बाढ़ प्रभावित क्षेत्र में आयोजित हुआ स्वास्थ्य जांच एवं जागरूकता अभियान

&NewLine;<p><&sol;p>&NewLine;&NewLine;&NewLine;&NewLine;<p><strong>पूर्णिया&comma; &lpar;न्यूज़ क्राइम 24&rpar;<&sol;strong> बदलने मौसम और लगातार बारिश होने से जिले के बायसी प्रखंड के बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों में उपस्थित लोगों की स्वास्थ्य जांच और उपचार उपलब्ध कराने का जिलाधिकारी अंशुल कुमार द्वारा क्षेत्र भ्रमण भ्रमण के दौरान जिला और प्रखंड स्वास्थ्य पदाधिकारियों को आवश्यक निर्देश दिया गया है। जिलाधिकारी अंशुल कुमार के निर्देशानुसार प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्र बायसी अंतर्गत संभावित बाढ़ को देखते हुए हरिजतोड़ पंचायत में नदी तटवर्ती सभी घरों में रह रहे व्यक्तियों का स्वास्थ्य जांच एवं स्वास्थ्य संबंधी जागरूकता अभियान कार्यक्रम का आयोजन किया गया। <&sol;p>&NewLine;&NewLine;&NewLine;&NewLine;<p>आयोजित कार्यक्रम में चिकित्सकों और स्वास्थ्य कर्मियों द्वारा बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों में रहने वाले लोगों की स्वास्थ्य जांच करते हुए संबंधित लोगों को चिकित्सकीय सहायता प्रदान की गई। इसके साथ साथ आयोजित कैम्प में स्वास्थ्य अधिकारियों और कर्मियों द्वारा लोगों को बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों में रहने के दौरान जागरूक रहते हुए स्वास्थ्य सुविधा का लाभ उठाकर स्वास्थ्य और सुरक्षित रहने की जानकारी उपलब्ध कराई गई। बायसी प्रखंड के बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों में शनिवार से आयोजित स्वास्थ्य जांच एवं उपचार कैम्प लगातार जारी रखा जाएगा ताकि बाढ़ प्रभावित स्थानीय लोगों को लगातार स्वास्थ्य सुविधा उपलब्ध कराई जा सके। सोमवार को बायसी प्रखंड के बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों में आयोजित स्वास्थ्य जांच कैम्प का जिला स्वास्थ्य समिति के जिला क्वालिटी एवं गुणवत्ता आश्वासन मानक पदाधिकारी &lpar;डीसीक्यूओ&rpar; डॉ अनिल कुमार शर्मा द्वारा निरक्षण किया गया। इस दौरान डीसीक्यूओ डॉ अनिल कुमार शर्मा और यूनिसेफ प्रतिनिधि डॉ तान्या द्वारा कैम्प में उपस्थित लोगों को मिल रहे स्वास्थ्य सुविधाओं की जानकारी ली गई।<&sol;p>&NewLine;&NewLine;&NewLine;&NewLine;<p><strong>नियमित रूप से आयोजित रहेगा स्वास्थ्य शिविर &colon;<&sol;strong><&sol;p>&NewLine;&NewLine;&NewLine;&NewLine;<p>डीसीक्यूओ डॉ अनिल कुमार शर्मा ने कहा कि बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों में लोगों को स्वस्थ और सुरक्षित रखने के लिए जिलाधिकारी के निर्देशानुसार लगातार कैम्प आयोजित किया जा रहा है। आयोजित कैम्प में उपस्थित लोगों की स्वस्थ जांच करते हुए बाढ़ से सुरक्षित रहने के लिए आवश्यक स्वास्थ्य सहायता उपलब्ध कराई जा रही है। आयोजित कैम्प में चिकित्सकों द्वारा लोगों को बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों में विभिन्न संक्रमण रोगों से सुरक्षित रहने के लिए आवश्यक मेडिसिन सुविधा उपलब्ध कराते हुए नियमित उसका उपयोग कर विभिन्न बीमारियों के ग्रसित होने से सुरक्षित रहने की जानकारी उपलब्ध कराई जा रही है। डीसीक्यूओ डॉ अनिल कुमार शर्मा ने बताया कि बायसी प्रखंड के बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों में 26 जुलाई &lpar;शनिवार&rpar; से 04 अगस्त &lpar;सोमवार&rpar; तक लगातार निर्धारित तिथि एवं स्थान में प्रातः 10&colon;00 बजे से कैम्प आयोजित किया जाएगा। इस दौरान बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों के लोगों को आवश्यक स्वास्थ्य सहायता उपलब्ध कराई जाएगी जिससे कि सभी लोग विभिन्न बीमारियों से सुरक्षित रह सकें।<&sol;p>&NewLine;&NewLine;&NewLine;&NewLine;<p><strong>विभिन्न मेडिकल सुविधा उपलब्ध कराते हुए उपयुक्त करने की दी जाएगी जानकारी &colon;<&sol;strong><&sol;p>&NewLine;&NewLine;&NewLine;&NewLine;<p>सिविल सर्जन डॉ प्रमोद कुमार कनौजिया ने कहा कि बायसी प्रखंड के बाढ़ प्रभावित क्षेत्र में आयोजित स्वास्थ्य जांच कैम्प में स्थानीय सभी घरों के प्रत्येक सदस्यों की स्वास्थ्य जांच करते हुए उपस्थित लोगों को स्वस्थ और सुरक्षित रहने के लिए आवश्यक स्वास्थ्य सहायता उपलब्ध कराई जाएगी। बाढ़ प्रभावित क्षेत्र के सभी घरों में जिंक की गोली&comma; ओआरएस एवं दो-दो हेलोजन टैबलेट &lpar;जीपर में&rpar; उपलब्ध कराते हुए लाभार्थियों को दवाई उपयोग करने की विधि की जानकारी उपलब्ध कराई जा रही है। बाढ़ प्रभावित क्षेत्र में कार्यरत एएनएम पुष्पा सिंह&comma; गुंजन कुमारी&comma; आशा फेसिलेटर अमृता देवी द्वारा सुनिश्चित किया जा रहा है कि प्रत्येक घरों में स्वास्थ्य जांच&comma; आवश्यकता अनुसार दवा की उपलब्धता&comma; जिंक&comma; ओआरएस एवं हेलोजन टैबलेट की उपलब्धता उपलब्ध हो सके। इसके साथ साथ बाढ़ प्रभावित क्षेत्र के सभी 30 वर्ष से अधिक उम्र के व्यक्तियों का गैर संचारी रोग &lpar;एनसीडी&rpar; जांच उपलब्ध हो सकें। <&sol;p>&NewLine;&NewLine;&NewLine;&NewLine;<p>बाढ़ प्रभावित क्षेत्र में उपस्थित लोगों को आवश्यकता होने पर प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र बायसी पहुँचकर साँप काटने&comma; कुत्ता काटने की दवा का लाभ का लाभ उठाने के लिए जागरूक किया जा रहा है। प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्र बायसी में साँप काटने&comma; कुत्ता काटने की सभी दवा उपलब्ध है। गंभीर बीमारी से ग्रसित लोगों को विशेषज्ञ अस्पताल रेफर करते हुए आयुष्मान कार्ड द्वारा चिकित्सकीय लाभ उठाने के लिए जागरूक किया जा रहा है। बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों में एएनएम&sol;आशा फेसिलेटर&sol;आशा कर्मियों द्वारा आयोजित स्वास्थ्य कैम्प से एक दिन पूर्व आवंटित क्षेत्रों के प्रत्येक घरों में स्वास्थ्य शिविर के लिए जागरूक किया जा रहा है जिससे कि बाढ़ प्रभावित क्षेत्र के सभी लोगों द्वारा स्वास्थ्य कैम्प में भाग लेते हुए स्वास्थ्य सुविधाओं का आसानी से लाभ उठाना सुनिश्चित किया जा सके और लोग विभिन्न बीमारियों के ग्रसित होने से सुरक्षित रह सकें।<&sol;p>&NewLine;

Advertisements

Related posts

महिला मेगा जॉब फेयर : दो दिनों में 6135 महिलाओं को मिला रोजगार

कालाबाजारी पर रोक के लिए सभी डीएम एवं एसपी को दिए गए हैं आवश्यक निर्देश

परेड ग्राउंड का डीएम ने किया औचक निरीक्षण, व्यवस्था सुधारने के दिए निर्देश