गैंगस्टरों के खिलाफ गुरुग्राम पुलिस की क्राइम ब्रांच ने किया बड़ी कार्रवाई

&NewLine;<p><&sol;p>&NewLine;&NewLine;&NewLine;&NewLine;<p><strong>सोहना&comma; à¤¸à¥à¤¶à¥€à¤²à¤¾ देवी &colon;<&sol;strong> गुडगांव विदेश में बैठे गैंगस्टरों का गुरुग्राम नेटवर्क ध्वस्त। 7 गुर्गे गिरफ्तार&comma; 4 पिस्टल और 18 कारतूस बरामद विदेश में बैठकर हरियाणा में अपराध का नेटवर्क चला रहे गैंगस्टरों के खिलाफ गुरुग्राम पुलिस की क्राइम ब्रांच सेक्टर-40 ने बड़ी कार्रवाई की है। पुलिस ने दीपक नांदल-हिमांशु भाऊ गैंग के 7 सक्रिय गुर्गों को गिरफ्तार कर उनके कब्जे से चार पिस्टल&comma; 18 जिंदा कारतूस&comma; सात मोबाइल फोन और हवाला लेन-देन से जुड़ा सामान बरामद किया है। पुलिस के मुताबिक आरोपी गैंग के इशारे पर रेकी&comma; हथियारों और पैसों का इंतजाम तथा हवाला के जरिए रकम पहुंचाने जैसे काम करते थे।<br><&sol;p>&NewLine;&NewLine;&NewLine;&NewLine;<p>गिरफ्तार आरोपियों में छह रोहतक और एक दिल्ली का रहने वाला है। रोहतक निवासी योगेश&comma; शुभम&comma; संदीप&comma; रोहित&comma; बलविंदर और सुरजीत को दबोचा गया है&comma; जबकि दिल्ली निवासी गौरव अरोड़ा पर गैंग के लिए हवाला के पैसों का लेन-देन और हिसाब-किताब संभालने का आरोप है।पुलिस के अनुसार यह गिरोह कथित तौर पर वसूली और धमकी के लिए वारदातों को अंजाम दिलाने की तैयारी करता था। सोशल मीडिया पर वारदातों की जिम्मेदारी लेकर दहशत फैलाने की गतिविधियों की भी जांच की जा रही है। <&sol;p>&NewLine;&NewLine;&NewLine;&NewLine;<p>पुलिस को शक है कि गिरफ्तार आरोपी किसी बड़ी वारदात की तैयारी में जुटे थे। जांच में आरोपियों का लंबा आपराधिक रिकॉर्ड भी सामने आया है। इनमें बलविंदर के खिलाफ हत्या&comma; डकैती समेत संगीन धाराओं में 17 एफआईआर दर्ज बताई गई हैं। अन्य आरोपियों के खिलाफ भी अलग-अलग थानों में मुकदमे दर्ज हैं।एसीपी क्राइम-2 ललित दलाल ने बताया कि आरोपियों से पूछताछ जारी है और पुलिस यह पता लगाने में जुटी है कि गिरोह से जुड़े और कितने लोग सक्रिय हैं। साथ ही हवाला नेटवर्क और हथियारों की सप्लाई के पूरे कनेक्शन को खंगाला जा रहा है।<&sol;p>&NewLine;

Related posts

सरकारी जमीन पर साम्राज्य ध्वस्त, 1.5 करोड़ की फैक्ट्री पर चला बुलडोजर

सुरक्षा व्यवस्था को लेकर चप्पे चप्पे पर होगी पुलिस तैनात स्वतंत्रता दिवस को लेकर : एसपी भूपेंद्र सिंह

झारखंड आंदोलन पर राहुल गांधी चुप क्यों : अर्चना गुप्ता