सरस्वती प्रतिमा विसर्जन के दौरान दीवार गिरने से वृद्ध सहित आधा दर्जन बच्ची घायल!

&NewLine;<p><&sol;p>&NewLine;&NewLine;&NewLine;&NewLine;<p><&sol;p>&NewLine;&NewLine;&NewLine;&NewLine;<p><strong>जमुई&comma; à¤®à¥‹&period; अंजुम आलम &colon;  <&sol;strong>नगर परिषद क्षेत्र के सिरचंद नवादा मोहल्ला में उस वक्त भगदड़ और चीख- पुकार मच गई&comma; जब सरस्वती प्रतिमा विसर्जन के दौरान मंगलवार की देर रात अचानक ईंट की पुरानी लंबी दीवार गिर गया। जिससे एक वृद्ध महिला सहित आधा दर्जन बच्चियां घायल हो गई। गनीमत रही की दीवार पर बैठी बच्चियां इधर-उधर दूर जाकर गिरी अन्यथा दीवार से दबने के बाद बड़ी हादसा हो सकती थी। घटना के बाद कुछ क्षण के लिए लोगों के बीच भगदड़ मच गई और चीख- पुकार भी शुरू हो गई। उंसके बाद फौरन स्थानीय लोगों की मदद से सभी घायलों को सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया है&comma; जहां एक बच्ची की हालत गंभीर बनी हुई है। घायलों में सिरचंद नवादा मोहल्ला निवासी चक्रधारी पंडित की पुत्री क्रांति देवी&comma; सुरेश पंडित की पुत्री राधिका कुमारी&comma; अरुण पंडित की पुत्री चंचल कुमारी&comma; अर्जुन पंडित की पुत्री पूजा कुमारी&comma; रामेश्वर पंडित की पत्नी प्रमिला देवी और रश्मि कुमारी शामिल हैं।<&sol;p>&NewLine;&NewLine;&NewLine;&NewLine;<p>मोहल्ले वासियों ने बताया कि सिरचंद नवादा मोहल्ला में ही सरस्वती की प्रतिमा स्थापित की गई थी। इस दौरान ढोल बजा के साथ प्रतिमा का विसर्जन जुलूस पूरे मोहल्ले में घूमने की प्रक्रिया की जा रही थी। विसर्जन जुलूस के दौरान ही युवा अलग-अलग कला का प्रदर्शन भी कर रहे थे। घटनास्थल के पास जैसे ही सरस्वती प्रतिमा विसर्जन का जुलूस पहुंचा&comma; इसी दौरान कुछ युवा द्वारा आग जलाकर अपने कला को दिखा रहे थे। मोहल्ले की कई बच्चियां व महिलाएं एक लंबी दीवार के सहारे खड़ी होकर देख रही थी। कुछ बच्चियों दीवार के ऊपर भी चढ़ी हुई थी। लोगों का भार अधिक होने की वजह से अचानक 40 से 50 फीट लंबी दीवार गिर गई जिससे विद महिला सहित आधा दर्जन बच्चियों घायल हो गई फिलहाल सभी घायलों का इलाज सदर अस्पताल में चल रहा है।<&sol;p>&NewLine;

Advertisements

Related posts

दो दिवसीय माटी का दंगल कुश्ती प्रतियोगिता का उपमुख्यमंत्री ने किया उद्घाटन

शहीदों के स्मृति में एक दीप शहीदों के नाम कार्यक्रम कर शहीदों को सच्ची श्रद्धांजलि विजय कुमार सिन्हा

मैट्रिक परीक्षा को लेकर प्रशासन सख्त : जूता-मोजा पहनकर आने पर पाबंदी, आधे घंटे पहले पहुंचना अनिवार्य