नेपाल हिंसा के बाद भारत-नेपाल सीमा पर हाई अलर्ट, एसएसबी-बीएसएपी व पुलिस का संयुक्त फ्लैग मार्च

&NewLine;<p><&sol;p>&NewLine;&NewLine;&NewLine;&NewLine;<p><strong>अररिया&comma; रंजीत ठाकुर।<&sol;strong> नेपाल के सुनसरी जिले के देवानगंज गांवपालिका अंतर्गत कप्तानगंज में बीते रविवार रात हुई सांप्रदायिक हिंसा के बाद भारत-नेपाल अंतरराष्ट्रीय सीमा पर सुरक्षा व्यवस्था और अधिक सख्त कर दी गई है। बुधवार को तीसरे दिन भी नरपतगंज प्रखंड के फुलकाहा थाना क्षेत्र स्थित मानिकपुर इंडो-नेपाल सीमा समेत सीमावर्ती इलाकों में 56वीं वाहिनी सशस्त्र सीमा बल &lpar;एसएसबी&rpar;&comma; बिहार विशेष सशस्त्र पुलिस &lpar;बीएसएपी&rpar; एवं फुलकाहा थाना पुलिस ने संयुक्त रूप से फ्लैग मार्च किया तथा सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया।<&sol;p>&NewLine;&NewLine;&NewLine;&NewLine;<p>सीमावर्ती गांवों में अतिरिक्त सुरक्षा बलों की तैनाती कर दी गई है। सीमा से होकर आने-जाने वाले प्रत्येक व्यक्ति की गहन जांच की जा रही है तथा संदिग्ध गतिविधियों पर लगातार निगरानी रखी जा रही है। प्रशासन ने बिना वैध अनुमति किसी भी प्रकार की आवाजाही पर रोक लगाते हुए सीमा पर चौबीसों घंटे निगरानी के निर्देश दिए हैं।<&sol;p>&NewLine;&NewLine;&NewLine;&NewLine;<p>नेपाल में बने तनावपूर्ण हालात को देखते हुए जिला प्रशासन ने सीमावर्ती क्षेत्रों में विशेष सतर्कता बरतने का निर्देश जारी किया है। जिला पदाधिकारी विनोद दूहन एवं पुलिस अधीक्षक जितेंद्र कुमार स्वयं पूरे घटनाक्रम पर नजर बनाए हुए हैं और सुरक्षा व्यवस्था की पल-पल की जानकारी ले रहे हैं। अधिकारियों ने सभी संबंधित एजेंसियों को किसी भी आपात स्थिति से निपटने के लिए पूरी तरह तैयार रहने का निर्देश दिया है।<br><&sol;p>&NewLine;&NewLine;&NewLine;&NewLine;<p>फुलकाहा एसएसबी बीओपी प्रभारी सह सहायक सेनानायक राणा कुमार ने बताया कि एसएसबी&comma; बीएसएपी एवं स्थानीय पुलिस संयुक्त रूप से सीमा की निगरानी कर रही है। उन्होंने कहा कि नेपाल में जारी तनाव के बीच ऐसी सूचनाएं मिल रही हैं कि कुछ लोग भारत की ओर आने का प्रयास कर सकते हैं। इसे देखते हुए सभी जवानों को हाई अलर्ट पर रखा गया है&comma; ताकि किसी भी प्रकार की अवैध घुसपैठ को रोका जा सके।<br>सूत्रों के अनुसार नेपाल के कई क्षेत्रों में अभी भी स्थिति पूरी तरह सामान्य नहीं हो सकी है। इसी कारण भारतीय सुरक्षा एजेंसियां किसी भी प्रकार की लापरवाही नहीं बरत रही हैं। सीमा पर प्रत्येक गतिविधि पर पैनी नजर रखी जा रही है और संदिग्ध व्यक्तियों की सघन जांच की जा रही है। वहीं&comma; फुलकाहा थाना पुलिस भी एसएसबी के साथ लगातार समन्वय बनाकर सीमा क्षेत्र में गश्त और निगरानी अभियान चला रही है। प्रशासन ने स्पष्ट किया है कि हालात पूरी तरह सामान्य होने तक सीमा पर अतिरिक्त सुरक्षा बलों की तैनाती&comma; फ्लैग मार्च और सघन निगरानी का अभियान लगातार जारी रहेगा।<&sol;p>&NewLine;

Related posts

मौत के साए में चल रहा नवाबगंज उपस्वास्थ्य केंद्र, जर्जर भवन में रोज पहुंच रहे 40 मरीज

अनुत्तीर्ण छात्राओं का बढ़ाया हौसला, डॉ. रुक्मिणी बनर्जी ने दिया सफलता का मंत्र

पूरी निष्पक्षता एवं पारदर्शिता के साथ भयमुक्त माहौल में सम्पन्न करायें चुनाव : डीएम