सेहत अब गांव की चौखट पर : कुरथौल में रोटरी वेलनेस सेंटर ने बदली उम्मीदों की तस्वीर

&NewLine;<p><&sol;p>&NewLine;&NewLine;&NewLine;&NewLine;<p><strong>फुलवारीशरीफ&comma; &lpar;अजित&rpar;<&sol;strong> कुरथौल में अब इलाज गांव में मिलेगा&comma; दवा गांव में बंटेगी और स्वास्थ्य की आशा हर घर में जगेगी&period; पटना के फुलवारी शरीफ प्रखंड के कुरथौल गांव व कॉलोनी की गलियों में अब सेहत की रौशनी बिखरेगी और हर घर तक इलाज पहुंचेगा&period; रविवार को पटना के कुरथौल गांव में &OpenCurlyQuote;रोटरी वेलनेस सेंटर’ की शुरुआत हुई&comma; जिसने गांववालों के चेहरों पर राहत और उम्मीद की मुस्कान ला दी&period;<&sol;p>&NewLine;&NewLine;&NewLine;&NewLine;<p>यह पहल रोटरी पटना मिडटाउन क्लब की ओर से की गई&comma; जो ग्रामीण स्वास्थ्य सेवाओं के क्षेत्र में एक मिसाल बन गई है&period; सेंटर का उद्घाटन रोटरी डिस्ट्रिक्ट 3250 के गवर्नर बितिन चचान ने फीता काटकर किया&period; उद्घाटन के दौरान गांव के लोग तालियों से गूंज उठा और गर्मजोशी से स्वागत किया&period;<&sol;p>&NewLine;&NewLine;&NewLine;&NewLine;<p>बीपी&comma; मधुमेह और हृदय संबंधी जांच के लिए सैकड़ों ग्रामीण सुबह से ही सेंटर पर उमड़ पड़े&period; सेंटर में अब निःशुल्क स्वास्थ्य जांच&comma; दवाएं और विशेषज्ञ डॉक्टरों की सलाह दी जाएगी&comma; जिससे गांव के लोग समय पर इलाज पा सकेंगे&period;<&sol;p>&NewLine;&NewLine;&NewLine;&NewLine;<p>रोटरी क्लब पटना मिडटाउन के अध्यक्ष वी&period; पी&period; सिंह ने कहा– &OpenCurlyDoubleQuote;हम चाहते हैं कि गांव का हर व्यक्ति स्वस्थ रहे&period; ये सेंटर सिर्फ इलाज नहीं&comma; बल्कि जागरूकता की दिशा में एक कदम है&period;”<&sol;p>&NewLine;&NewLine;&NewLine;&NewLine;<p>गांव के बुजुर्ग रामदुलार बाबू भावुक होकर बोले– &OpenCurlyDoubleQuote;पहले इलाज के लिए पटना जाना पड़ता था&comma; अब यहीं सबकुछ मिलेगा&period; किराया भी बचेगा और समय भी&period;”<&sol;p>&NewLine;&NewLine;&NewLine;&NewLine;<p>गांव के मुखिया&comma; सरपंच और तमाम सम्मानित नागरिकों ने सेंटर की जमकर तारीफ की और कहा कि रोटरी क्लब ने गांव को एक नई दिशा दी है&period;<&sol;p>&NewLine;&NewLine;&NewLine;&NewLine;<p>इस अवसर पर रोटरी क्लब पटना मिडटाउन के वरिष्ठ सदस्य रविनाथ खन्ना&comma; राजेश गुप्ता&comma; डॉ&period; प्रीतांजलि सिंह&comma; अभिषेक अकेला&comma; शरद रंजन&comma; दिनेश कुमार&comma; संजय केडिया&comma; डॉ&period; ओम प्रकाश&comma; आशुतोष कुमार&comma; राकेश कुमार&comma; विजय कुमार&comma; वकील अजीमुद्दीन&comma; नंद किशोर प्रसाद और प्रमोद कुमार की विशेष उपस्थिति रही&period;<&sol;p>&NewLine;

Advertisements

Related posts

भ्रष्टाचार मुक्त बिहार : CM सम्राट चौधरी का ऐलान, हर जिले में खुलेगा निगरानी थाना

बिहार; पटना मेट्रो का विस्तार : सीएम सम्राट चौधरी ने मलाही पकड़ी स्टेशन का उद्घाटन किया, प्री-पेड स्मार्ट कार्ड लॉन्च

शेखपुरा में प्रोजेक्ट स्वाभिमान के तहत 2 हफ्ते में बनेंगे 15 हजार दस्तावेज, 55 ईंट-भट्ठों पर खुलेंगे क्रेच-सह-लर्निंग सेंटर