हाई ब्लड प्रेशर करता है हृदय की सेहत गंभीर रूप से प्रभावित

&NewLine;<p><&sol;p>&NewLine;&NewLine;&NewLine;&NewLine;<p><&sol;p>&NewLine;&NewLine;&NewLine;&NewLine;<p><&sol;p>&NewLine;&NewLine;&NewLine;&NewLine;<p><strong>अररिया&comma; रंजीत ठाकुर। <&sol;strong> हाई ब्लड प्रेशर यानी हाइपरटेंशन हमारे हृदय की सेहत को गंभीर रूप से प्रभावित करता है। वैसे तो हाइपरटेंशन संपूर्ण सेहत के लिये नुकसानदेह है। लेकिन ये हमारे हृदय&comma; किडनी&comma; पाचन तंत्र&comma; मस्तिष्क व आंखों की सेहत को गंभीर रूप से प्रभावित करता है। गंभीर स्थितियों में ये हार्ट अटैक कारण बन सकता है&period; सिविल सर्जन डॉ विधानचंद्र सिंह बताते हैं कि हाई ब्लड प्रेशर हृदय के लिए एक गंभीर खतरा है। देश में हृदय संबंधी बीमारियों का मामला तेजी से बढ़ रहा है&period; बढ़ती उम्र&comma; तनावपूर्ण जीवनशैली&comma; अस्वास्थ्यकर आहार व शारीरिक निष्क्रियता इसके लिये प्रमुख रूप से जिम्मेवार हैं&period; हृदय संबंधी रोगों से बचाव के प्रति आम लोगों को जागरूक होने की जरूरत है।<&sol;p>&NewLine;&NewLine;&NewLine;&NewLine;<p><strong>12&period;1 फीसदी महिला व 15&period;8 फीसदी पुरूष गंभीर बीपी के शिकार<&sol;strong><&sol;p>&NewLine;&NewLine;&NewLine;&NewLine;<p><br>एनएफएचएस के आंकड़ों के मुताबिक जिले के 15 साल या इससे अधिक उम्र की 05 पांच फीसदी महिलाएं बीपी की सामान्य समस्या से ग्रसित हैं। वहीं 2&period;9 फीसदी महिलाएं मध्यम व 12&period;1 फीसदी महिलाएं गंभीर रूप से बीपी की समस्या की शिकार हैं। वहीं इसी उम्र के पुरुषों में 8&period;9 फीसदी पुरुष सामान्य बीपी&comma; 3&period;1 फीसदी मध्यम व 15&period;8 फीसदी गंभीर रूप से बीपी के शिकार हैं।<&sol;p>&NewLine;&NewLine;&NewLine;&NewLine;<p><strong>हृदय की सेहत को प्रभावित करता है हाईपरटेंशन<&sol;strong><&sol;p>&NewLine;&NewLine;&NewLine;&NewLine;<p>सिविल सर्जन ने बताया कि हाई ब्लड प्रेशर सबसे पहले हमारी धमनियों के क्षति पहुंचाता है&period; इससे धमनियों की लोच कम होने लगती है&period; इससे हृदय में रक्त व ऑक्सीजन का प्रवाह कम हो जाता है&period; उच्च रक्तचाप के कारण हृदय पर पड़ने वाला दबाव हृदय की मांसपेशियों को कमजोर बना देता है&period; इसके कारण हृदय संबंधी गंभीर रोग व इससे संबंधित जटिलताओं का खतरा कई गुणा बढ़ जाता है&period; उन्होंने बताया कि उच्च रक्तचाप हृदय की नियमित लय को प्रभावित करता है। ऐसी स्थिति में हमारा हृदय बहुत तेज या फिर कम गति से धड़कने लगता है&period; दिल के धड़कनों की अनियमित गति के कारण हृदय के हृदय संबंधी गंभीर रोग व हार्ट अटैक का जोखिम बढ़ जाता है।<&sol;p>&NewLine;&NewLine;&NewLine;&NewLine;<p><strong>नियमित जांच व उपचार जरूरी<&sol;strong><&sol;p>&NewLine;&NewLine;&NewLine;&NewLine;<p>अक्सर सांस फूलना&comma; शारीरिक गतिविधियों के साथ इसका बढ़ जाना उच्च रक्तचाप के लक्षण हो सकते हैं। जानकारी देते हुए सदर अस्पताल वरीय चिकित्सक डॉ राजेंद्र प्रसाद ने बताया कि उक्त लक्षण हृदय की सेहत खराब होने का संकेत हैं&period; बिना किसी वजह के थकान&comma; सिरदर्द&comma; चक्कर आना&comma; धुंधली दृष्टि भी हाई पर टेंशन का संकेत है। ऐसी दिक्कतें आने पर तुरंत ब्लड प्रेशर की जांच व इलाज जरूरी होता है। उच्च रक्तचाप की वजह से हृदय में रक्त का प्रवाह कम जाता है। इससे सीने में दर्द के साथ असहजता&comma; दबाव जैसा महसूस हो सकता है। इस तरह के लक्षण हार्ट अटैक की स्थिति में भी होते हैं&period; इसलिये इस तरह की दिक्कतों को कभी अनदेखा नहीं किया जाना चाहिये।<&sol;p>&NewLine;

Advertisements

Related posts

मां मथुरासिनी महोत्सव 2026 पर बरबीघा में निकाली गई भव्य शोभायात्रा

बिहार की बेटी सुचिता सिंह ने अंतरराष्ट्रीय मंच पर बढ़ाया प्रदेश का मान

मानव तस्करी रोकथाम पर एक दिवसीय कार्यशाला, ‘ऑपरेशन नया सवेरा 2.0’ की घोषणा