नरही सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र पर खुशहाल परिवार दिवस मनाया गया

&NewLine;<p><strong>नरही&sol;बलिया&lpar;संजय कुमार तिवारी&rpar;&colon;<&sol;strong> आज खुशहाल परिवार दिवस नरही सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र पर मनाया गया। इस दिवस पर लाभार्थियों को परिवार नियोजन के लाभ के बारे में जानकारी के साथ परिवार नियोजन के साधनों की सुविधा प्रदान की गई। डा० रीना पान्डेय ने बताया कि विभाग से मिले निर्देशों के मुताबिक इस आयोजन का उद्देश्य हाई रिस्क प्रेगनेंसी&comma; एक वर्ष के दौरान शादी करने वाले दंपति को परिवार नियोजन के बारे में जानकारी देना और उनकी इच्छा के मुताबिक जरूरी साधन उपलब्ध कराना है। उन्होंने बताया खुशहाल परिवार दिवस के दौरान दो बच्चों के बीच तीन वर्ष का सुरक्षित अंतर रखने के लिए परिवार नियोजन के अस्थाई साधनों की जानकारी दी जाती है। महिलाओं के लिए गर्भ निरोधक इंजेक्शन अंतरा&comma; आईयूसीडी और पीपीआईयूसीडी की सुविधा निशुल्क मुहैया कराई जाती है। परिवार पूरा कर चुके योग्य दंपति को परिवार नियोजन के स्थाई साधन &lpar;नसबंदी&rpar; अपनाने की सलाह दी जाती है।इस मौके पर डा० रीना पान्डेय&comma; डा० अभिषेक राय&comma;बीसीपीएम अनिता उपस्थित रही।<&sol;p>&NewLine;

Advertisements

Related posts

बीच थ्रोबॉल ऑफ इंडिया में बिहार टीम का शानदार प्रदर्शन

पति ने नहीं मानी बात तो बेटी संग गहरे कुएं में कूदी पत्नी

कमरे में दो लोगों की शव मिलने से मची हड़कंप