हरनी चक मर्डर मिस्ट्री : पोस्टमार्टम रिपोर्ट से खुली साजिश की परतें, बर्थडे पार्टी मे हुई कुंदन क़ी जहर देकर हत्या!

&NewLine;<p><&sol;p>&NewLine;&NewLine;&NewLine;&NewLine;<p><strong>फुलवारीशरीफ&comma; अजित।<&sol;strong> बेऊर थाना क्षेत्र के हरनी चक गांव में बीते वर्ष हुई कुंदन कुमार की रहस्यमय मौत का मामला अब हत्या में तब्दील हो गया है&period; शुरुआती दौर में यह बताया गया था कि कुंदन की मौत सीढ़ियों से गिरने से हुई&comma; लेकिन पोस्टमार्टम और एफएसएल रिपोर्ट के बाद यह साफ हो गया कि कुंदन को उसके चचेरे भाई के बर्थडे पार्टी में सल्फास देकर मारा गया था&period; पुलिस ने इस सनसनीखेज हत्या कांड में बर्थडे बॉय सहित तीन आरोपियों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है।<&sol;p>&NewLine;&NewLine;&NewLine;&NewLine;<p><strong>क्या हुआ था 14 अक्टूबर की रात&quest;<&sol;strong><&sol;p>&NewLine;&NewLine;&NewLine;&NewLine;<p>मखदूमपुर निवासी कुंदन कुमार &lpar;उम्र 35 वर्ष&rpar; को उसका दोस्त विकास कुमार 14 अक्टूबर की रात चचेरे भाई उत्तम कुमार के बर्थडे पार्टी में हरनी चक बुलाकर ले गया था&period; पार्टी में शराब और लड़की की व्यवस्था की बात कही गई थी&period; उसी रात कुंदन की मौत हो गई&period; मृतक के परिजनों को बताया गया कि वह सीढ़ी से गिर गया&comma; लेकिन जब वे मौके पर पहुंचे तो कुंदन का शव एक कमरे में पड़ा मिला&period; आनन-फानन में उसे अस्पताल ले जाया गया&comma; जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।<&sol;p>&NewLine;&NewLine;&NewLine;&NewLine;<p><strong>पोस्टमार्टम रिपोर्ट से हुआ खुलासा-<&sol;strong><&sol;p>&NewLine;&NewLine;&NewLine;&NewLine;<p>शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया था&period; रिपोर्ट आने के बाद पुलिस भी चौंक गई&period; उसमें स्पष्ट तौर पर सल्फास जहर देने की बात सामने आई&period; एफएसएल रिपोर्ट ने भी इसकी पुष्टि की&comma; जिसके बाद बेऊर थाना पुलिस ने मामले को हत्या में बदलते हुए कार्रवाई शुरू कर दी।<&sol;p>&NewLine;&NewLine;&NewLine;&NewLine;<p>थानाध्यक्ष अमरेंद्र कुमार शाह ने बताया कि इस मामले में कुंदन के चचेरे भाई उत्तम कुमार&period; एयरपोर्ट कर्मी विकास कुमार&period; और मखदूमपुर निवासी लकी कुमार&period; जो खुद को डेंटिस्ट बताता है – तीनों को गिरफ्तार कर जेल भेजा गया है।<&sol;p>&NewLine;&NewLine;&NewLine;&NewLine;<p>जांच में सामने आया है कि कुंदन से इन लोगों ने रुपये उधार लिए थे और वे उसे वापस नहीं करना चाहते थे&period; इसी वजह से योजना बनाकर बर्थडे पार्टी के बहाने कुंदन को बुलाया गया और खाने में सल्फास मिलाकर हत्या कर दी गई।<&sol;p>&NewLine;&NewLine;&NewLine;&NewLine;<p>पुलिस का मानना है कि यह पूरी घटना पहले से सोची-समझी साजिश थी&period; पार्टी का आयोजन भी इसी मकसद से किया गया था। थानाध्यक्ष ने बताया कि मामला बेहद संवेदनशील है&period; कई अन्य लोग भी संलिप्त हो सकते हैं&period; जांच जारी है और जिन-जिन लोगों की संलिप्तता सामने आएगी&comma; उनके खिलाफ भी कड़ी कार्रवाई की जाएगी।<&sol;p>&NewLine;

Advertisements

Related posts

कृषि उत्पादन बाजार प्रांगण का अत्याधुनिक कायाकल्प किसानों व्यापारियों को मिलेगी आधुनिक सुविधाएं – राम कृपाल यादव

“Run for Nasha Mukt Bihar” के संदेश के साथ 15 मार्च को पटना मैराथन 2026 का आयोजन

शेखपुरा में विकास योजनाओं की समीक्षा बैठक, उप विकास आयुक्त ने दिए निर्देश