योगी बाेले-अयोध्या को उसके गौरव से जोड़ने के लिए ही आया हूं – मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ

&NewLine;<p><&sol;p>&NewLine;&NewLine;&NewLine;&NewLine;<p><strong>अयोध्या&lpar;न्यूज़ क्राइम 24&rpar;&colon;<&sol;strong> उत्तर प्रदेश में 2022 के विधानसभा चुनाव में पांचवें चरण के मतदान वाले क्षेत्रों में रामनगरी अयोध्या भी शामिल है। वहीं योगी ने बीकापुर के आरडी इंटर कॉलेज में भाजपा प्रत्याशी डॉ अमित सिंह के समर्थन में जनसभा को संबोधित किया। अपने भाषण की शुरूआत में योगी बोले कि पांचवे चरण के चुनाव प्रचार का आरंभ रामनगरी अयोध्या से कर रहा हूं।मिल्कीपुर से गोरखनाथ बाबा और बीकापुर से डॉ&period;अमित सिंह चौहान भाजपा प्रत्याशी हैं।अयोध्या के सोहावल स्थित राम दास इंटर कॉलेज में प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा कि आप गाय की सुरक्षा करने वालों&comma; राम के मंदिर का निर्माण करने वालों को वोट दीजिए न कि गाय काटने वालों को।उन्होंने कहा कि राम मंदिर बन गया है तो भी उसका दर्शन करने बबुआ भी आ रहे हैं । योगी ने अपने संबोधन में कहा कि हम अयोध्या की पांचों सीटें जीतेंगे और प्रदेश में 325 सीटों पर विजय होंगे।उन्होंने कहा कि ज्यादा सीटें जीतकर मजबूत और दमदार सरकार बनाएंगे। सीएम ने लोगों से पूछा कि सभी को 2017 से पहले सपा शासनकाल याद है। जब प्रदेश में गुंडों का राज था। लोगों को अपने पर्व मनाने की छूट नहीं होती थी। लोगों में मन में अपराधियों का भय था। योगी आदित्यनाथ ने कहा कि प्रदेश में भाजपा की सरकार बनते ही गायों की सुरक्षा और मजबूत की जाएगी। जो किसान गायों को पालेंगे उनको प्रति गाय ₹900 प्रति माह के हिसाब से सहयोग किया जाएगा। <&sol;p>&NewLine;&NewLine;&NewLine;&NewLine;<p>गायों की सुरक्षा को खेती से किसान इसे किसानों से जोड़ा जाएगा। किसानों का सहयोग और गाय की सुरक्षा हर हाल में प्रदेश की भाजपा सरकार के द्वारा की जाएगी इसके साथ किसी भी प्रकार का कोई समझौता नहीं किया जाएगा। पूरी दुनिया आज अयोध्या की ओर देख रही है। अयोध्या का मतलब राम मंदिर से है। अगले वर्ष तक यह भव्य मंदिर बनकर तैयार होगा। अयोध्या को भव्य नगरी के रूप में स्थापित करना है तो यूपी में भाजपा की डबल इंजन की ही सरकार रहनी चाहिए। 2017 के पहले आपको बिजली भी नहीं मिलती थी। ईद और मोहर्रम पर यूपी में बिजली आती थी और होली दिवाली पर कटौती होती थी। अयोध्या का दीपोत्सव भी सभी ने देखा है। गरीब के घर में दीपक बनता है फिर जब वह जगमगाता है तो पूरी दुनिया उसे देखती है। अयोध्या को उसके गौरव के साथ जोड़ने के लिए ही आपके बीच में मैं आया हूं। सीएम बोले कि भारत में बनी वैक्सीन समय से लोगों को मुहैया कराई गई। इसको प्रदेश की सरकार ने मेगा कैंप लगाकर लोगों को निश्शुल्क उपलब्ध कराया गया। उन्होंने वैक्सीन के लिए भारत सरकार और पीएम मोदी का शुक्रिया अदा किया।सीएम योगी ने रामजन्म भूमि मामले का जिक्र करते हुए कहा कि कांग्रेस सरकार ने राम मंदिर पर ताला लगवाया था। वहीं समाजवादी पार्टी ने रामभक्त कारसेवकों पर गोलियां चलवाईं थी।<&sol;p>&NewLine;

Advertisements

Related posts

आदि शंकराचार्य जयंती पर आयोजित कार्यक्रम में आत्मज्ञान और युवा जागरण पर जोर:रीना त्रिपाठी

क्रय केंद्रों पर कोटेदारों के ऊपर अधिकारियों के द्वारा दबाव बनाया जा रहा की गोदाम पर बोरा नही दिए तो होगी कार्यवाही

डिजिटल पेमेंट की समस्याओं पर केंद्रीय मंत्री चिराग पासवान से मिले व्यापारी : अशोक वर्मा