गया में भीषण दर्दनाक सड़क हादसा, छ: लोगों की मौत, एक की हालत नाजुक

&NewLine;<p><strong>गया&lpar;सौरव कुमार&rpar;&colon;<&sol;strong> डोभी-चतरा सड़क मार्ग के कंजियार गांव के समीप हाइवा और चार पहिया वाहन में आमने सामने की टक्कर हो गयी। इस घटना में चार पहिया वाहन सवार सात लोगों में छह की दर्दनाक मौत घटनास्थल पर हो गई&period; वहीं&comma; एक व्यक्ति को बुरी तरह से घायल होने के बाद स्थानीय डोभी थाने की पुलिस मौके पर पहुँचकर घायल को प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र पहुचाया गया। परन्तु अधिक दुर्घटना ग्रस्त होने के कारण अस्पताल पहुँचते ही दम तोड़ दिया। जिसकी पहचान रफीगंज के गाजी करमा निवासी धीरज शर्मा के रूप में हुई है। घटनास्थल से मिली जानकारी के अनुसार चार पहिया वाहन पर सभी सवार होकर सातों व्यक्ति चतरा जिले के जोरी के एक क्लिनिक से गया की ओर आ रहे थे। वहीं&comma; हाइवा डोभी से चतरा की ओर जा रहा था। जोरदार टक्कर के कारण चारपहिया वाहन के परखच्चे उड़ गए। वहीं&comma; हाइवा को भी काफी नुकसान हुई है। हाइवा के चालक हाइवा को छोड़कर भागने में सफल रहा। प्राप्त जानकारी के अनुसार सभी वाहन सवार निजी चिकित्सक व कंपाउंडर गया शहर में क्लिनिक चलते है। मृतकों की पहचान गया शहर के डॉ मुस्कान&comma; बाराचट्टी थाना के बारिया निवासी संदीप प्रभाकर&comma; गया शहर से कौशल&comma; संदीप जिसमे अन्य दो की पहचान नही हो पाई है&period; इतनी बड़ी दर्दनाक घटना को लेकर सभी हैरान है। घटनास्थल पर लोगो भीड़ देखने को मिली। बड़ी घटना को लेकर स्थानीय प्रशासनिक इकाई के साथ अनुमंडल पदाधिकारी भी पहुँचकर स्थिति का जायजा लिया।<&sol;p>&NewLine;

Advertisements

Related posts

मां कामाख्या दर्शन से इच्छाओं की पूर्ति होता है

भदौर थाना का एसपी ग्रामीण ने किया निरीक्षण, लंबित कांडों की समीक्षा

राहुल गांधी का संसद के मकर द्वार पर पिकनिक मनाना सदन और संसदीय मर्यादाओं का उल्लंघन : गुरु प्रकाश