हेल्थ एंड वेलनेस सेंटर पर बने टीकाकरण कॉर्नर का स्वास्थ्य मंत्री ने किया उद्घाटन

&NewLine;<p><&sol;p>&NewLine;&NewLine;&NewLine;&NewLine;<p><&sol;p>&NewLine;&NewLine;&NewLine;&NewLine;<p><&sol;p>&NewLine;&NewLine;&NewLine;&NewLine;<p><strong>अररिया&comma; रंजीत ठाकुर<&sol;strong> जिले में नियमित टीकाकरण अभियान को सुदृढ़ व प्रभावी बनाने के उद्देश्य से सभी प्रखंड के चिन्हित दो हेल्थ एंड वेलनेस सेंटरों पर टीकाकरण कॉर्नर बनाने की कवायद की जा रही है। इसी कड़ी में शुक्रवार को स्वास्थ्य मंत्री मंगल पांडेय ने वीडियो कांफ्रेंसिंग के माध्यम से जिले के चिह्नित 13 हेल्थ एंड वेलनेस सेंटर पर बने टीकाकरण कॉनर का वीडियोकांफ्रेसिंग के माध्यम से उद्घाटन किया। इसमें अररिया प्रखंड के 01&comma; भरगामा के 02&comma; फारबिसगंज के 02&comma; जोकीहाट के 01 कुर्साकांटा के 01&comma; नरपतगंज के 02&comma; पलासी के 01&comma; रानीगंज के 01 व सिकटी प्रखंड के 02 हेल्थ एंड वेलनेस सेंटर शामिल है। इसे लेकर हेल्थ एंड वेलनेस सेंटर सिमराहा में आयोजित कार्यक्रम आयोजित किया गया। <&sol;p>&NewLine;&NewLine;&NewLine;&NewLine;<p>जहां जिले के वरीय स्वास्थ्य अधिकारी व कर्मी वीडियो कांफ्रेसिंग के माध्यम से कार्यक्रम से सीधे जुड़े। प्रस्तावित कार्यक्रम को लेकर संबंधित हेल्थ एंड वेलनेस सेंटरों को आकर्षक अंदाज में सजाया गया था। संबंधित आशा कर्मियों के माध्यम से चिह्नित लाभुकों को इस दौरान टीकाकरण के लाभ से आच्छादित किया गया। मौके पर सिविल सर्जन डॉ केके कश्यप&comma; डीआईओ डॉ मोईज&comma; फारबिसगंज पीएचसी के प्रभारी चिकित्सका अधिकारी डॉ राजीव कुमार बसाक&comma; डीपीएम संतोष कुमार&comma; डीएमएनई पंकज कुमार झा&comma; डब्ल्यूएचओ के आरआरटी डॉ जुनैद शफात&comma; एसएमसी यूनिसेफ आदित्य कुमार&comma; यूएनडीपी के वीसीसीएम शकील आजम&comma; मजहर आलम&comma; स्टाफ नर्स दिलखुश सहित संबंधित अन्य स्वास्थ्य अधिकारी व कर्मी मौजूद थे।<&sol;p>&NewLine;&NewLine;&NewLine;&NewLine;<p><strong>टीकाकरण कॉर्नर से नियमित टीकाकरण अभियान होगा प्रभावी<&sol;strong><&sol;p>&NewLine;&NewLine;&NewLine;&NewLine;<p>सिविल सर्जन डॉ केके कश्यप ने बताया कि नियमित टीकाकरण के प्रति लोगों को जागरूक करने व सुगमता पूर्वक टीकाकरण की सुविधा उपलब्ध कराने के उद्देश्य से स्वास्थ्य विभाग द्वारा जिले के सभी प्रखंड के चिह्नित दो हेल्थ एंड वेलनेस सेंटर पर टीकाकरण कॉर्नर विकसित किया गया है। जहां सप्ताह में तीन दिन सोमवार&comma; मंगलवार व गुरुवार को टीकाकरण की सुविधा उपलब्ध होगी। टीकाकरण कॉर्नर के माध्यम से नियमित टीकाकरण अभियान में शामिल शामिल सभी जरूरी टीकों से गर्भवती महिलाएं व 0 से 05 साल तक के बच्चों को आच्छादित किया जायेगा। इससे ग्रामीण इलाकों में टीकाकरण कवरेज को बढ़ावा मिलेगा।<&sol;p>&NewLine;&NewLine;&NewLine;&NewLine;<p><strong>बच्चों को समय पर टीका का निर्धारित डोज लगाना जरूरी<&sol;strong><&sol;p>&NewLine;&NewLine;&NewLine;&NewLine;<p>जिला प्रतिरक्षण पदाधिकारी डॉ मोईज ने बताया कि टीकाकरण की प्रक्रिया को अधिक प्रभावी व व्यापक बनाने को लेकर विभिन्न स्तरों पर जरूरी प्रयास किये जा रहे हैं। उन्होंने कहा कि नियमित टीकाकरण से न केवल बच्चों को घातक बीमारियों से बचाया जा सकता है। बल्कि सामुदायिक स्वास्थ्य की बेहतरी के लिये भी यह बेहद जरूरी है। उन्होंने कहा कि बच्चों को समय पर सभी टीका का डोज लगाना जरूरी है। उन्होंने अभिभावकों से अपने बच्चों सही समय पर टीका का सभी डोज लगाने की अपील की। उन्होंने कहा कि टीकाकरण अभियान को सफल बनाने में स्वास्थ्य विभाग की पूरी टीम तत्परता से कार्य कर रही है।<&sol;p>&NewLine;

Advertisements

Related posts

28 लीटर देशी शराब के साथ दो गिरफ्तार!

राजीव नगर में निजी भूखंड पर निर्माण रोकने का आरोप, अलका देवी ने डिप्टी सीएम से की जांच की मांग

इमलीतल फायरिंग कांड का मुख्य आरोपी रोहन कुमार गिरफ्तार, तीन देशी कट्टा व छह कारतूस बरामद!