होली मिलन समारोह में सजी ‘रंगोत्सव’ की महफिल, सामाजिक समरसता का दिया संदेश

&NewLine;<p><&sol;p>&NewLine;&NewLine;&NewLine;&NewLine;<p><strong>पटनासिटी&comma; &lpar;न्यूज़ क्राइम 24&rpar; <&sol;strong>रोटरी पटना सिटी सम्राट द्वारा होली के पावन अवसर पर शनिवार की शाम &OpenCurlyDoubleQuote;रंगोत्सव” होली मिलन समारोह का भव्य आयोजन किया गया। यह कार्यक्रम KL7 होटल एंड बैंक्वेट&comma; राजा घाट&comma; गाय घाट&comma; पटना सिटी में आयोजित हुआ। समारोह का मुख्य उद्देश्य समाज में आपसी प्रेम&comma; भाईचारा एवं सद्भावना को सुदृढ़ करना रहा। आयोजन में क्लब के सदस्यों&comma; आमंत्रित अतिथियों एवं विभिन्न संस्थाओं के अध्यक्षों&comma; सचिवों तथा गणमान्य व्यक्तियों की गरिमामयी उपस्थिति रही। रंग-बिरंगे गुलाल&comma; पारंपरिक फाग गीतों और उल्लासपूर्ण वातावरण ने पूरे परिसर को होली के रंगों से सराबोर कर दिया।<&sol;p>&NewLine;&NewLine;&NewLine;&NewLine;<p>रोटरी सदस्यों ने एक-दूसरे को अबीर-गुलाल लगाकर होली की शुभकामनाएं दीं और सामाजिक एकता व सेवा भावना को आगे बढ़ाने का संकल्प लिया। कार्यक्रम की शोभा बढ़ाने हेतु रतनेश कुमार&comma; विधायक पटना साहिब भी विशेष रूप से उपस्थित रहे। उनके साथ पटना की विभिन्न सामाजिक एवं व्यावसायिक संस्थाओं के पदाधिकारी तथा शहर के कई गणमान्य लोग समारोह में शामिल हुए।<&sol;p>&NewLine;&NewLine;&NewLine;&NewLine;<p>इस अवसर पर सांस्कृतिक प्रस्तुतियों ने समां बांध दिया। मधुर गीतों और प्रस्तुतियों पर अतिथि झूमते नजर आए। कार्यक्रम में क्लब के पदाधिकारियों — अध्यक्ष रोटेरियन अभिषेक पैट्रिक&comma; परियोजना अध्यक्ष रोटेरियन त्रिभुवन कुमार&comma; परियोजना सह-अध्यक्ष रोटेरियन सुमित चंद्रवंशी&comma; संयोजक रोटेरियन गोविंद चौधरी&comma; कोषाध्यक्ष रोटेरियन मधुबाला पाल एवं सचिव रोटेरियन ओम प्रकाश सहित सभी सदस्यों की सक्रिय भागीदारी रही। पदाधिकारियों ने अतिथियों का स्वागत करते हुए आयोजन की सफलता पर प्रसन्नता व्यक्त की।<&sol;p>&NewLine;

Related posts

बाँकीपुर उपचुनाव : ए.एन. कॉलेज मतगणना केंद्र की तैयारियों का डीएम ने लिया जायजा, सुरक्षा व्यवस्था पर विशेष जोर

बिहार के सभी स्कूलों में अब शनिवार को हाफ-डे, टिफिन ब्रेक के बाद होगी छुट्टी

पटना एयरपोर्ट ने रचा नया कीर्तिमान, ASQ सर्वे में देश में तीसरा और दुनिया में 69वां स्थान