कार और बाइक में जोरदार टक्कर, दोनों वाहन में लगी आग बाइक सवार जख्मी

&NewLine;<p><&sol;p>&NewLine;&NewLine;&NewLine;&NewLine;<p><&sol;p>&NewLine;&NewLine;&NewLine;&NewLine;<p><strong>पटना&comma; अजित।<&sol;strong> दिघा एम्स एलिवेटेड रोड पर रूपसपुर के ऊपर कट के पास रविवार की दोपहर एक कार ने मोटर साइकिल सवार को जोरदार टक्कर मार दिया। टक्कर में मोटर साइकिल सवार गंभीर रूप से घायल हो गया वहीं मोटर साइकिल कार में अगले हिस्से में फंस गई। टक्कर मारने के बाद कार चालक फंसी मोटर साइकिल को लेकर अपनी कार भागने लगा। सड़क पर रगराने के कारण वाल्मि गेट के पास मोटर साइकिल में आग लग गई। मोटर साइकिल में लगी आग से कार को भी अपनी चपेट में ले लिया। हादसे में दोनों वाहन जल कर राख हो गई है।<&sol;p>&NewLine;&NewLine;&NewLine;&NewLine;<p>घटना के संबंध में बताया जाता है कि बबुरा बरहरा भोजपुर निवासी जितेन्द्र साह पिता परशुराम साह अपने मोटर साइकिल बीआर 03टी 2299 से पटना से जा रहे थे कि एलिवेटेड रोड पर रूपसपुर के नजदीक कट को पार करने में एक कार ने उन्हें जोरदार टक्कर मार दिया। इस हादसे में जितेन्द्र सड़क पर गिर कर गंभीर रूप से घायल हो गये जब कि उनकी मोटर साइकिल कार के अगले हिस्से में फंसी रही। हादसे में बाद कार चालक फंसी मोटर साइकिल को लेकर तेजी से भागने लगा। <&sol;p>&NewLine;&NewLine;&NewLine;&NewLine;<p>इस दौरान मोटर साइकिल से पेट्रोल निकल रहा था और उसपर मोटर साइकिल सड़क पर रगरहा रही थी। रगर से निकलने वाली चिंगारी ने मोटर साइकिल और कार को अपने चपेट में ले लिया। आग लगता देख बाल्मि गेट के पास कार चालक वाहन छोड़ फरार हो गया और आग ने मोटर साइकिल और कार को जला कर राख कर दिया। कार का नामोनिशन नहीं पता चलने के कारण मालिक की पहचान नहीं हो कसी है जब कि घायल मोटर साइकिल सवार को इलाज के लिए एम्स में पुलिस ने भर्ती कराया है।<&sol;p>&NewLine;

Advertisements

Related posts

पटना में स्विमिंग प्रशिक्षण केंद्र का भव्य शुभारंभ

भारत-अफ्रीका फोरम शिखर बैठक की मेजबानी के लिए दिल्ली तैयार

माँ वैष्णो देवी सेवा समिति का ‘चश्मा बैंक’ कैंप : 54 जरूरतमंदों को मिला निःशुल्क चश्मा, कुल 64 की स्क्रीनिंग