भव्या एप की मदद से सुलभ व पारदर्शी हुई है स्वास्थ्य सेवाएं

&NewLine;<p><&sol;p>&NewLine;&NewLine;&NewLine;&NewLine;<p><strong>अररिया&comma; रंजीत ठाकुर।<&sol;strong> स्वास्थ्य सेवाओं को पारदर्शी&comma; सुलभ व अधिक प्रभावी बनाने के उद्देश्य से जिले में मुख्यमंत्री डिजिटल हेल्थ योजना के सफल क्रियान्वयन पर विशेष जोर दिया जा रहा है। इस योजना के तहत संचालित भव्या एप के माध्यम से मरीजों को स्वास्थ्य केंद्रों पर दी जा रही सेवाओं की ऑनलाइन मॉनिटरिंग की जा रही है। जिसका उद्देश्य स्वास्थ्य सेवाओं को पेपरलेश बनाते हुए मरीजों के वेटिंग टाइम को कम करना व चिकित्सकों की जवाबदेही सुनिश्चित करना है। योजना के सफल क्रियान्वयन को लेकर हर सोमवार सिविल सर्जन की अध्यक्षता में जिला स्तर पर इसकी समीक्षात्मक बैठक आयोजित की जा रही है। इसी कड़ी में सोमवार को जिला नियंत्रण कक्ष में भव्या के क्रियान्वयन को लेकर आयोजित बैठक में डीपीएम संतोष कुमार&comma; डीएमएनई पंकज कुमार&comma; पिरामल स्वास्थ्य के प्रतिनिधि संजय कुमार व राजीव कुमार&comma; और रॉडिक कंसल्टेंट के प्रतिनिधि निसार रागिब उपस्थित थे। वहीं वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से पीएचसी व एपीएचसी स्तर के स्वास्थ्य अधिकारी बैठक से जुड़े थे।<&sol;p>&NewLine;&NewLine;&NewLine;&NewLine;<p><strong>संस्थान के प्रभारी नियमित रूप से ओपीडी में दें अपनी सेवाएं<&sol;strong><&sol;p>&NewLine;&NewLine;&NewLine;&NewLine;<p>समीक्षात्मक बैठक में ओपीडी में मरीजों के पंजीकरण&comma; पैथोलॉजी&comma; फार्मेसी समेत अन्य डिजिटल मॉड्यूल्स की प्रगति की गहन समीक्षा की गयी। इस क्रम में विभिन्न स्वास्थ्य संस्थानों में कार्यरत चिकित्सकों के कार्य निष्पादन की भी समीक्षा की गयी। सिविल सर्जन डॉ। केके कश्यप ने कहा कि सभी स्वास्थ्य संस्थान प्रमुखों को यह सुनिश्चित करना है कि वे स्वयं ओपीडी में नियमित रूप से अपनी सेवाएं दें। उसका रिकॉर्ड भव्या एप पर संधारित होना चाहिये। इसमें किसी भी स्तर पर लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जायेगी। बीते माह सिकटी पीएचसी प्रभारी द्वारा ओपीडी सेवा का प्रदर्शन अपेक्षाकृत कम रहने की वजह से सिविल सर्जन ने इस पर अपनी नाराजगी जाहिर की। इसी तरह 15 से 20 चिकित्सकों को मरीजों के अधिक वेटिंग टाइम की वजह से स्पष्टीकरण का निर्देश सिविल सर्जन ने दिया।<&sol;p>&NewLine;&NewLine;&NewLine;&NewLine;<p><strong>बिना देरी मरीजों को गुणवत्तापूर्ण सेवा देना उद्देश्य<&sol;strong><&sol;p>&NewLine;&NewLine;&NewLine;&NewLine;<p>डीपीएम स्वास्थ्य संतोष कुमार ने बताया कि भव्या एप के जरिये अब प्रत्येक मरीज का पंजीकरण&comma; जांच&comma; इलाज व दवा वितरण की प्रक्रिया ट्रैक हो रही है। इससे स्वास्थ्य केंद्रों पर कार्य की पारदर्शिता बढ़ी है। हम वास्तविक डेटा के आधार पर मॉनिटरिंग कर पा रहे हैं। डॉक्टरों की उपस्थिति व सेवा गुणवत्ता अब टेक्नोलॉजी से जुड़ गई है। मुख्यमंत्री डिजिटल हेल्थ योजना के नोडल अधिकारी सह डीएमएनई पंकज कुमार ने बताया भव्या एप के माध्यम से अब प्रत्येक स्वास्थ्य केंद्र पर सेवा की मॉनिटरिंग रियल टाइम में संभव हो रहा है। चिकित्सक&comma; एएनएम&comma; सीएचओ सहित सभी स्वास्थ्यकर्मी जो कार्य कर रहे हैं&comma; उनका डिजिटल डाटा अब उपलब्ध है। हम प्रयासरत हैं कि वेटिंग टाइम और कम किया जाये। ताकि मरीजों को बिना किसी देरी के गुणवत्तापूर्ण सेवाओं का लाभ उपलब्ध हो सके।<&sol;p>&NewLine;

Advertisements

Related posts

महिला मेगा जॉब फेयर : दो दिनों में 6135 महिलाओं को मिला रोजगार

कालाबाजारी पर रोक के लिए सभी डीएम एवं एसपी को दिए गए हैं आवश्यक निर्देश

परेड ग्राउंड का डीएम ने किया औचक निरीक्षण, व्यवस्था सुधारने के दिए निर्देश