिले थे उसको ईडी ने अब गिरफ्तार कर लिया है। उसके भाई को भी हिरासत में ले लिया है।पहली बार इतनी बड़ी रकम छापेमारी में बरामद मालूम हो कि झारखंड में पहले भी ईडी की छापेमारी होती रही है&comma; लेकिन यह पहला मौका है जब किसी सीए के पास से इतनी बड़ी रकम बरामद हुई है। ईडी के अधिकारी शुक्रवार से ही यह जानने की कोशिश में लगे थे कि इतनी बड़ी रकम कहां से आई और किसकी है। आरोपित सीए सुमन कुमार जब कोई जवाब नहीं दे पाया तो ईडी ने उसे हिरासत में ले लिया था। अंतत &colon; शनिवार को ईडी ने सीए सुमन कुमार को गिरफ्तार कर लिया है। इतना ही नहीं सुमन कुमार के भाई पवन कुमार सिंह को भी हिरासत में ले रखा है। दोनों भाइयों से पूछताछ चल रही है। ईडी यह जानने की कोशिश में जुटी है कि इतने रुपये कहां से आए।<&sol;p>&NewLine;

Advertisements

Related posts

झारखंड : आरएलएसवाई कॉलेज में अंतरराष्ट्रीय योग दिवस हर्षोल्लास से संपन्न

आरएलएसवाई कॉलेज राँची में ‘ऑपरेशन सिन्दूर’ का आयोजन, 45 NCC कैडेट्स ने दिखाई सक्रिय भागीदारी

महिलाओं को दिया पर बड़ी सौगात, खाते में आए 5-5 हजार रुपयेहेमंत सरकार