लापरवाही के आरोप में आवास सहायक कुमार गौरव हुआ सेवामुक्त

&NewLine;<p><&sol;p>&NewLine;&NewLine;&NewLine;&NewLine;<p><strong>अररिया&comma; रंजीत ठाकुर<&sol;strong>। प्रधानमंत्री आवास योजना के कार्य में लापरवाही बरतने&comma;अनुशासनहीनता एवं वरीय पदाधिकारी के आदेश की अवहेलना तथा सरकारी कर्मी के प्रतिकूल आचरण के आरोप में अररिया उप विकास आयुक्त रोजी कुमारी के द्वारा आदेश जारी कर कड़ी कार्रवाई करते हुए रानीगंज प्रखंड के खरहट एवं नन्दनपुर पंचायत के ग्रामीण आवास सहायक कुमार गौरव &lpar;एम्प्लाइ आईडी 112299&rpar; का अनुबंध रद्द करते हुए उन्हें सेवा मुक्त किया गया है।<&sol;p>&NewLine;&NewLine;&NewLine;&NewLine;<p>उल्लेखनीय है कि प्रखण्ड विकास पदाधिकारी&comma;रानीगंज अपने पत्रांक 132 में 20 सितम्बर 2025 के द्वारा आवास सहायक कुमार गौरव से प्रधानमंत्री आवास योजना के कार्य में लापरवाही बरतने के लिए कारण पृच्छा की गई थी। जिसका जबाव उक्त आवास सहायक के द्वारा समर्पित नहीं किया गया। इसके अतिरिक्त वित्तीय वर्ष 2024-25 एवं 2025-26 में निर्धारित लक्ष्य के विरूद्ध 06 लाभुकों का अबतक स्वीकृति नहीं कराया गया। इसके साथ-साथ प्रथम किस्त भुगतान किये गये 485 लाभुक के विरूद्ध मात्र 226 लाभुकों को द्वितीय किस्त का भुगतान किया गया है। बताया जाता है कि आवास सहायक कुमार गौरव अपने कार्य के प्रति लापरवाही एवं मनमाने ढंग से कार्य करते थे। <&sol;p>&NewLine;&NewLine;&NewLine;&NewLine;<p>उक्त के आलोक में रानीगंज प्रखण्ड विकास पदाधिकारी द्वारा कुमार गौरव के विरूद्ध अनुशासनिक कार्रवाई हेतु अनुशंसा की गई थी। उक्त आलोक में डीडीसी कार्यालय के ज्ञापांक 1796 के तहत 22 सितम्बर 2025 के द्वारा कुमार गौरव से स्पष्टीकरण की मांग की गई&comma;थी जो अबतक अप्राप्त पाया गया है। इसके अतिरिक्त 22 सितम्बर की संध्या में अररिया डीआरडीए कार्यालय में निर्वाचन से संबंधित महत्वपूर्ण कार्य किया जा रहा था। उसी क्रम में कुमार गौरख के द्वारा अभिकरण कार्यालय में आकर हल्ला-गुल्ला किया गया&comma;जिस कारण कार्यालय कार्य में व्यवधान उत्पन्न हुआ। उसी क्रम में प्रोग्रामर रमेश कुमार सिंह तथा लेखापाल राज कुमार मंडल के द्वारा उन्हें शांत कराने का प्रयास किया गया। परन्तु कुमार गौरव के द्वारा रमेश कुमार सिंह तथा राज कुमार मंडल के साथ भी अभद्र भाषा का प्रयोग करते हुए हाथपाई एव मार-पीट किया गया और टेबुल कुर्सी भी फेक दिया गया। बताया जाता है कि एनईपी निदेशक उस समय वीसी कर रहे थे। हल्ला-गुल्ला सुनकर निदेशक द्वारा अपने कक्ष से कार्यालय में आकर कुमार गौरव को शांत कराने का प्रयास किया गया। परन्तु फिर भी वो शांत नहीं हुए।<&sol;p>&NewLine;&NewLine;&NewLine;&NewLine;<p>बताया गया कि उस वक्त कुमार गौरव नशा की हालत में थे।इसकी सूचना डायल 112 पर दी गई। साथ हीं नगर थाना को भी सूचना दिया गया तदोपरान्त नगर थाना से पुलिस दल वाहन के साथ उपस्थित हुए और कुमार गौरव को अपने साथ ले गये। उक्त के आलोक में निदेशक&comma;एनईपी अररिया द्वारा नगर थाना में उनके विरूद्ध सरकारी कार्य में बाधा उत्पन्न करने&comma;कार्यालय कर्मियों के साथ गाली-गलौज&comma;मार-पीट करने कार्यालय में तोड़-फोड़ एवं सरकारी सम्पत्ति की क्षति करने के आरोप में सुसंगत धारा के तहत प्राथमिकी दर्ज कर कानूनी कार्रवाई करने हेतु अनुरोध किया गया है। <&sol;p>&NewLine;&NewLine;&NewLine;&NewLine;<p>लेकिन नगर थानाध्यक्ष मनीष रजक के संज्ञान में समाचार प्रेषण तक इस संबंध में कोई जानकारी नहीं थी। उक्त वर्णित परिप्रेक्ष्य में विभागीय पत्रांक 196 के तहत 25 मार्च 2022 के आलोक में प्रधानमंत्री आवास योजना के कार्य में शिथिलता &lpar;लापरवाही&rpar; बरतने&comma;अनुशासनहीनता एवं वरीय पदाधिकारी के आदेश की अवहेलना तथा सरकारी कर्मी के प्रतिकूल आचरण के आरोप में कुमार गौरव को आदेश निर्गत की तिथि से अनुबंध रद्द करते हुए उन्हें सेवा मुक्त किया गया है। बताया गया कि यदि वे चाहे तो आदेश निर्गत तिथि से 30 दिनों के अन्दर अपीलीय प्राधिकार के समक्ष अपील कर सकते हैं। इधर इस संबंध में आरोपी आवास सहायक कुमार गौरव का पक्ष जानने का प्रयास किया गया&comma;लेकिन उसने संपर्क नहीं हो पाया।<&sol;p>&NewLine;

Advertisements

Related posts

28 लीटर देशी शराब के साथ दो गिरफ्तार!

राजीव नगर में निजी भूखंड पर निर्माण रोकने का आरोप, अलका देवी ने डिप्टी सीएम से की जांच की मांग

इमलीतल फायरिंग कांड का मुख्य आरोपी रोहन कुमार गिरफ्तार, तीन देशी कट्टा व छह कारतूस बरामद!