दानापुर में गोलियों की तड़तड़ाहट से सहमा इलाका, अंधाधुंध फायरिंग में युवती व युवक को लगी गोलिया

&NewLine;<p><strong>दानापुर&comma; आनंद मोहन।<&sol;strong> रूपसपुर थाना क्षेत्र के गोला रोड स्थित एक फ्लैट में बीते देर रात में दरमियानी रात एक सनसनीखेज वारदात सामने आई। यहां चल रही एक देर रात की पार्टी के दौरान अचानक गोलियां चल गईं। इस गोलीबारी में मुस्कान शर्मा नाम की एक युवती और विनायक नाम का एक युवक गंभीर रूप से घायल हो गए। घटना के बाद इलाके में हड़कंप मच गया और स्थानीय लोगों की मदद से दोनों घायलों को तुरंत पास के रुबन अस्पताल में इलाज के लिए भर्ती कराया गया है। घटना के संबंध में मिली जानकारी के अनुसार <br>घटना बीते देर रात्रि फ्लैट में पार्टी चल रही थी जिसमें कई लोग मौजूद थे। इसी दौरान नशे की हालत में युवती के कथित बॉयफ्रेंड और घायल विनायक के बीच किसी बात को लेकर कहासुनी शुरू हो गई। देखते ही देखते तू-तू&comma; मैं-मैं इतनी बढ़ गई कि गुस्से में आकर किसी ने पिस्टल निकालकर अंधाधुंध फायरिंग शुरू कर दी&comma; जिससे पार्टी का माहौल अफरा-तफरी और चीख-पुकार में बदल गया।<br><&sol;p>&NewLine;&NewLine;&NewLine;&NewLine;<p>इस गोलीबारी में युवती मुस्कान शर्मा की कमर में गोली लग गई&comma; जबकि विनायक को निशाना बनाकर गोलियां बरसाई गईं। सूत्रों के मुताबिक विनायक को तीन गोलियां लगी हैं&comma; जिससे उसकी स्थिति बेहद नाजुक बनी हुई है। दोनों घायलों का अस्पताल में डॉक्टरों की देखरेख में इलाज चल रहा है&comma; जहां विनायक की स्थिति चिंताजनक बताई जा रही है। घटना की सूचना मिलते ही दानापुर डीएसपी&comma; रुपसपुर थानाध्यक्ष सहित एफएसएल की टीम मौके वारदात पर पहुंचकर मामले की जांच की। दानापुर डीएसपी अजीत कुमार ने बताया कि रूपसपुर थाना अंतर्गत के गोला रोड़ में एक युवती एवं एक युवक को गोली लगी है&comma; दोनों का इलाज पटना के निजी अस्पताल में चल रहा है। घटना स्थल पर एफएसएल के टीम पहुंच कर साक्ष्य संकलन किया गया। पुलिस ने फ्लैट से साक्ष्य जुटाए हैं और पार्टी में शामिल अन्य लोगों की पहचान कर पूछताछ की जा रही है। पुलिस अधिकारियों का कहना है कि गोलीबारी करने वाले मुख्य आरोपी और युवती के कथित बॉयफ्रेंड की गिरफ्तारी के लिए संभावित ठिकानों पर छापेमारी की जा रही है तथा जल्द ही पूरे मामले का खुलासा कर लिया जाएगा।<&sol;p>&NewLine;

Related posts

जमीन एवं आवास बचाओ संघर्ष मोर्चा ने निकाला शांतिपूर्ण आक्रोश मार्च, आशियाना बचाने की उठाई आवाज

पटना में वनवासी कल्याण आश्रम का युवा सम्मेलन, शिक्षा और सेवा से युवाओं को जोड़ने पर जोर

पीएम मोदी ने राष्ट्रमंडल खेलों के पदक विजेताओं से की मुलाकात